अर्की/शहनाज
हिमाचल क्षेत्र में शिक्षा का उजियारा फैला रहे डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल -डीलॉगस- में विद्यार्थियो में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से यूफोरिया 2025 वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियो ने गायन, नृत्य और वादन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर समां बांधा।

कार्यक्रम में रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर एजुकेशन डिपार्टमेंट चमन लाल, अनुज गुप्ता प्रधान अर्की, भावना शर्मा हेड ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल अर्की के साथ साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनों व भारी संख्या में विद्यार्थियों के परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने की।
दीप प्रवज्जलन के साथ आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी प्रिंसिपल नीरू शर्मा ने सभी का अभिवादन किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि स्कूल कें विद्यार्थियो के लिए इको-फ्रैंडली सेफ कैंपस, बेहतरीन इंफ्रास्टक्चर, हाई-टैक रिसोर्स सैंटर, विकसित रिडिंग कल्चर के अलावा खेल सुविधाओ का भी खास प्रबंध है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर फोक्स करने के अलावा आर्टीफिशियल इंटैलीजेंस, डिजाइन थिंकिंग, डाटा साइंस, आईटी की नॉलेज दी जा रही है। उन्होंने बताया कि डीसीएम ग्रुप का विश्वस्तरीय संस्थानों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, खान अकैडमी आदि के साथ अलायंस है और आने वाले समय में डी-लॉग्स के विद्यार्थियो को भी विश्वस्तरीय शिक्षा दी जाएगी जिससे उनके आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनने के सपने पूरे हो सकें । उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो के लिए अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा सहित अब्रोड क्लीनिक शिक्षा भी करवाई जाएगी। स्कूल द्वारा विद्यार्थियो के भीतर क्रिएटिविटी पैदा करने सहित उनमें इंगलिश सहित अन्य भाषाओ के स्किल्स भी विकसित किए जा रहे है।
कार्यक्रम के दौरान पास्ट, प्रैजेंट व फ्यूचर थीम पर आधारित कार्यक्रम में सैके्रेड सिम्फनी, मेलॉडी ऑफ ग्रिटिंगस, रिफ्लैक्शन ऑफ ड्रीम्स, पल्स ऑफ इंडिया, एजु विजन, उड़ान इंडिया ऑन द राइज के तहत समय में हुए बदलावो, शिक्षा की महत्ता पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान गुड स्मार्टइयन, शाईनिंग स्टॉर, 100 फीसदी अटैंडेंस, रस्किन बांड, यंग पिकासो, डांस मैस्ट्रो, रामानुजन, यंग आइंस्टाइन, सिंगिंग सुपरस्टॉर, बेस्ट ओरेटर, मास्टर ऑफ सैरेमनी, इंवॉयरमेंट, स्पोर्टस स्टॉर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो का सम्मान किया गया।
ग्रैंड फिनाले में अपना हिमाचल थीम पर आधारित “सोल ऑफ द हिल्स” से पूरा पंडाल तालियो की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ग्रुप के सीईओ डॉ अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि पिछले आठ दशकों से डीसीएम ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है और इस ग्रुप ने देश को हज़ारों की संख्या में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सेना अधिकारी दिए है जो आज देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है।
अपने संबोधन के दौरान डॉ गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई की तरफ से डीसीएम लैंड ऑफ गॉड स्कूल को शिक्षा सत्र 2026 व 27 से नौवीं तथा दसवीं की एफिलिएशन दे दी गई है। अब यहां के विद्यार्थी उच्च स्तरीय शिक्षा अनुभवी स्टाफ के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगें । उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों का प्यार है कि कम समय में स्कूल ने बड़े मुकाम पर विद्यार्थियों को शिक्षित करके कीर्तिमान स्थापित किया है। सीईओ की घोषणा के साथ पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर एसडीओ नीरज कतना, एडवोकेट हेमंत कुमार, एडवोकेट भीम सिंह, विरासत एनजीओ से म्यूराक्षी, उर्मिल देवी प्रधान ग्राम पंचायत बातल, रूप दाई प्रधान ग्राम पंचायत बख़लग, योगेश शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत भूमती, डॉ संत लाल, राजिंदर गौतम प्रधान मानव कल्याण समिति व अन्य जन उपस्थित थे।





