17/09/2024 12:53 am

अर्की भाजपा मण्डल की विशेष बैठक संपन्न।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक,(ब्यूरो):-

भाजपा अर्की मण्डल की विशेष बैठक खण्ड प्रमुख जयानंद शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा व देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, विस्तारक सुनील डोगरा उपस्थित संगठन से सम्बंधित जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने को कहा और सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट हो कर काम करना होगा। बैठक में सभी से कमल के फूल के लिये काम करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त अर्की मण्डल से 2500 लाभार्थी शिमला रिज मैदान पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सम्बोदन सुनने को जायँगे। बैठक में रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,डी0 के0 उपाध्याय मण्डलाध्यक्ष, यश पाल कश्यप मण्डल महामन्त्री, सन्त राम ठाकुर, ओ0पी0 गांधी,आशा परिहार, सावित्री कश्यप,हेमलता कौशल,रीना भारद्वाज,भारती, सरस्वती, उमा, दलीप पाल, हंस राज,नवीन गुप्ता,रामचन्द पाल, भावना गुप्ता, कांता भारद्वाज,वंदना गुप्ता, मीना, अनूप चौहान सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply