March 3, 2026 3:49 pm

दून विधायक रामकुमार को मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिए जाने के लिए मांग जोर पकड़ रही है

[adsforwp id="60"]

बद्दी
पवन कुमार सिंघ

दून विधायक रामकुमार को मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिए जाने के लिए मांग जोर पकड़ रही है दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बद्दी–बीबीएन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, क्षेत्र के विधायक रामकुमार को मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिए जाने की मांग की जा रही है। यह मांग क्षेत्र के समग्र विकास और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए है। श्री राम सेना का मानना है कि दून विधानसभा के विधायक को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करता है।
यह मांग किसी भी प्रकार की पार्टी राजनीति से जुड़ी नहीं है, बल्कि पूरी तरह दून और बीबीएन क्षेत्र के विकास से संबंधित है। सभी राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं से अपेक्षा है कि वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर इस मांग का समर्थन करें।

Leave a Reply