27/07/2024 9:47 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

पंचायत प्रधान उतरे समर्थन में, विकास खण्ड कुनिहार के तहत आने वाली सभी पंचायतों में विकास कार्य रुके।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक(ब्यूरो):-

जिला परिषद के समस्त अधिकारी व कर्मचारी जिसमें पंचायतों के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, व अन्य कर्मचारीयो ने अपनी मांगो को लेकर चल रही पेन डाउन हड़ताल के समर्थन में पँचायत प्रधान रूप सिह ठाकुर की अगुवाई में विकासखंड कुनिहार के समस्त पंचायत प्रधान , उप प्रधान , व पंचायत के पदाधिकारी समर्थन में उतर गए। तथा हिमाचल सरकार से इस बारे में मांग की हैं कि उपरोक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उचित मांग जो वर्षों से लंबित पड़ी है उसे शीघ्र पूरा करें। साथ ही इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पंचायती राज विभाग में सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन व मान सम्मान इन्हें प्रदान किया जाये। रूप सिह ठाकुर का कहना है कि इन सभी के सहयोग से हम समस्त पंचायतो के पदाधिकारी गण आज अपनी अपनी पंचायतों में विकास की ओर अग्रसर है। हम समस्त पंचायत पदाधिकारी गण विकासखंड कुनिहार हिमाचल सरकार से पुरजोर मांग करते हैं कि उपरोक्त सभी जिला परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की उचित मांग को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि पंचायतो मे रुके विकास कार्य सुचारू रूप से चल सके। अन्यथा पंचायतो के सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ हो जाएंगे व आम जनमानस पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply