January 14, 2026 7:45 pm

प्रकाश चंद को प्रतिष्ठित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा संस्कृत विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से किया गया सम्मानित

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट 

कराडाघाट निवासी प्रकाश चंद को प्रतिष्ठित पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा संस्कृत विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके दीर्घकालीन अथक परिश्रम, अटूट संकल्प और अकथ निष्ठा का प्रतिफल है। प्रकाश चंद वर्तमान में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी में शास्त्री टीजीटी (संस्कृत) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वे एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ एक सुगम्य एवं प्रतिभाशाली गायक कलाकार के रूप में भी जाने जाते हैं। शिक्षा और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रकाश चंद ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, शोध-निर्देशकों, सहकर्मियों और परिवारजनों को देते हुए उनके प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाइयां देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, संस्कृत भाषा और निरंतर परिश्रम के महत्व का संदेश देती है। निस्संदेह, प्रकाश चंद की यह उपलब्धि न केवल कराडाघाट, बल्कि संपूर्ण अर्की क्षेत्र और जिला सोलन के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और सतत साधना से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

Leave a Reply