February 17, 2026 11:20 am

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड यूनिट बागा सीमेंट वर्क्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

[adsforwp id="60"]

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की यूनिट बागा सीमेंट वर्क्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन यूनिट हेड नितेश निराला द्वारा किया गया। इस अवसर पर फंक्शनल हेड ह्यूमन रिसोर्स राजेश जमवाल, फंक्शनल हेड टेक्निकल पिनाकी दत्ता तथा यूनिट एफ़एंडसी हेड तरुण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर के साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें बागा सीमेंट वर्क्स के सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करना तथा आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करना है। प्रतिभागियों का जोश और सक्रिय सहभागिता अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की सकारात्मक, समावेशी और सुदृढ़ कार्य संस्कृति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। यह खेल आयोजन पूरे सप्ताह भर जारी रहेगा और खेल भावना, अनुशासन तथा संगठनात्मक एकजुटता के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Advertisement