Month: December 2023

  • कैसा रहेगा आज का दिन पढ़े राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (12-12-2023)

    मेष
    12-12-2023

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दोगुना लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा माता की सेहत का खास ख्याल रखें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

    —————————————

    वृष
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई जूनियर आपसे किसी वाद विवाद को लेकर उलझ सकता है, इसलिए आप सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंखों कान खुले रखने होंगे और यदि कोई समस्या हो, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नई इन्वेस्टमेंट का आप लाभ उठा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    मिथुन
    12-12-2023

    आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको संतान की किसी बात पर क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं करेंगे। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। भाई बहनों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है, लेकिन आप अपनी ईगो में आकर किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपकी समस्या अधिक रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पार्टनरशिप में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आपका यदि किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आप अपनी माताजी की लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    सिंह
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि घर परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आपको उसमें दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई आज आप अपनी संशोधन के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : सफेद चंदन रंग

    —————————————

    कन्या
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो पहले आज दूर होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर चर्चा करके ही आगे बढ़े, तो अच्छा रहेगा, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपका कोई नए वाहन खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : तोता हरा रंग

    —————————————

    तुला
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधान रहें। पिताजी से आप किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाना होगा ताकि आप स्वस्थ रह सके।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप परिवार में किसी भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी तरक्की होगी, लेकिन आप अपनी आय और व्यय को सीमित रखें, नहीं तो आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मकर
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, जो आपको परेशान कर सकते हैं। आपको बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगानी होगी और जीवनसाथी से आप किसी बचत संबंधित योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को किसी फ्रॉड के होने से बचना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कुंभ
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में लोगों से चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी उनका समाधान हो सकेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग

    —————————————

    मीन
    12-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप फिर भी लाभ के किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते-होते लटक सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :12 – 12 – 2023(मंगलवार)
    सूर्योदय :07.02 am
    सूर्यास्त :05.38 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :06.12 am
    चंद्रास्त :05.01 pm
    चन्द्र राशि :वृश्चिक
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 29
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 15
    पक्ष :कृष्ण अमावस्या
    तिथि :चतुर्दशी 06:24 AM तक, बाद में अमावस्या
    नक्षत्र :अनुराधा 11:56 AM तक, बाद में ज्येष्ठा
    योग :धृति 06:51 PM तक, बाद में शूल
    करण :चतुष्पद 05:47 PM तक, बाद में नाग 05:02 AM तक, बाद में किस्तुघन
    राहु काल :3.00 – 4.30 pm
    कुलिक काल :12.00 – 1.30 pm
    यमगण्ड :9.00 – 10.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:59 AM – 12:41 PM
    दुर्मुहूर्त :09:09 AM – 09:52 AM, 11:00 PM – 11:53 PM

  • कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जश्न झूठ की गारंटी – सुरेश कश्यप

    कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जश्न झूठ की गारंटी – सुरेश कश्यप

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का जो जश्न झूठ की गारंटी है।सरकार द्वारा लोगों को झूठ बोलकर 10 गारंटीया देने की घोषणा की गयी लेकिन आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा औरभाजपा वरिष्ठ कार्यकरता को ग्राम पंचयात सेवड़ा चंडी में सम्मानित करने के दौरान भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की आज तक कांग्रेस सरकार ने कोई गारंटी पूरी नहीं की और प्रदेश को 10 वर्ष पीछे धकेलने का काम किया है। सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोगों से जो भी वायदे किए वो सभी अक्षरसह पुरे किए है। उन्होंने कहा की धारा 370 हो चाहे राम निर्माण की संकल्प भाजपा ने पूरा किया। कोरोना के दौरान 80 करोड़ लोगों को सस्ते दामों पर अनाज दिया जो 2028 तक दिया जाएगा। कश्यप ने कहा की देश में 10 करोड़ लोगों को उज्वला योजना का लाभ दिया गया। 10 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ दिया गया। सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा द्वारा लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता के साथ संकल्प लिये जाते है जिन्हें पूरा करने की गारंटी भी दी जाती है और उन्हें पूरा भी किया जाता है। उन्होंने कहा की देश आजादी के 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने तक मोदी सरकार द्वारा विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिसे पूरा करने के लिये लोगों का आशीर्वाद बहुत ही जरूरी है।इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं की भी विकास रथ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा, कमल गौतम,ज़िला परिषद सदस्य आशा परिहार,जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम,नीम चंद,मदन,सागर और कई भाजपा कार्यकरता मौजूद रहे।

  • इतिहास के पन्नो से-आज अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

     

    11 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

     

    ???? अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया और 11 दिसंबर को 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के रूप में नामित किया। पहली बार अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था। महासभा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतत पर्वतीय विकास के महत्व को उजागर करने के लिए उस दिन सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।पर्वत मानव जाति के आधे हिस्से को रोजमर्रा की जिंदगी के लिए ताजा जल प्रदान करते हैं। इनका संरक्षण सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है और एसडीजी के लक्ष्य-15 का हिस्सा है।

    11 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1687 में मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।

    ???? प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध 1845 में शुरू।

    ???? बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस 1858 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

    ???? यूरोपीय देश इटली 1937 में मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

    ???? जर्मनी और इटली ने 1941 में अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।

    ???? डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

    ???? यूरोपीय देश स्पेन को 1946 में संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

    ???? बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

    ???? संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की 1964 में स्थापना हुई।

    ???? जनरल एच.एम. इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

    ???? रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1994 में चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।

    ???? सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म टेररिस्ट सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

    ???? चीन को 2001 में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

    ???? स्पेन के नौसैनिकों ने 2002 में अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।

    ???? मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

    ???? उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 2007 में 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

    ???? अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी।

    11 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

    ???? अंतराष्ट्रीय पर्वत दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन जानिए राशिफल में

     

    आज के लिए राशिफल (11-12-2023)

    मेष
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    वृष
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको बिजनेस में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। कोशिश करते रहें तभी आप अच्छा लाभ कमा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहकर्मी उनका पूरा साथ देंगे, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    मिथुन
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को को मिलेगी। संतान कोई यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय से पूरा नहीं करेंगे। आपको प्रियजन का साथ बनाए रखना होगा। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कर्क
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समाधान मिल जाएगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : हल्का पीला रंग

    —————————————

    सिंह
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बंधुजनों से भी आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यर्थ की खरीदारी के बाद धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना बेहतर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    कन्या
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    तुला
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कम गति देंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपको किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। यदि आप लेनदेन से संबंधित किसी समझौते पर बातचीत करें, तो उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है । किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके रखें। निवेश संबंधी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है जिससे आपका हौसला और बढ़ेगा। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोशिश करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    धनु
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपको कोई सीख मिले, तो उसे पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस के कुछ योजनाएं फिर से आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साह से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे, तो उन पर आपको ध्यान देना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल रंग

    —————————————

    मकर
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    कुंभ
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। यदि आपने नकारात्मक विचार रखते हैं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। किसी संपत्ति संबंधित काम को लेकर आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    11-12-2023

    आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो इससे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के जिम्मेदारियां में भी ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी काम को अतिउत्साहित होकर ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

  • सोमवार के लिये पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :11 – 12 – 2023(सोमवार)
    सूर्योदय :07.01 am
    सूर्यास्त :05.37 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :05.09 am
    चंद्रास्त :04.12 pm
    चन्द्र राशि :वृश्चिक
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 28
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 14
    पक्ष :कृष्ण 13
    तिथि :त्रयोदशी 07:10 AM तक, बाद में चतुर्दशी
    नक्षत्र :विशाखा 12:13 PM तक, बाद में अनुराधा
    योग :सुकर्मा 08:58 PM तक, बाद में धृति
    करण :वणिज 07:10 AM तक, बाद में विष्टि 06:52 PM तक, बाद में शकुनि 06:24 AM तक, बाद में चतुष्पद
    राहु काल :7.30 – 9.00 am
    कुलिक काल :1.30 – 3.00 pm
    यमगण्ड :10.30 am – 12.00 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:58 AM – 12:41 PM
    दुर्मुहूर्त :12:41 PM – 01:23 PM, 02:48 PM – 03:30pm

  • चौधरी कॉम्प्लेक्स में हुई निजी विद्यालय के अभिभावक संघ की बैठक

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट के चौधरी परिसर कॉम्प्लेक्स में निजी विद्यालय के अभिभावक संघ की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में निजी विद्यालय की कार्यप्रणाली,अन्य वित्तीय अनियमितताओं के बारे में चिंता जताई गई। संघ के सदस्यों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को इस विषय पर पूर्व में भी अवगत करवाया गया,वावजूद उसके विद्यालय प्रबंधन में कोई भी सुधार नहीं हुआ। संघ के सदस्यों ने कहा कि चाहे शैक्षणिक व्यवस्था की बात हो या गैर शैक्षणिक,खेलकूद गतिविधियों की बात करें, किसी भी व्यवस्था में अभी तक कोई भी सुधार देखने मे नही आया। अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि यदि यह निजी विद्यालय शैक्षणिक गतिविधियो क्रीड़ात्मक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाने में विवश होंगे,जिसकी पूरी जिम्मेवारी विद्यालय परिवार की होगी। इस मौके पर बैठक में करीब 70 अभिभावकों ने भाग लिया।

  • महाविद्यालय दाड़लाघाट व सोशियोलॉजिकल सोसायटी हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    11 व 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के मौके पर दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट व सोशियोलॉजिकल सोसायटी हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में शिक्षाविद्,वैज्ञानिक,शोधार्थी आ रहे है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय स्तर पर जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। सम्मलेन में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों के स्वागत के लिए सभी तरह के इंतजाम कर दिए गए है। बोटलियास दाड़ला परिसर नजदीक बाघल होटल के समीप आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न बुद्धिजीवियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर परिचर्चा की जाएगी। 250 शोध सारांश शोधार्थियों द्वारा भेजे गए जिनमें से 150 शोध सारंशों को चयनित किया गया है। सम्मेलन में 15 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 150 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किए जाएंगे। ध्यातव्य हो ये सत्र हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने बताया कि इन सत्रों में भाग लेने लिए छात्र छात्राओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है।

  • इतिहास के पन्नो से – आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

     

    10 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

     

    ???? विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस महत्त्वपूर्ण दिवस की नींव विश्व युद्ध की विभीषिका से झुलस रहे लोगों के दर्द को समझ कर और उसको महसूस कर रखी गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र को अधिकारिक मान्यता प्रदान की थी। तब से यह दिन इसी नाम से याद किया जाने लगा। किसी भी इंसान की ज़िंदगी, आज़ादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है- मानवाधिकार। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ़ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले को अदालत सज़ा देती है।

    10 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? फ्रांस ने 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।

    ???? मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला 1799 में फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।

    ???? डचो ने 1816 में सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।

    ???? आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच 1887 में बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

    ???? तस्मानिया में 1902 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

    ???? पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को 1903 में भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    ???? सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच 1947 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

    ???? सन 1950 में आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।

    ???? नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने 1960 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।

    ???? सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच 1961 में राजनयिक संबंध समाप्त।

    ???? अफ्रीकी देश जंजीबार ने 1963 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

    ???? कजाखस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

    ???? गुजरात में 1992 में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।

    ???? यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज 1994 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

    ???? अमर्त्य सेन को 1998 में स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

    ???? नवाज़ शरीफ़ 2000 में सहपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

    ???? भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि ने 2001 में दुनिया को अलविदा कहा था।

    ???? अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस 2002 में दिवालिया घोषित।

    ???? कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच 2003 में हुयी वार्ता विफल।

    ???? सन 2004 में हुए ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

    ???? कज़ाकिस्तान में हुए 2005 में राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

    ???? चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का 2006 में सैंटियागो में निधन।

    ???? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने 2007 में पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

    10 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

  • कैसा रहेगा आज का दिन देखे राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (10-12-2023)

    मेष
    10-12-2023

    आज नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ विरोध उत्पन्न हो सकता है और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    वृष
    10-12-2023

    आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए बिजनेस को कराना चाहते हैं, तो आज वह आप आसानी से कर पाएंगे और उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी, लेकिन संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आज आपको कुछ पीड़ा होगी। आज आप अपने कार्य पर भी पकड़ बना कर रखेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    मिथुन
    10-12-2023

    आज आप अपने सभी कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कार्यों में किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

    —————————————

    कर्क
    10-12-2023

    आज आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे। निजी जीवन की बात करें तो किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। आपकी सामाजिक योजना आज बदल जाएगी। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा मामला काफी बिगड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    सिंह
    10-12-2023

    आज राजनीति से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है, जो उनकी प्रगति में चार चांद लगाएगी। संतान के प्रति आज आप अपने सभी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन यदि आपने अपने खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में आपके सामने कोई बडी आ सकती है, इसलिए खानपान पर विशेष नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको संतान के करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    10-12-2023

    आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिलेगी। आज आप परिवार वालों के साथ घरेलू सामान की शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सामंजस्य स्थापित करने में आज आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। ऑफिस में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपना घर खरीदने के बारे में विचार करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    तुला
    10-12-2023

    आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इससे समाज में आपका मान समान बढ़ेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : मध्यम नीला रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    10-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से सफलता लेकर आएगा। आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आज परिवार में के सदस्यों में किसी आपसी कलह के कारण विरोध की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा व अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातें बुरी लग सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप यदि विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    धनु
    10-12-2023

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेट्स को अचानक कोई गिफ्ट मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का मन बनायेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होगा। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बी दोस्ती चलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    मकर
    10-12-2023

    आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज आपको चाहिए कि प्रेम-प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं। निवेश शुभ रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। अटका हुआ आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    कुंभ
    10-12-2023

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, उनका मन प्रसन्न होगा। आज उन्हें अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि व पदोन्नति जैसी शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। आपकी माता जी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है,तो परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की सोच रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    मीन
    10-12-2023

    आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। जिसको आप भी हाथ से जाने नहीं देंगे। आज किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पेपर वर्क पूरा ना होने से आपका कोई जरूरी काम देरी से पूरा होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————