17/09/2024 1:04 am

कुनिहार नवोदय विद्यालय में चल रहे एन सी सी वार्षिक ट्रेंनिग कैम्प -220 के तीसरे दिन कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में लिया भाग

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक (ब्यूरो):-
जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एन सी सी के वार्षिक ट्रेंनिग कैम्प -220 के तीसरे दिन 464 कैडेट्स ने कैंप की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। सुबह की शुरुआत बटालियन हवलदार मेजर राजीव कुमार के नेतृत्व में पीटी तथा दौड़ से हुई। उसके बाद कैडेट्स ने ड्रिल का अभ्यास नायब सूबेदार प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़े जोश से किया तो वन्ही ब्रावो कंपनी ने कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग के दिशा -निर्देशानुसार आर्मी के अधिकारियों के साथ फायरिंग में भाग लिया। दोपहर के समय कर्नल अमरजीत सिंह मंगट ,कर्नल मोहनेस ने ‘सेना में किस प्रकार भाग लिया जा सकता है’ की विस्तृत जानकारी कैडेट्स को दी। उन्होंने सेना में भर्ती से संबंधित दृश्य -श्रव्य सामग्री के माध्यम से कैडेट्स को अभिप्रेरित किया । नवोदय विद्यालय के ए एन ओ, एम एल मेहरा ने कैडेट्स को ‘नेतृत्व के सिद्धांतों’ से अवगत कराया।

Leave a Reply