February 17, 2026 12:00 pm

मनलोग बड़ोग की महिलाओं ने मनलोग बड़ोग से दाड़लाघाट तक के मार्ग की साफ-सफाई की

[adsforwp id="60"]

ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के अंतर्गत गांव मनलोग बड़ोग की महिलाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गांव मनलोग बड़ोग से लेकर दाड़लाघाट तक के मार्ग की साफ-सफाई की। इस दौरान सड़क किनारे उगी झाड़ियों एवं कंटीले पौधों को हटाकर रास्ते को साफ किया गया, जिससे आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन में सुविधा मिल सके। महिलाओं के इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ग्रामीणों ने महिलाओं की इस सामूहिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। इस स्वच्छता अभियान में गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान में सुनीता शर्मा, बिमला शर्मा, रुक्मणी शर्मा, सुमन शर्मा, अमरावती शर्मा, चिंतामणि शर्मा, जयदेवी शर्मा, मंजू शर्मा, पार्वती शर्मा, निर्मल शर्मा और शिवम शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Advertisement