March 3, 2026 1:43 pm

दिल्ली में हुए धमाके के बाद हिमाचल पुलिस अलर्ट पर

[adsforwp id="60"]


बद्दी
पवन कुमार सिंघ
दिल्ली में हुए धमाके के बाद हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के मद्देनज़र बद्दी पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आम जनता से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या नियंत्रण कक्ष को दें।

Leave a Reply