27/07/2024 6:15 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द, इसी माह के अंत तक फिर से परीक्षा करवाई जाएगी।।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक,( ब्यूरो):-
पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दे दिए आदेश की जाएगी एसआईटी गठित।हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि पुलिस की भर्ती पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके और किसी को अंगुली उठाने की गुंजाइश न रहे। पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। डीआईजी मधुसूदन एसआईटी के प्रमुख होंगे। टीम जांच कर तथ्य जुटाएगी और उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply