Month: December 2023

  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा होमगार्ड के लिए एक दिवसीय एचआईवी हेपेटाइटस एड्स टी बी डायबिटिक एसआईटी के बारे में दी गयी जानकारी

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा होमगार्ड के लिए एक दिवसीय एचआईवी हेपेटाइटस एड्स टी बी डायबिटिक एसआईटी के बारे में दी गयी जानकारी

    अर्की आजतक

    अर्की (शहनाज)

    ग्यारहवी वाहिनी होमगार्ड ट्रेनिग सेंटर कोटली अर्की में खण्ड चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग तारा चंद के मार्ग निर्देशानुसार एक दिवसीय एचआईवी हेपेटाइटस एड्स टी बी डायबिटिक एसआईटी के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सा परामर्श विशेषज्ञ विजय कुमार शांडिल ने उपस्थित होमगार्ड्स व अधिकारियों को सभी बीमारियों के होने के कारण लक्षण व निवारण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि सभी अपना जीवन जीने का तरीका बदल लें तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने असुरक्षित यौन सम्बन्ध से बचाव का भी आह्वाहन किया।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    31 दिसंबर – आज का इतिहास

    31 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? इटली के सिसली क्षेत्र से 1492 में 100,000 यहूदियों को निकाला गया।

    ???? ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की 1600 में स्थापनी हुई।

    ???? अमेरिका में 1781 में पहला बैंक बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका में खुला।

    ???? पेशवा बाजीराव द्वितीय को 1802 में ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।

    ???? महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 1929 में लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।

    ???? अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में 1944 में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।

    ???? द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने 1944 में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

    ???? विश्व के 18 देशों ने 1949 में इंडोनेशिया को मान्यता दी।

    ???? हालैंड ने 1962 में दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।

    ???? इंडोनेशिया को 1964 में संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।

    ???? डोनल्ड कैम्पबेल ने 1964 में अपनी स्पीडबोट 444.71 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाई और उस वर्ष का दुनिया में पानी पर सबसे तेज़ गति से चलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

    ???? घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा 1981 में राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।

    ???? ब्रुनेई को 1983 में ब्रिटेन से आजादी मिली।

    ???? राजीव गाँधी 1984 में 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।

    ???? मो. अज़हरुद्दीन ने 1984 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।

    ???? परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने 1988 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।

    ???? मोहम्मद रफ़ीक तरार 1997 में पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

    ???? रूस द्वारा 1998 में कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।

    ???? सन 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।

    ???? भारत ने 2001 में पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।

    ???? भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने 2003 में शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।

    ???? ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में 2004 में आग लगने से 175 लोगों की मौत।

    ???? सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2005 में मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।

    ???? म्यांमार की सैन्य सरकार ने 2007 में सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।

    ???? ईश्वरदास रोहिणी को 2008 में दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।

    ???? चीन के शंघाई शहर में 2014 में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़िए राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (31-12-2023)

    मेष
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा और विरोधियों से आपको सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह खत्म होगी। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    वृष
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखना होगा, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती है। आपको यदि कोई लाभ का सौदा मिले, तो उसे जाने ना दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई प्रिय मित्र आपको धोखा दे सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। संतान की शिक्षा से संबंधित किसी काम को लेकर आप छोटी दूर की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    कर्क
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कन्या
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। परिवार में माहौल किसी बात को लेकर सामान्य रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपका कोई काम आपके लिए सर दर्द बनेगा, जिसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा और एक अच्छी डाइट लेनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात को लेकर समस्या होगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। माता-पिता से आप अपनी किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं, जिससे यदि रिश्ते में कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। परिवार में लोगों को आपकी सोची समझी चालों को समझना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    धनु
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ योजनाओं से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं और आपको अपने किसी परिजन की ओर से आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको कोई आंखों में दर्द या हाथ पैरों में दर्द या शरीर में दर्द आदि जैसी कोई समस्या सता रही है, तो वह भी दूर होगी। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मकर
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों को कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने किसी सहकर्मी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। अपने खान-पान में आप पौष्टिक भोजन शामिल करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी, लेकिन उन्हें उसमें कुछ असुविधा जरूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कुंभ
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक दिलाने वाला रहेगा। आपका मन प्रातः काल से आज किसी बात को लेकर अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके किसी काम के पूरा न होने से आपके मन में समस्या बनी रहेगी। आपको आस पड़ोस में किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आध्यात्म के कार्यों की ओर आपका रुझान रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मीन
    31-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको घर में परिवार के सदस्यों के व्यवहार को लेकर समस्या होगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के चक्कर में किसी गलत काम को करने से बचना होगा और विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। परिजनों की बात आपको बिना कारण ही सुननी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोगी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :31 – 12 – 2023(रविवार)
    सूर्योदय :07.11 am
    सूर्यास्त :05.47 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :09.45 pm
    चंद्रास्त :10.51 am
    चन्द्र राशि :सिंह
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 19
    पूर्णिमांत महीना :पौष 5
    पक्ष :कृष्ण 4
    तिथि :चतुर्थी 11:56 AM तक, बाद में पंचमी
    नक्षत्र :आश्लेषा 05:42 AM तक, बाद में मघा
    योग :प्रीति 03:40 AM तक, बाद में आयुष्मान
    करण :बालव 11:56 AM तक, बाद में कौलव 01:10 AM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :4.30 – 6.00 PM
    कुलिक काल :3.00 – 4.30 pm
    यमगण्ड :12.00 – 1.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:08 PM – 12:50 PM
    दुर्मुहूर्त :04:22 PM – 05:04 PM

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट मेधावियों को किया गया सम्मानित।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट मेधावियों को किया गया सम्मानित।

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्मृति कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी। उसके उपरांत कार्यक्रम में पंजाबी डांस,हिमाचली लोकगीत तथा दो प्रकार की लघु नाटिकाएं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अलावा शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया गया।अध्यापक और अभिभावकों ने विचारों का आदान-प्रदान कर किया ताकि विद्यालय की सभी गतिविधियां सुंदर और प्रभावी तरीके से सुचारू रह सके। अर्थशास्त्र प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार के आग्रह पर विद्यालय में आने पर आभार जताया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य,माध्यमिक विद्यालय मांडी,केंद्र प्राथमिक पाठशाला शेरपुर व स्टाफ सदस्यों सहित अभिभावक मौजूद रहे।

  • राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणु में स्कूल प्रबंधन समिति की हुई बैठक कई मुद्दों पर की गई चर्चा।

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणु में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा संवाद पर चर्चा करते हुए एसएमसी सदस्यों ने विचार विमर्श करते हुए नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के दाखिला करवाने बारे जन अभियान चलाने,आने वाले शैक्षणिक सत्र में इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं शुरू करने व बच्चों को न्यू ड्रेस कोड बारे चर्चा हुई। बैठक में खेल के मैदान में आठ सफेदे के पेड़ है जिनके गिरने का खतरा व जानमाल के नुकसान होने की संभावना रहती है इनको करवाने बारे में भी प्रस्ताव रखा। एसएमसी की बैठक में निर्णय लिया कि नए शैक्षणिक सत्र में इस पाठशाला में बच्चों को पढ़ाने के लिए बरसणु गांव से किसी शिक्षित महिला को स्कूल में रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सीएसटी कुलदीप चौहान,सुनील कुमार ठाकुर,एसएमसी प्रधान पूनम देवी सहित बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।

  • राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में किया गया सत्र के तीसरे संवाद का आयोजन

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में किया गया सत्र के तीसरे संवाद का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में सत्र के तीसरे संवाद का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष हेमचंद ने की।कार्यक्रम के पहले सत्र में प्राथमिक विद्यालय में निपुण मेले का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर अध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी कला का प्रदर्शन किया। दूसरे सत्र में प्राथमिक और उच्च विद्यालय के अभिभावकों,शिक्षार्थियों,अध्यापकों के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन हुआ। अध्यापकों ने अभिभावकों को कुछ आवश्यक विषयों पर अवगत करवाया तथा अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा की। उच्च विद्यालय के प्रबंधन समिति अध्यक्ष हेमचंद ने लोगों से स्कूल के विकास में योगदान देने की अपील की। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने अभिभावकों से आग्रह किया कि संवेदनशील विषयों पर वे बच्चों के प्रति जागरूक रहें। मिल कर कार्य करने से ही बच्चों का बेहतर भविष्य बन सकता है। उन्होंने पूर्व में किए गए सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर वर्ष की अन्य गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को इनाम भी बांटे गए। प्राथमिक विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष पंकज कुमार ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नरेंद्र,मनोज,प्रकाश,धर्म पाल,हेम राज,विनोद कुमारहेम राज,जय प्रकाश,सुरेंद्र कुमार,लीला, महेंद्र सिंह,पवना,सीएचटी राम चंद,नरेश कुमार,अंजलि सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग लड़ोग में शनिवार को आयोजित किया गया स्कूल शिक्षा संवाद और वार्षिक कक्षा परिणाम कार्यक्रम का आयोजन।

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग लड़ोग में शनिवार को आयोजित किया गया स्कूल शिक्षा संवाद और वार्षिक कक्षा परिणाम कार्यक्रम का आयोजन।

    अर्की आजतक

    अर्की

     

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में शनिवार को स्कूल शिक्षा संवाद और वार्षिक कक्षा परिणाम कार्यक्रम का आयोजन मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा की अध्यक्षता में किया गया।जिसकी शुरुआत में विद्यालय के गणित अध्यापक यशपाल ने अपने भाषण से एस एम सी प्रधान एवम सभी उपस्थित सदस्यों ,अभिभावकों का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए आज के शिक्षा संवाद के मुख्य बिंदुओ को अभिभावकों से सांझा किया तथा इस शिक्षा संवाद के उद्देश्य को बताया।अभिभावकों और अध्यापकों की चर्चा परिचर्चा पूर्वक इस शिक्षा संवाद को पूरा किया गया।उसके बाद मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा ने बच्चों का वार्षिक कक्षा परिणाम घोषित किया। तथा अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी साथ ही सभी अभिभावकों और बच्चों व समस्त क्षेत्र वासियों को वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक भूपेन्द्र कुमार शास्त्री, पवन कुमार, सरोज कुमारी, अतिबाला उपस्थित रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह।

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह।

    अर्की आजतक

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत कुंहर,गांव खड्डजटा के (एच आर टी सी ) उप नियंत्रक वित्त (राज्य लेखा सेवाएं) पद से सेवा निवृत्त चेतराम चौधरी ने शिरकत की । जो की लड़ोग विद्यालय के अखंड ज्योति मेरे विद्यालय के मोती में से एक रहें है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी चंपा चौधरी ,उनके भाई श्याम लाल चौधरी जो पूर्व में लड़ोग विद्यालय में अध्यापक के रूप में कार्य कर चुके है तथा उनकी पत्नी रंजना चौधरी ,ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान निशा ठाकुर, उप प्रधान विनोद ठाकुर , कुंहर वार्ड मेंबर श्याम लाल चौधरी, बी डी सी मेंबर रीता ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहें। सर्व प्रथम मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्डा ने अपने विद्यालय परिवार ,सभी बच्चों,एवम स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों सहित मुख्य अतिथि एवम उनके साथ आए सभी गणमान्य लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया । उसके बाद वंदे मातरम और दीप प्रज्वलन, सरस्वती वन्दना से समारोह को शुरू किया गया। मुख्याध्यापिका तथा उनके स्टाफ ने समारोह में आए सभी अतिथियों का टोपी, शॉल,स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। तथा साथ में विद्यालय के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें पंजाबी,हरयाणवी, राजस्थानी,देश भक्ति,गुजराती,एवम हिमाचली नाटी , लोक नृत्य प्रस्तुत किए, व लोक गीत गाए, तथा मोबाइल के अधिक प्रयोग से बढ़ते जा रहे दुष्प्रभाव को माईम नाटक के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों अभिभावकों को जागरूकता का संदेश दिया। मुखाध्यापिका ने विद्यालय प्रतिवेदन के माध्यम से मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय में पूरे वर्ष भर में जो उपलब्धियां रही है उनके बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की तथा अपने विद्यार्थी जीवन के बारे में बच्चों को बताया साथ ही बच्चों को अपने माता पिता बड़े बुजुर्गो को सेवा और गुरुजनों का मान सम्मान करने को कहा उन्होंने कहा कि सभी बच्चें हीरे की तरह होते है पर उनको तराशने का कार्य उनके गुरुजन करतें है उनको जीवन जीने की सही दिशा देते है अत:सर्वदा अपने गुरुजनों का मान सम्मान करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि तथा सभी गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले तथा पठन पाठन क्षेत्र में उत्कृष्ट छात्रो को प्रथम,द्वितीय,और तृतीय पुरस्कार देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। और खेलों में होनहार छात्रो को भी सम्मानित और प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी अभिभावकों और लोग ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की।अंत में विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका सरोज कुमारी ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित गणमान्य लोगों और अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद किया। इस समारोह के लिए मंच का संचालक विद्यालय के गणित अध्यापक यशपाल ने किया। विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक पवन कुमार भूपेन्द्र कुमार शास्त्री,अध्यापिका अति बाला तथा प्राथमिक विद्यालय से अरूण शर्मा ,पूर्ण चंद चौधरी तथा सभी गैर अध्यापक वर्ग,स्थानीय लोग इत्यादि सभी उपस्थित रहे। तथा राष्ट्र गान गा कर कार्यक्रम को विराम दिया गया।

  • डॉ दीपिका चौहान का पीजीआई/एम्स की एमडी परीक्षा में पूरे देश मे पाया पहला स्थान।

    डॉ दीपिका चौहान का पीजीआई/एम्स की एमडी परीक्षा में पूरे देश मे पाया पहला स्थान।

    1. डॉ दीपिका चौहान का पीजीआई/एम्स की एमडी परीक्षा में पूरे देश मे पाया पहला स्थान
      कुनिहार
      अक्षरेश शर्मा
      जिंदगी की असल उड़ान बाकी है,जिंदगी के कई इम्तेहान बाकी है।।
      अभी तो मापी है मुठ्ठी भर जमीन हमने,अभी तो सारा आसमान बाकी है।।
      उक्त पंक्तियां डॉ दीपिका चौहान पर सटीक बैठती है,जिन्होंने पीजीआई/एम्स  की हुई परीक्षा में देश भर में पहला स्थान पा कर आसमान में उड़ान भरी है।परीक्षा में अव्वल स्थान पा कर नालागढ़ क्षेत्र की दीपिका चौहान ने जिला सोलन सहित प्रदेश व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। हिमाचल सरकार की ओर से स्पॉन्सर्ड कैंडिडेट डॉ दीपिका ने यह परीक्षा दी थी ।डॉ दीपिका ने ऑल इंडिया स्पॉन्सर्ड प्रतिनिधियों में 95 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है।
      विदित रहे कि पिछले तीन वर्षों से सिविल हॉस्पिटल कुनिहार में डॉ दीपिका मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यरत है।उन्होंने वर्ष 2014 में MBBS के लिए होने वाली NEET में अच्छे अंक हासिल करके परीक्षा उतीर्ण की थी।वर्ष 2019 में उन्होंने MBBS की पढ़ाई हिमाचल के कांगड़ा जिला के डॉ राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा से पूर्ण की थी,जिसके पश्चात वह अभी तक कुनिहार सिविल हॉस्पिटल में सेवाएं दे रही थी। ईश्वर,गुरुजनों व अपने माता पिता को अपनी कामयाबी का श्रेय देते हुए डॉ दीपिका ने बातचीत में कहा,कि इन सभी का उनकी इस सफलता में पूर्ण आशीर्वाद है। नालागढ़ के मियानिवाल गाँव की दीपिका के पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत है,जबकि माता ग्रहणी है।
      अब जल्द ही डॉ दीपिका अपनी एमडी की पढ़ाई पीजीआई चंडीगढ़ से पूरी करके देश मे बतौर एमडी चिकित्सक के रूप में स्किन रोगों के निदान के लिये सेवाएं देगी।