March 3, 2026 8:31 pm

ग्राम पंचायत पलोग के मांजू गांव में दो दिवसीय मेले की प्रथम संध्या में नया सवेरा जनकल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि!

[adsforwp id="60"]

अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांजू में पिछले कल दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ, मेले की प्रथम संध्या में मुख्य अतिथि भीम सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की प्रथम संध्या की शुरुआत की इसके पश्चात मेला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान एवं स्थानीय पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया! ठाकुर ने कहा कि यह मेला हमारी संस्कृति ,सभ्यता, परंपरा, एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिस तरह से स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 66 वर्षों से इस मेले का लगातार आयोजन करवाया जा रहा है उसके लिए सभी स्थानीय लोग बधाई के पात्र है !उन्होंने स्थानीय युवाओं को नशे के खिलाफ मुहिम व खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आगे आने का संदेश दिया व कहा कि इस तरह की आयोजन को बढ़ावा देने हेतु वह हमेशा तत्पर रहेंगे! इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत के प्रधान नरेंद्र कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य सुनीता रघुवंशी ,मेला समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश चौहान, सुशील पाठक ,पंचायत के पूर्व प्रधान योगेश चौहान ,अधिवक्ता राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत जलाना के उप प्रधान जोगिंदर ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, खनलग पंचायत से लक्ष्मण चौहान, पंचायत के सभी सदस्य गन, स्थानीय निवासी राजू पाठक, नीतू चौहान, जुगल किशोर शर्मा, उदय चौहान, नंदलाल शर्मा, जय सिंह, पुरुषोत्तम, यशपाल ,महिला मंडल की अध्यक्ष,हितेंद्र शर्मा, मनोज भार्गव व अन्य  गण मान्य लोग शामिल रहे!

Leave a Reply