February 13, 2026 3:46 am

21 फरवरी को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ का आयोजन

[adsforwp id="60"]

ऊना
हिमाचल आज तक ब्यूरो

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 21 फरवरी को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ का आयोजन किया जाएगा। यह वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर ऊना बाजार क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए पुनः इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे।
इस वॉकाथॉन में लगभग 35 हजार विद्यार्थी एवं नागरिक भाग लेंगे, जिनमें विशेष रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 500 बसों की व्यवस्था की जाएगी। वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना विकसित करना है।

Leave a Reply