सोलन
पवन कुमार सिंघ
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जटोली मंदिर (योगानंद आश्रम) में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन, सोलन द्वारा निशुल्क ऑटो सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा 15 फरवरी 2026 (रविवार) शाम 4:00 बजे से 16 फरवरी 2026 (सोमवार) शाम 4:00 बजे तक राजगढ़ रोड मुख्य मार्ग से जटोली मुख्य मंदिर तक उपलब्ध रहेगी। मंदिर प्रशासन और ऑटो यूनियन के आपसी समन्वय से यह निर्णय लया गया है कि आपातकालीन सेवाओं (एंबुलेंस आदि) और चिह्नित ऑटो रिक्शा के अलावा किसी भी निजी या अन्य व्यावसायिक वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है





