February 13, 2026 3:51 am

सीटु यूनियन ने किया बघेरी प्लांट के बाहर विरोध प्रदर्शन

[adsforwp id="60"]


लाल झंडा सीमेंट वरकर्स यूनियन (सीटु सम्बंधित) बघेरी नालागढ़ ने केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कोड का विरोध किया । मजदूर विरोधी श्रम कोड के खिलाफ रखी सयुक्त संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी, 2026 की राष्ट्रीय हड़ताल का आयोजन किया गया।इस सामूहिक हड़ताल में 160 मजदूरों ने भाग लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने मजदूर विरोधी श्रम कोड को उद्योगपतियों के पक्ष में बताते हुए इसे मजदूरों के रोजगार और अधिकारों के लिए खतरा बताया।
प्रधान गुरूदेव सिंह, महासचिव जीतेंद्र कुमार, उप प्रधान प्रदीप कुमार ने मजदूर विरोधी श्रम कोड को वापस/ रद्द करने की मांग की और कहा कि इनसे मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकार जबरन समाप्त हो रहे हैं जैसे यूनियन गठन करना, मांग पत्र देना, हड़ताल करना इत्यादि।
मजदूरों ने समान काम समान वेतन कानून लागू नहीं होने पर भारी रोष जताया। और मजदूर विरोधी श्रम कोड को केंद्र सरकार का तानाशाही फरमान बताया। मजदूरों ने ड्यूटी घंटे 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया।
मजदूरों ने इन काले श्रम कानूनों के खिलाफ नारे भी लगाये ।
यूनियन ने प्रबंधन से भी मांग की कि मजदूर वर्ग के खिलाफ कोई भी मजदूर विरोधी आर्थिक व शोषणकारी नीतियां ना बने। सीटु यूनियन बघेरी नालागढ़ नर सभी मजदूर वर्ग से मजदूर विरोधी श्रम कोड के खिलाफ लामबंद होने की अपील की।

Leave a Reply