27/07/2024 9:00 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने दाड़लाघाट में निकली रैली।

[adsforwp id="60"]

­

अर्की आज तक

दाड़लाघाट,30 अगस्त,(ब्यूरो):-

हिमाचल कांग्रेस सेवादल की सद्भावना यात्रा अर्की विधानसभा के दाड़ला में पहुंची। इस पद यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सेवादल ने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया है।सेवादल के कार्यकर्ताओं की यह यात्रा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महंगाई,भ्रष्टाचार बेरोजगारी और प्रदेश की जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सेवादल की जागो हिमाचल सद्भावना पदयात्रा ने अर्की के दाड़ला में महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर प्रहार किया गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में इस यात्रा में सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे अनेकों मुद्दों को लेकर पेट्रोल पंप स्यार से लेकर अंबुजा चौक दाड़ला तक रैली निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा,रीना पुंडीर,वीरेंद्र ,जय प्रकाश,सुरेंद्र वर्मा,अनिल गुप्ता,रमेश ठाकुर,हेमचंद ,मनोज,पुरषोत्तम महाजन,दीपक गजपति, रोशन ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,सुमित,मनसा राम व हेमंत वर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply