March 3, 2026 12:47 pm

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इतिहास प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, सभी शिक्षक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, सभी कर्मचारी और विद्यार्थियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की व श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने किया। उन्होंने विद्यालय परिवार को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और चाचा नेहरू के जीवन से जुड़े प्रेरक व रोचक प्रसंग भी सुनाए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि नेहरू जी के जीवन में विनम्रता, आत्मनिर्भरता और वचन-आचरण की एकरूपता जैसे गुण प्रमुख थे, जिनसे विद्यार्थियों को सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से जमा दो तक के विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जलेबी दौड़ में छात्र वर्ग से हेमराज पुन मगर और छात्रा वर्ग से गमला पुन मगर विजेता रहे। स्पून रेस में छात्र वर्ग से मिलन व भुवनेश्वर, तथा छात्रा वर्ग से मुस्कान विजेता बनीं। तीन टांग दौड़ में छात्र वर्ग से दीपक शर्मा व वरुण सिंह, और छात्रा वर्ग से निकिता शर्मा व मानवी प्रथम रहे। म्यूजिकल चेयर में छात्र वर्ग से हर्ष वर्मा तथा छात्रा वर्ग से केशवी विजेता रहीं। थैला दौड़ में छात्र वर्ग से विशाल व छात्रा वर्ग से रवीना ने जीत हासिल की। वहीं अंतर-सदन रस्सा-कस्सी में छात्र वर्ग में बाड़ेश्वर सदन और छात्रा वर्ग में लक्ष्मीबाई सदन विजेता रहे। मुख्य अतिथि ने सभी विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को बिस्किट और केले बांटे और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही बाड़ी धार मेले में देवता के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाने वाले सभी कलाकारों को विद्यालय में बुलाकर प्रधानाचार्य ने अपनी नेक कमाई से स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, सदस्य कृष्ण लाल गौतम, प्रेम भगत, मेहर चंद बट्टू, धर्मवीर, दीपिका, विमला, निशा, हेमा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply