December 13, 2025 8:18 pm

दाड़लाघाट में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित,कई मुद्दों पर चर्चा

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट मंडल में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक (सोमवार) को दाड़लाघाट के झरने के पास आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक में ज़िला सह प्रभारी वंदना योगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बिहार में प्रचंड विजय के बाद होने वाली हिमाचल यात्रा तथा 13 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय भूमि पूजन के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी और तैयारी को लेकर मार्गदर्शन भी दिया गया। बैठक में सुनील कश्यप, राकेश गौतम, संत राम, कला ठाकुर, नीम चंद, पुरूषोतम, भीम शर्मा, महेंद्र कुमार ठाकुर, धनी राम चौहान, मनोज गौतम, कृष्ण चंद भट्टी, जगदीश्वर शुक्ला, सुनीता ठाकुर शीला देवी, आशा चोपड़ा, पुष्पा, संगीता सोनी, कमलेश ठाकुर, रितु वर्मा, सुनीता भट्ठी, जया भट्ठी, सुनीता कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पूरी, कुलदीप ठाकुर, मदन ठाकुर, तरुण ठाकुर, कमल ठाकुर, ओम प्रकाश, देवेंद्र कुमार, हेत राम, जोगिंदर शर्मा, मनोज ठाकुर, नागेंद्र सेन, भगत राम, वीरेंद्र शर्मा, श्याम चौधरी, नरेन्द्र हांडा, हेमंत, राधे श्याम सहित मंडल और जिला के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply