Month: December 2023

  • वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल के बच्चों ने शिक्षण अधिगम सामग्री(TLM ) की लगाई प्रदर्शनी। 

    वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल के बच्चों ने शिक्षण अधिगम सामग्री(TLM ) की लगाई प्रदर्शनी। 

    अर्की आज तक

    कुनिहार/अक्षरेश शर्मा

    30 नवंबर को वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों द्वारा स्कूल मैदान में शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री (टी एएम) की प्रदर्शनी लगाई जिसके द्वारा विद्यार्थीयों द्वारा विज्ञान, समाज, हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयों से संबंधित रोचक एवं प्रभावशाली चार्ट,मॉडल के द्वारा प्रदर्शित किया गया l इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने किया lउन्होंने बच्चों की बनाई हुई चार्ट मॉडल की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा की इस तरह से बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन करने का शु अवसर पर प्राप्त होता है lस्कूल प्रधानाचार्य ने भी बताया की इस प्रकार गतिविधियों से बच्चों को अपनी सृजनशीलता का अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान होता है l इस अवसर और बाकी अगर भेजना है तो बच्चों के ग्रुप होते हैं इस अवसर पर कॉलेज उप प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा जेबीटी के विभाग शर्मा एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ के सदस्य के साथ-साथ स्कूल स्टाफ एवं बच्चों के अभीभावक़ो ने भी इस प्रदर्शनी का सूक्ष्म अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा को सराह l

  • छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में हुआ शिक्षा सवांद

    छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में हुआ शिक्षा सवांद

    अर्की आज तक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    शिक्षक दीपक की तरह होता है,जोकि स्वयं जलकर प्रकाश देता है।शिक्षक जंहा हमें शिक्षित करते है,तो वन्ही अनुशासन भी सिखाते है।जीवन मे उपयोगी मार्गदर्शन के लिये हमें शिक्षकों का आदर सम्मान करना चाहिये।
    छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शिक्षा सवांद का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड की परीक्षाओं वाली कक्षाओं 10वीं व प्लस टू के विद्यार्थियों के अभिवावकों ने अपने बच्चो की शैक्षणिक प्रोग्रेसिव रिपोर्ट को हर विषय के शिक्षकों से जाना।बच्चो की इस सत्र की हाजिरी सहित शिक्षा प्रगति रिपोर्ट को अध्यापकों ने हर अभिवावक के समक्ष रख कर किस तरह कमियों को दूर किया जा सकता है इस विषय पर शिक्षा सवांद में चर्चा की। इस दौरान विद्यालय के कुछ कमरों के मेंटेनेंस बारे भी प्रस्ताव डाला गया।इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने भी अभिवावकों से इस सत्र के शेष बचे समय मे अपने बच्चो की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही,ताकि इस दौरान उनकी खामियों को दूर किया जा सके व बच्चे अच्छे अंक लेकर पास हो सके।
    विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने कहा कि बच्चो के भविष्य बनाने के लिये शिक्षक व अभिवावक के बीच समन्वय होना चाहिये।अभिवावकों कोअपने बच्चो के हर विषय के बारे में शिक्षकों से सवांद करना चाहिए,ताकि बच्चो की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर वार्षिक परीक्षा की तैयारी की जा सके।
    इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ,एसएमसी कार्यकारिणी अभिवावक व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
    बाईट :–बीएस ठाकुर
    प्रधानाचार्य
    छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार

  • उपमा गुप्ता का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

    उपमा गुप्ता का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ चयन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    लक्ष्य कोई भी हो निरंतर प्रयास करने से ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जो हासिल नहीं किया जा सकता। ऐसा ही मुकाम सोलन जिले के बरोटीवाला (बद्दी) से संबंध रखने वाली होनहार बेटी उपमा गुप्ता का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी है। उपमा गुप्ता की इस उपलब्धि से गांव व रिश्तेदारी में खुशी की लहर है। उपमा गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग से प्राप्त की। जिसके बाद जीएनएम भोजिया इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बद्दी से की। इसके बाद बीएसई नर्सिंग की पढ़ाई अमर प्रोफेशनल कॉलेज जीरकपुर से की। वही,इसके बाद ग्रेशन हॉस्पिटल मोहाली में चार वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। उपमा गुप्ता ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता पिता,सास ससुर को जाता है जिन्होंने उस पर विश्वास जताया और इस मुकाम तक पहुंचने में साथ दिया। उपमा के नर्सिंग ऑफ़िसर बनने पर परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपमा ने सभी युवा बेटियों को संदेश दिया है कि वह खुद पर भरोसा रखें पढ़ाएं और स्वंय को साबित करने का जरूर अवसर दें। उपमा के पिता सुरेश गुप्ता,सुसर बनवारी लाल गुप्ता,माता अंजना गुप्ता व सास प्रोमिला गुप्ता ने कहा कि बेटियों को अपनी इच्छा अनुसार पढ‍़ने दें ताकि वे आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर सकें। वहीं,उपमा के पति परीक्षित गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उपमा गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उपमा गुप्ता की इस सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने बताया कि राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नेरवा में आयोजित राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने समूहगान में प्रथम स्थान,शास्त्रीय संगीत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में शास्त्रीय संगीत में छात्रा रिया कुमारी ने राज्य में प्रथम,राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा हीना कुमारी का चयन पारम्परिक लोक गीत में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि विद्यालय के संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में इस वर्ष विद्यालय ने 34 ट्रॉफी और 50 मेडल प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्रः छात्राओं तथा इनके साथ गए अध्यापकों प्रवक्ता नरेंद्र कुमार,कुलवंत ठाकुर तथा कुमारी सुमन को अपनी नेक कमाई से मफलर देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल,देश राज,राज पाल,अनीता,नीलम शुक्ला,सुरेंद्र,धर्म दत्त,सुदेश सहित अन्य सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    30 दिसंबर – आज का इतिहास

    30 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की 1687 में स्थापना।

    ???? जापान की राजधानी टोक्यो 1703 में आये भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

    ???? ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 में दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

    ???? अमेरिका के न्यूयार्क में 1873 में माप तौल के लिए मेट्रोलाजिकल सोसायटी का गठन।

    ???? रूस और फ्रांस ने 1893 में सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

    ???? अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की 1906 में स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

    ???? लंदन में 1919 में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।

    ???? रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से 1922 में सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

    ???? सोवियत यूनियन (USSR) की 1922 में स्थापना हुई थी. करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा।

    ???? सन 1935 में इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

    ???? वीके जोरिकिन ने 1938 में इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

    ???? स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

    ???? सन 1947 में रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

    ???? भारत ने 1949 में चीन को मान्यता दी।

    ???? अफ्रीकी देश मेडागास्कर में 1975 में संविधान प्रभावी हुआ।

    ???? पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने 1979 में संविधान अंगीकार किया।

    ???? वेटिकन ने 1993 में इजरायल को मान्यता दी।

    ???? ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध 1996 में समाप्त।

    ???? जनरल उमर-इल बशील 2000 में दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

    ???? आस्ट्रेलिया ने 2002 में इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

    ???? आस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

    ???? इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को 2006 में फ़ाँसी दी गई।

    ???? स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को 2007 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

    ???? सूर्यशेख गांगुली ने 2008 में 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

    ???? पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 2012 में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

  • कैसा रहेगा आज का दिन देखे अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (30-12-2023)

    मेष
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी जरूरी काम को कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपने किसी काम में उसके नियमों का उल्लंघन किया, तो इससे आपका कोई नुकसान होने की पूरी संभावना है। आपकी वाणी की सौम्यता से घर परिवार में चल रही कलह को भी आसानी से दूर कर पाएंगे। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    वृष
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार के मामलों में गति आएगी और आपकी नेतृत्व क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर कहे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    मिथुन
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कम करने के लिए रहेगा। कार्य योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे और आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या है, तो आप उसमें ढील ना दें और यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का मन बनाया है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। किसी सरकारी योजना में आप निवेश कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कर्क
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन संबन्धित मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से आज एक जगह बनाएंगे और व्यवसाय में आपकी योजनाओं को सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। घरेलू मामलों में आप पहल करने से बचें और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके भाई के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की मार्ग में आ रही समस्याएं दूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। व्यर्थ की चर्चाओं में न पड़ें नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार कर रहे लोग किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अंदर प्रेम और स्नेह का भाव बना रहेगा। सभी से सामंजस्य और व्यवहार बनाए रखेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आप किसी काम को हड़बड़ाहट में ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि किसी का भला सोचेंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको शांत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको नीति नियम पर पूरा ध्यान देना होगा और आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। पारिवारिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी काम में एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    धनु
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक गलतियों को आपको करने से बचना होगा। करिबियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को गति दे पाएंगे। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से यदि रिश्ते में किसी बात को लेकर खटास चल रही है, तो आप अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। किसी कानूनी मामले में आप लापरवाही ना बरतें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मकर
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी से उधार लेने से बचें और अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रभावशाली परिणाम से आप उत्साहित रहेंगे। आप यदि किसी सरकारी काम में ढील देंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आप व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आपसे बातचीत कर सकते हैं। अनुशासन से कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कुंभ
    30-12-2023

    आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। शासन प्रशासन के कामों में आपको सावधान रहना होगा और व्यापार में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें। सबके प्रति समर्थन का भाव रखेंगे। आपको किसी योजना से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें समय रहते पूरा करेंगे, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    मीन
    30-12-2023

    आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। आप संतान की शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा का जाने का मौका मिलेगा और आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़ते चलेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :30 – 12 – 2023(शनिवार)
    सूर्योदय :07.11 am
    सूर्यास्त :05.46 pm
    सूर्य राशि :धनु
    चन्द्रोदय :08.00 pm
    चंद्रास्त :10.19 am
    चन्द्र राशि :कर्क 05:42 AM तक, बाद में सिंह
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 18
    पूर्णिमांत महीना :पौष 4
    पक्ष :कृष्ण 3
    तिथि :तृतीया 09:44 AM तक, बाद में चतुर्थी
    नक्षत्र :पुष्य 03:09 AM तक, बाद में आश्लेषा
    योग :विष्कुम्भ 02:55 AM तक, बाद में प्रीति
    करण :विष्टि 09:44 AM तक, बाद में बव 10:47 PM तक, बाद में बालव
    राहु काल :9.00 – 10.30 am
    कुलिक काल :6.00 – 7.30 am
    यमगण्ड :1.30 – 3.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:07 PM – 12:50 PM
    दुर्मुहूर्त :08:36 AM – 09:18 AM

  • पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लड कैंसर से जूझ रही कुनिहार क्षेत्र की 18 वर्षीय रिया कंवर,इलाज के लिए चाहिए लाखो रु।

    पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लड कैंसर से जूझ रही कुनिहार क्षेत्र की 18 वर्षीय रिया कंवर,इलाज के लिए चाहिए लाखो रु।

    अर्की आज तक
    कुनिहार/अक्षरेश शर्मा
    गरीब परिवार से सम्बंध रखने वाली कुनिहार क्षेत्र के गांव थावना की 18 वर्षीय रिया कंवर जिसने कालेज की पढ़ाई शुरू कर अपने सुनहरे सपने पाले हुए कि पढ़ लिखकर अपने गरीब माँ बाप का सहारा बनेगी का सपना उस समय धराशाही हो गया जब इस प्यारी बच्ची को न जाने किसकी नजर लग गई व चिकित्सको ने इसे ब्लड कैंसर बता दिया। लगभग 25 दिन पहले रिया के पेट मे अचानक दर्द उठा तो परिजन उसे सिविल अस्पताल कुनिहार ले गए जंहा चिकित्सको ने उसे अल्ट्रासाउंड के लिए कहा तो परिजन उसे आईजीएमसी शिमला ले गए जंहा रिया के सारे टैस्ट हुए तो चिकित्सकों ने उसे ब्लड कैंसर बताया।और इसे पीजीआई चंडीगढ़ को रैफर कर दिया। इसके परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिहाड़ी लगाकर रिया के पिता विजेंदर सिंह कंवर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। चंडीगढ़ में रिया का इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार यह इस तरह का ब्लड कैंसर जो तेजी से मरीज के शरीर मे फैलता है। इसके इलाज के लिये लगभग 40 लाख रुपये की जरूरत है।इतनी बड़ी रकम को इकट्ठा करना गरीब माँ बाप के बस की बात नही है। परिजनों ने आम लोंगो व सामाजिक संस्थाओं से आस लगाकर अपील की है कि इस बच्ची के ईलाज के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार जितना सहयोग कर सकते हो करें। आपके छोटे से सहयोग व दुआ से इस बच्ची के जीवन को बचाया जा सकता है। रिया के एसबीआई बैंक खाता नम्बर 65256856400 पर मदद कर सकते हैं।

  • पेंशनर्ज इकाई सायरी धूमधाम से मनाएगी नव वर्ष।स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल होंगे मुख्य अतिथि

    पेंशनर्ज इकाई सायरी धूमधाम से मनाएगी नव वर्ष।स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल होंगे मुख्य अतिथि

    पेंशनर्ज इकाई सायरी धूमधाम से मनाएगा नव वर्ष,स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल होंगे मुख्यातिथि
    कुनिहार:-
    कण्डाघाट विकास खण्ड की सायरी पँचायत के पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई इस बार भी नव वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाएगा। इकाई अध्यक्ष जी आर भारद्वाज ने बताया कि यह नव वर्ष कार्यक्रम 1 जनवरी सोमवार को सायरी के शाही कॉम्प्लेक्स में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनिराम शांडिल होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता वी के शर्मा अखिल भारतीय पैरा मिलिट्री बल सेवा निवृत्त कर्मचारियों के अध्यक्ष करेंगे तो वन्ही के डी शर्मा राज्य कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार एवं जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है जो गीत संगीत के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। जी आर भारद्वाज ने जिला कार्यकारणी व जिला की सभी सब इकाइयों के पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह किया है कि इस नव वर्ष समारोह में 1 जनवरी सोमवार को सुबह 10 बजे शाही कॉम्प्लेक्स सायरी में पहुंचे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट ने चंडी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर प्रशिक्षण का किया आयोजन

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट ने चंडी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर प्रशिक्षण का किया आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल छात्रों का पूरे कैंपस में विजिट कराया गया। जिसमें स्कूली छात्रों ने विभिन्न कार्यशाला में प्रशिक्षण से ट्रेड से संबंधित प्रश्न पूछ कर जानकारी हासिल की। इसके पश्चात चंडी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल के सत्र का आयोजन किया गया। इसके पश्चात एसीएल से चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पदम सिंह ने चंडी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए फायर सेफ्टी पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न प्रकार की आग और आग लगने पर उससे निपटने वाली तकनीक के बारे में बताया। जिसमें प्रेजेंटेशन के साथ-साथ विद्यार्थियों से डेमोंसट्रेशन प्रैक्टिकल भी करवाया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के छात्रों ने फायर सेफ्टी से संबंधित बहुत सारे प्रश्न सिक्योरिटी ऑफिसर से पूछे। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य,प्रशिक्षक व चंडी स्कूल के छात्र और अध्यापक उपस्थित रहे।