23/10/2024 2:08 am

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में हुई संपन्न

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो):–

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए कांग्रेसी जनों ने हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बनाया जाने व अन्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाने, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संजय अवस्थी को नियुक्त तथा अन्य नेताओं को दी गई जिम्मेवारी जो सही निर्णय लिया है इसके लिए सोनिया गांधी, वेणुगोपाल व केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान के इस निर्णय से हिमाचल कांग्रेस काफी मजबूत व एकजुट है। और इस वर्ष विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है युवा बेरोजगार त्राहिमाम मचा रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस महासचिव प्यारेलाल शर्मा, ब्लाक महासचिव कमलेश शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, धर्मपाल कश्यप, धर्मपाल शर्मा, देवकली गौतम, लीला देवी, धर्मपाल, बाबू राम लेख राम हंस राज सहित अन्य ने भाग लिया।

Leave a Reply