अर्की के भूमती पंचायत के बजियूँन गांवों के महेंद्र शर्मा ने अपने जन्मदिवस पर दो फलदार वृक्ष लगाये ,उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति कम से कम अपने जन्मदिन पर अगर एक पौधा भी लगाता है और उसकी देखभाल ढंग से करता है तो इस से पर्यावरण सरंक्षण में फायदा होगा। व आने वाली पीढ़ी को ये देश हरा भरा सौंपने के लिये हमें प्रतिबद्ध होना होगा। उन्होंने सरकार द्वारा चलाये “एक पौधा माँ के नाम” को सार्थक करते हुए अपने जन्मदिन को प्रकृति के लिये एक विशेष उपहार स्वरूप मनाया
इस अवसर पर उनके साथ उनके बड़े भाई हेमराज शर्मा व उनका पुत्र सचिन शर्मा भी उनके साथ रहे







