कुनिहार
द एस वी एन स्कूल बडोर घाटी में आज छात्र-नेतृत्व सम्मेलन (Student Led Conference) का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। विद्यार्थियो की क्षमताओ व आत्मविश्वास की प्रस्तुति के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन कुनिहार क्षेत्र के नए बस अड्डे पर किया गया। वहां उपस्थित यात्री गणों व अन्य उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य थीम
‘From Teacher Tells to Student Shows’ थी। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ नर्सरी के विद्यार्थियों द्वारा मैथ्स एक्टिविटी व टाइप्स ऑफ हाउसस प्रदर्शित करके की गयी। फिर के. जी. के विद्यार्थियों ने सोलर सिस्टम , चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने एसिड्स बेसिस और वाटर साइकिल , सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एंगल्स और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नशे पर आधारित एक नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें आज की भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी के कारण अपने बच्चों पर ध्यान ना देने वाले अभिभावकों की जीवन शैली को दिखाया गया,और इसी अकेलेपन की वजह से ही कई बच्चे नशे की आदत को अपना लेते हैं।
इन सभी गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों ने स्वयं मंच संचालन करते हुए अपने शैक्षणिक कार्य, परियोजनाएँ , अपने सीखने की प्रक्रिया और अनुभव साझा किए।
सम्मेलन की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों की प्रस्तुति द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से उनके ज्ञान व अधिगम क्षमता का खुल कर मूल्यांकन किया। लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके आत्मविश्वास की सराहना की। स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और उत्तरदायी बनाते हैं, और द एस वी एन स्कूल की हमेशा यही कोशिश रहती है कि विद्यार्थी हर विषय का व्यवहारिक व प्रयोगात्मक अनुभव भी प्राप्त करें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या समरीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-नेतृत्व सम्मेलन नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक सराहनीय पहल है, जो विद्यार्थियों को केवल अंक आधारित मूल्यांकन से आगे बढ़ाकर समग्र विकास की ओर प्रेरित करता है।





