बिहार में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत की खुशी दाड़लाघाट मंडल में भी देखने को मिली। इस अवसर पर दाड़ला मंडल के भराडीघाट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। मंडलाध्यक्ष दाड़ला राकेश ठाकुर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी प्रकट की और जीत पर उत्साह जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में मिली यह बड़ी जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संगठन के मजबूत नेटवर्क का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और विजय का स्वागत किया। कार्यक्रम में दाड़लाघाट मंडल के अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।






