Month: December 2023

  • बुघार में कृषि विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    बुघार में कृषि विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विकास खंड कुनिहार की पंचायत चाखड़ के गांव बुघार में कृषि विभाग कुनिहार के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में एसएमएस कुनिहार विकास गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। खंड सलाहकार समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों की जानकारी दी। कृषि विभाग के एसएमएस विकास गुप्ता ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को आयोजित करने का उद्देश्य है किसान को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी देना है ताकि वे इसका लाभ उठा आर्थिकी भी मजबूत कर सकें। आत्मा परियोजना से सुदर्शन चंदेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे,किसानों को देशी गाय के गोबर से बनने वाली जीवामृत,घनजीवामृत,बीजामृत घाटकों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। पंचायत प्रधान गुरदेई ठाकुर ने किसानों को विभाग की ओर से दी जा रही स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर पंचायत प्रधान गुरदेई ठाकुर,एसएमएस कुनिहार विकास गुप्ता,बीटीएम सुदर्शन चंदेल,एटीएम करण शर्मा,पंचायत समिति सदस्य बलवंत,पूर्व जिला परिषद सदस्य राम दास चंदेल, सेवानिवृत्त डीएसपी मदन ठाकुर,पूर्व प्रधान उपेन्द्र,दौलत राम सेन समेत 100 किसानों ने भाग लिया।

  • अयोध्या राम जन्म भूमि से आए पूजित अक्षत कलश का दाड़लाघाट में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

    अयोध्या राम जन्म भूमि से आए पूजित अक्षत कलश का दाड़लाघाट में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अयोध्या राम जन्म भूमि से आए पूजित अक्षत कलश का जिला दाड़लाघाट में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर एक कलश यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का जिला में सर्वप्रथम घणाहट्टी,शालाघाट, कराड़ाघाट व दाड़लाघाट के आईटीआई में पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अक्षत कलश यात्रा में रामभक्त भजन कीर्तन करते हुए पेट्रोल पंप स्यार,अंबुजा चौक से होती हुई शिव मंदिर दाड़लाघाट पर पहुंची। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन समिति के जिला सयोंजक मुकेश कौशिक ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह पूजित अक्षत कलश जिला के अंतर्गत पांच खण्डों व दो नगरों में निश्चित मंदिरों के दर्शनार्थ भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को यह पूजित अक्षत कलश सभी पंचायत स्तर पर बनाई गई श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन समितियों द्वारा अपने ग्राम मंदिर में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इससे पूर्व कलश यात्रा में शामिल महिलाएं,श्रद्धालु भगवान श्री राम के जयकारे,भजन करते हुए चल रहे थे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

     

    15 दिसंबर – आज का इतिहास

    15 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को 1794 में समाप्त कर दिया गया।

    ???? बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना 1911 में हुई।

    ???? मॉल्डोवा गणराज्य ने 1917 में रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

    ???? भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।

    ???? नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को 1961 में आज के दिन में मौत की सजी सुनाई गई।

    ???? बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर 1961 में आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।

    ???? न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ 1976 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

    ???? जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को 1992 में सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।

    ???? जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) 1993 में विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।

    ???? पलाऊ 1994 में संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

    ???? संयुक्त राष्ट्र 1997 में महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।

    ???? अरुंधति रॉय को 1997 में उनके उपन्यास द गॉड आफ स्मॉल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार बुकर पुरस्कार से नवाजा गया। चेरनोबिल रिएक्टर 2000 में सदा के लिए बंद।

    ???? इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद 2001 में दोबारा खोला गया।

    ???? भूटान सरकार ने 2003 में अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।

    ???? दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा डीडी डायरेक्‍ट का शुभारंभ 2004 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

    ???? ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए 2005 में मतदान सम्पन्न।

    ???? पाकिस्तान में 2007 में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।

    ???? केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने 2008 में आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

    ???? ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 2010 में 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।

    ???? सिडनी के एक कैफे में 2014 में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।

  • कैसा रहेगा दिन देखे राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (15-12-2023)

    मेष
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    15-12-2023

    आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप खर्चो के साथ-साथ कुछ धन संचय करने पर भी विचार बनाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आप आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलाना है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आप जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कर्क
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको उसमें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि अपने भविष्य में पहले कहीं निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    सिंह
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप काम को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि आपके किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आप बिजनेस में कोई खतरा उठाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। रूपए पैसे का लेनदेन करते समय लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो कोई आपके साथ ठगी कर सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    तुला
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार के मामले को आप घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी से वाद -विवाद में ना पड़े, नहीं तो उससे आपको समस्या होगी। अपने भविष्य के लिए यदि कहीं धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो वह आप कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना न होगा, चल नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    धनु
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्हें कोई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    मकर
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी है, तो आप उनसे पीछे ना हटे और उन्हें समय से पूरा करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मीन
    15-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :15 – 12 – 2023(शुक्रवार)
    सूर्योदय :07.04 am
    सूर्यास्त :05.39 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :09.19 am
    चंद्रास्त :08.08 pm
    चन्द्र राशि :धनु 01:44 PM तक, बाद में मकर
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 3
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 18
    पक्ष :शुक्ल 3
    तिथि :द्वितीया 12:56 AM तक, बाद में तृतीया 10:30 PM तक, बाद में चतुर्थी
    नक्षत्र :पूर्वाषाढ़ा 08:10 AM तक, बाद में उत्तराषाढ़ा
    योग :वृद्धि 10:17 AM तक, बाद में ध्रुव 07:02 AM तक, बाद में व्याघात
    करण :तैतिल 11:44 AM तक, बाद में गर 10:30 PM तक, बाद में वणिज
    राहु काल :10.30 am – 12.00 pm
    कुलिक काल :7.30 – 9.00 am
    यमगण्ड :3.00 – 4.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :12:00 PM – 12:42 PM
    दुर्मुहूर्त :09:11 AM – 09:53 AM, 12:42 PM – 01:25 PM

  • सीपीएस संजय अवस्थी ने किया 2 करोड़ 23 लाख रुपये से बनने वाले उप कोषागार कार्यालय व आवास भवन दाड़लाघाट का भूमि पूजन

    सीपीएस संजय अवस्थी ने किया 2 करोड़ 23 लाख रुपये से बनने वाले उप कोषागार कार्यालय व आवास भवन दाड़लाघाट का भूमि पूजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    क्षेत्र के दाड़लाघाट में उपतहसील दाड़लाघाट के समीप उप कोषागार कार्यालय व आवास भवन दाड़लाघाट का भूमि पूजन बुधवार को प्रदेश सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी ने किया। कोषागार उप कार्यालय दाड़ला व आवास भवन में करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सीपीएस संजय अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि इन भवनों का निर्माण गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित समय पर किया जाए। क्षेत्र के लोगों ने सीपीएस संजय अवस्थी के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं तथा उन्हें दूर करने की मांग भी की। सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर तरजीह दी जा रही है,ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप,जगदीश ठाकुर,वेदप्रकाश शुक्ला,पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल,जय चंद चंदेल,अरुण शुक्ला,कमलकांत चंदेल,कुलदीप चंदेल,तिलक गौतम,रोशन ठाकुर,विद्या सागर ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,मेहर चन्द ठाकुर,सीडी बंसल,बलदेव चौहान,ऋषि राज गांधी,रोशन ठाकुर,विनोद कंवर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने मनाया अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके इलावा कार्यक्रम में शिक्षा समिति के प्रांत अधिकारी दिला राम चौहान मुख्य वक्ता रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का आगाज़ विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का निर्माण सम्भव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सामंजस्य संस्कार के साथ होता है तभी बच्चें आदर्श नागरिक बनते है।उन्होंने कहा कि इस दिशा में अभिभावकों तथा अध्यापकों को अपना कर्तव्य निभाना होगा। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने विद्यालय की गतिविधियों को लेकर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सीपीएस संजय अवस्थी ने विद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्ठ प्रदर्शन,विभिन्न ज़िला व जा़ेनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने ज़िला स्तरीय साइंस फेर में भाग लेेने वाले कार्तिक सेन,नेहा राठौर,हर्षित बरवाल व खेलकूद प्रतियोगिता में सुहानी,पलक, तृषा,हृदयानशी,दीक्षति,आयुषव राष्ट्रीय स्तर में कंचन को सम्मानित किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपये तथा स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 21,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप,पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल,एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी,जगदीश ठाकुर,वेदप्रकाश शुक्ला,पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल,जय चंद चंदेल,अरुण शुक्ला,कमलकांत चंदेल,कुलदीप चंदेल,तिलक गौतम,रोशन ठाकुर,विद्या सागर ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,मेहर चन्द ठाकुर,सीडी बंसल,बलदेव चौहान,ऋषि राज गांध,एसएमसी अध्यक्ष पदम चंदेल,हरीश,जिला अध्यक्ष मस्त राम शर्मा,बाबू राम,कृष्ण चंद ठाकुर,रत्न चंद चंदेल,बाबू राम शर्मा,एडीकेएम के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • इतिहास के पन्नो से – आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

     

    14 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

     

    ???? राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष पूरे भारत में 14 दिसम्बर को मनाया जाता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा स्थापित किया गया था। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है और ऊर्जा का उपयोग कम करने के लिए नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य पेशेवर, योग्य और ऊर्जावान प्रबंधकों के साथ ही लेखा परीक्षकों को नियुक्त करना है, जो ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को लागू करने और ऊर्जा, परियोजनाओं, नीति विश्लेषण, वित्त प्रबंधन में विशेषज्ञ हों।

    14 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? रुआल आमुन्सन 1911 में दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।

    ???? एनी बेसेन्ट को 1921 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स की उपाधि से विभूषित किया।

    ???? सन 1922 में यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।

    ???? ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 1982 में 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

    ???? जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

    ???? बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने 1995 में पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

    ???? ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए 1997 में विश्व के सभी देश सहमत।

    ???? सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म टेररिस्ट में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

    ???? जॉर्ज वॉकर बुश 2000 में अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

    ???? पाकिस्तान ने 2002 में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

    ???? मैक्सिको के मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

    ???? बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान 2007 में अलग किये गए।

    ???? भारत ने 2008 में अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

    14 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें आज का राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (14-12-2023)

    मेष
    14-12-2023

    आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    वृष
    14-12-2023

    आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने भाई बहनों के साथ बिताएंगे, जिनसे अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे। आज यदि आप किसी कार्य को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर करेंगे, तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार मे भी छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    14-12-2023

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े उलझन में रहेंगे। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    14-12-2023

    आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपने दिन का काफी समय गरीबों की सेवा अथवा दान पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे, ऐसा करने से आपके मन की उलझनें थी, तो वह भी आज समाप्त होंगी, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान की पढ़ाई से संबंधित आपको आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो वह आज पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    सिंह
    14-12-2023

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कन्या
    14-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनमें भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार के सदस्यों की ओर से कोई सरप्राइस मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज छोटे व्यापारियों को किसी के बहकावे में आकर किसी से धन का लेनदेन नहीं करना है,नही तो बाद में पछताना पड सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    तुला
    14-12-2023

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    14-12-2023

    आज का दिन आपके लिए निश्चत रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष के किसी भी रिश्तेदार से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने गुरुजनों से भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वह अमल भी अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    14-12-2023

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में जल्द ही आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    मकर
    14-12-2023

    आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसीलिए आप अपने सभी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, आज आप उन्हें पूरा करने की पहले कोशिश करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, ऐसा करने के चक्कर में आपका कोई कानूनी कार्य जो लंबे समय से लंबित पड़ा है वह ना रुक जाए। यदि ऐसा हुआ, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    14-12-2023

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    14-12-2023

    आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लेकर आएगा और आपका खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण सभी आपके मित्र बनने की चेष्टा रखेंगे,लेकिन आज आप अपने बिजनेस में कुछ नुकसान के कारण परेशान रहेंगे और भविष्य को बेहतर बनाने के कुछ योजनाओं में लगे रहेंगे, जिनमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न होंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज सुखद अनुभूति होगी। संतान की आज कोई नौकरी से संबंधित शुभ सूचना मिल सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

  • वीरवार का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :14 – 12 – 2023(गुरुवार)
    सूर्योदय :07.03 am
    सूर्यास्त :05.38 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :08.20 am
    चंद्रास्त :07.01 pm
    चन्द्र राशि :धनु
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 2
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 17
    पक्ष :शुक्ल 2
    तिथि :प्रतिपदा 03:09 AM तक, बाद में द्वितीया
    नक्षत्र :मूल 09:47 AM तक, बाद में पूर्वाषाढ़ा
    योग :गण्ड 01:24 PM तक, बाद में वृद्धि
    करण :बालव 02:05 PM तक, बाद में कौलव 12:56 AM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :1.30 – 3.00 am
    कुलिक काल :9.00 – 10.30 am
    यमगण्ड :6.00 – 7.30 am
    अभिजीत मुहूर्त :12:00 PM – 12:42 PM
    दुर्मुहूर्त :10:35 AM – 11:17 AM, 02:49 PM – 03:31 PM