March 4, 2026 8:50 am

नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

[adsforwp id="60"]

आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय धुन्दन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित नशे से दूर खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत रनिंग रेस, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रनिंग रेस के प्रथम वर्ग में प्रिंसी ने पहला, राजत ने दूसरा, शुभम ने तीसरा तथा निहारिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में सुमित प्रथम, दिव्यांश युवराज द्वितीय, रितु तृतीय तथा शौर्य चतुर्थ स्थान पर रहे। तृतीय वर्ग में हिमांक ने पहला, सुमित ने दूसरा, तन्वी ने तीसरा तथा अवनी ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता राठौर, वंदना ठाकुर तथा विकास चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply