23/10/2024 2:08 am

एन सी सी के वार्षिक कैम्प 220 कैडेट्स कैंप की विभिन्न गतिविधियों में बड़े जोश व उत्साह के साथ ले रहे भाग।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक:-
जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में चल रहे एन सी सी के वार्षिक कैम्प 220 में 464 कैडेट्स कैंप की विभिन्न गतिविधियों में बड़े जोश व उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।कैम्प के छठे दिन सुबह की शुरुआत बटालियन हवलदार मेजर मनोज कुमार के नेतृत्व में पीटी से हुई। कैडेट्स ने उसके बाद ड्रील का अभ्यास नायब सूबेदार प्रताप सिंह और सी० एच०एम० गीतानंद के नेतृत्व में बहुत जोश से किया। इसके बाद नायब सूबेदार प्रताप सिंह ने कैडेट्स को क्वार्टर गार्ड क्या है और क्वार्टर गार्ड की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
इसके बाद डेल्टा कंपनी ने कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग के दिशा -निर्देशानुसार आर्मी के अधिकारियों के साथ फायरिंग में भाग लिया। आज एन जी ओ कुनिहार से आए दीपक द्वारा कैडिट्स को समाज मे फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया।

Leave a Reply