March 4, 2026 4:41 am

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व एड्स दिवस पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातःकालीन सभा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी बट्टू ने विद्यार्थियों को विश्व एड्स दिवस के महत्व, एचआईवी संक्रमण व इसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है और इससे बचाव ही इसका मुख्य उपाय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 1 दिसंबर 1988 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम व्यवधान पर विजय, एड्स प्रत्युत्तर में सुधार है, जिसका उद्देश्य एड्स संबंधी जागरूकता बढ़ाना और मानव अधिकारों के महत्व को रेखांकित करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि उचित जागरूकता से एचआईवी संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply