राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में वार्षिक उत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह 2025-26 का आयोजन 20 नवम्बर, वीरवार को प्रातः 10:30 बजे विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि क्षेत्रवासियों व अभिभावकों से कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक स्कूल (उच्च) जिला सोलन गोपाल सिंह चौहान होंगे।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य रत्न सिंह पंवर एवं सेवानिवृत भारतीय सेना के कैप्टन जगजीत सिंह कंवर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथि अपने कर-कमलों से मेधावी एवं उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करेंगे तथा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करेंगे।





