December 15, 2025 10:51 am

अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था खड़ी हर जरूरतमंद के साथ,कर रही हर जरूरतमंद की सेवा

[adsforwp id="60"]

अर्की क्षेत्र में अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुँच कर समाज में मानवीयता और अपनत्व की मिसाल पेश कर रही है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बेसहारा भूखा या बिना सहारे के न रहे। इसी कड़ी में संस्था उन परिवारों तक पहुँच रही है जिनका एकमात्र कमाने वाला सदस्य अब इस दुनिया में नहीं रहा। इसी क्रम में दाड़लाघाट की रौड़ी पंचायत के जाबलू गांव निवासी स्वर्गीय फूल चंद (पुत्र देवी राम) के परिवार को संस्था ने आर्थिक सहायता प्रदान की। स्व. फूल चंद काफी समय से शिमला आई.जी.एम.सी. में उपचाराधीन थे और कुछ समय पहले उनका निधन हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी माता पहले से ही गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें लगातार ऑक्सीजन की आवश्यकता रहती है। घर में उनके असमय चले जाने से पत्नी और दो छोटे बच्चों पर भी संकट गहरा गया। स्थिति को देखते हुए अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था की टीम दाड़लाघाट के जाबलू पहुंची, जहां उन्होंने परिवार से कुशलक्षेम पूछी और 11,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। संस्था ने परिवार को आश्वासन दिया कि आगे भी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, सलाहकार बालक राम शर्मा, सचिव मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया मौजूद रहे।

Leave a Reply