27/07/2024 6:25 am

अर्की आज तक 3
Search
Close this search box.

भाजपा किसान मोर्चा अर्की का सम्मेलन सम्पन।

[adsforwp id="60"]

अर्की आज तक

दाड़लाघाट,13 सितम्बर(डी डी शर्मा)

दाड़ला क्षेत्र के झरना में भाजपा किसान मोर्चा अर्की का सम्मेलन किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला की अध्यक्षता संपन्न हुआ। इस समेल्लन के मुख्याथिति किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुक्म सिंह बैंस रहे। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाएं। प्रदेश का ऐसा कोई किसान नहीं है, जिसे किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गरीबों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 लाख परिवार को बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं, जिसका सीधा सीधा फायदा गरीब को हो रहा है।
इस मौके पर विशेष तौर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार,नरेन्द्र हांडा, राजेंद्र व्यास, जय नंद शर्मा,ओपी गांधी, सुनील डोगरा,राकेश गौतम,हीरा कौशल,कला ठाकुर,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज,महेंद्र ठाकुर, संतराम,धनीराम चौहान,ओम प्रकाश गांधी,प्रेम लाल शर्मा,सुनीला,वंदना,कैप्टन हीरालाल,जय नंद,पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया,उप प्रधान हेमराज ठाकुर,पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा व कृष्ण चंद भट्टी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे

Leave a Reply