17/09/2024 12:40 am

भाजपा कांग्रेस का मिशन डिलीट करने के लिए देवभूमि जनहित पार्टी तैयार:- रूमित सिंह ठाकुर

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक 16 जुलाई (ब्यूरो)

देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है। रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा सरकार मिशन रिपीट का सपना देख रही है लेकिन हिमाचल की जनता भी इन दोनों दलों को धूल चटाने के लिए तैयार है।बता दें कि आजकल देवभूमि पार्टी के प्रचार एवम विस्तार के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के दौरे पर हैं। रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि अभी तक लाखों लोगों द्वारा देवभूमि जनहित पार्टी की सदस्यता ली जा चुकी है। रूमित ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पिछले साढ़े चार वर्षो में भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोज़गार देती तो आज उन्हे हिमाचल प्रदेश की जनता को फ्री का लालच न देना पड़ता।आगामी विधानसभा चुनावों में रूमित सिंह ठाकुर ने ऐलान किया है कि देवभूमि जनहित पार्टी हिमाचल प्रदेश की 68 की 68 सीटों पर चुनाव लडेगी। रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का युवा आज आरक्षण और बेरोजगारी जैसी समस्या से ग्रसित है इसलिए देवभूमि जनहित पार्टी की सरकार बनते ही वे हिमाचल प्रदेश में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करेंगे।

Leave a Reply