Month: December 2023

  • अर्की के डॉक्टर राहुल ठाकुर का चयन सुपर स्पेशलिटी डीएम नेफ्रोलॉजी में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

    अर्की के डॉक्टर राहुल ठाकुर का चयन सुपर स्पेशलिटी डीएम नेफ्रोलॉजी में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर

    अर्की आजतक

    अर्की

    डॉक्टर राहुल ठाकुर का चयन सुपर स्पेशलिटी डीएम नेफ्रोलॉजी के लिए हुआ है। वह इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस जो की भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज में से एक है, से यह डिग्री लेंगे।इस तीन वर्ष के कोर्स मे वे गुर्दे से संबंधित रोगों का अध्ययन एवम अनुसंधान करेगे। इस से पहले इन्होंने साल 2016मे एमबीबीएस पूरा करने के बाद, साल 2022 मे पीजीआई चंडीगढ़ से एम डी मेडिसिन की डिग्री हासिल की।
    डॉक्टर राहुल अर्की तहसील के गांव घलोट से है एवम इन के पिता विद्युत् बोर्ड से अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए है तथा माता गृहणी हे

  • विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा किया गया मांगू विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन

    विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा किया गया मांगू विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से आयोजित मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यवती ने किया। इस आयोजन में नवी से बारहवीं तक के बच्चों ने अपने मॉडल के द्वारा रोड सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्य सत्यावती ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी मे इजाफा होता है तथा बच्चों मैं रचनात्मकता का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में पहाड़ों में विकास “मुद्दे,चुनौतियां और समाधान” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन

    दाड़लाघाट महाविद्यालय में पहाड़ों में विकास “मुद्दे,चुनौतियां और समाधान” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट व सोशियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ों में विकास “मुद्दे,चुनौतियां और समाधान” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के पूर्व डीन प्रो एसके शर्मा ने इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रो एसके शर्मा ने कहा कि मनुष्य प्रकृति पर निर्भर है न की प्रकृति मनुष्य पर। इसी के साथ साथ अपने वक्तव्य में मुख्यातिथि ने बढ़ती हुई जनसंख्या नियंत्रण के लिए नीति निर्माण व प्राकृतिक संसाधनों के समान वितरण पर बल दिया। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए शोध पत्रों को पुस्तक रूप में संपादित किया जाएगा। सैन डिगो स्टेट यूनिवर्सिटी इटली से शोधार्थी दौमिनिक्को विटो ने हिमालय क्षेत्रों के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण पर बल देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण पर सुझाव दिया। समकालीन समय में पहाड़ी क्षेत्रों में शहरी जन जीवन से जुड़े हुए विषयों पर परिचर्चा के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो देबल के सिंह रॉय,डॉ कुलवंत सिंह,प्रो रविंद्र सिंह रंधावा,डॉ बीएस शेखों,प्रो श्रुति तांबे व प्रो एनके मोरे ने भाग लिया। समकालीन पहाड़ी जन जीवन और पहाड़ों में रहने वाली महिलाओं के जीवन में नित दिन आने वाली चुनौतियों को किस तरह कम किया जा सकता है इन विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पहाड़ी महिलाओं को आर्थिक सशक्त किया जाना चाहिए। पहाड़ और पहाड़ी जीवन सहज सरल होने के साथ तमाम चुनौतियों से जुड़ा है,ये चुनौतियां बेरोजगारी से लेकर आकस्मिक आपदा से जुड़ी है। सम्मेलन के दूसरे दिन ऑनलाइन मोड पर 100 से अधिक शोध आलेख प्रस्तुत किए गए। इन सत्रों में लखनऊ विश्विद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से प्रो डीआर साहु,बनारस हिंदू विश्विद्यालय से प्रो श्वेता प्रसाद,दीन दयाल उपाध्याय विश्विद्यालय गोरखपुर से प्रमोद कुमार शुक्ला आमंत्रित वक्ताओं के रूप में शामिल रहे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    13 दिसंबर – आज का इतिहास

    13 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? ऑस्ट्रिया के टायरॉल में 1916 में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।

    ???? नीदरलैंड के हेग में 1920 में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।

    ???? बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन प्रिंस ऑफ वेल्स ने किया था।

    ???? चीन और जापान के बीच 1937 में हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

    ???? भारत और सोवियत संघ ने 1955 में पंचशील प्रकाशन को स्वीकार किया।

    ???? मंसूर अली ख़ान पटौदी ने 1961 में अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

    ???? सन 1974 में माल्टा गणतंत्र बना।

    ???? पोलैंड में 1981 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

    ???? गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को 1989 में आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

    ???? कोफी अन्नान 1996 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।

    ???? महात्मा रामचन्द्र वीर को 1998 में कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    ???? दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर 2001 में आतंकवादी हमला।

    ???? इस्रायल ने 2001 में यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

    ???? भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 2003 में उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

    ???? यूरोपीय संघ का 2002 में विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए।

    ???? इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच 2004 में परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।

    ???? भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे 2004 में अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

    ???? 50वें सदस्य के रूप में 2006 में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।

    ???? श्रीलंका सेना व लिट्टे के मध्य 2007 में हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

    ???? जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 2008 में 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57�मतदान हुआ।

  • कैसा रहेगा आपका आज का दिन देखें अपना राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (13-12-2023)

    मेष
    13-12-2023

    आज आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आप नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाईम काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात अच्छी नहीं लगेगी। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान आपसे अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिसमें आपको उनकी पूरी बात अवश्य सुननी होगी। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें पार्टनर से तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    वृष
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशियां और बढ़ेंगी। आपको लोगों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्या पैदा कर सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद रंग

    —————————————

    मिथुन
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती ना करें, नहीं तो वह गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है। आपको तनाव रहने के कारण आप किसी डिसीजन को समय पर नहीं ले पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से ज्यादा बाकी काम पर लगेगा, जो उनकी शिक्षा में उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 1

    भाग्यशाली रंग : गहरा पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन्यवाद लेने के लिए सोच रहे थे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपके मन में कोई योजना है, तो आप उसे बिजनेस में तुरंत लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे हैं, उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से परिवार की समस्याओं को लेकर बातचीत नहीं करनी होगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल रंग

    —————————————

    सिंह
    13-12-2023

    आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप ऑफिस में कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन्हें अपने जूनियर्स की मदद से समय से पहले पूरा करके देंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान भटक सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

    —————————————

    कन्या
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बिजनेस संबंधी योजना पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप उनसे अच्छा लाभ कमा पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    तुला
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस संबंधित कुछ आवश्यक बातों को लीक ना होने दें। नौकरी में कार्यरत लोगो ने यदि किसी दूसरे नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो वहां से उन्हें ऑफर आ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : गहरा हरा रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी। आपके व्यवहार से परिवार के सदस्यों को कुछ समस्या होगी, इसलिए आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। आपका किसी पुराने मित्र से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    —————————————

    धनु
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 9

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    मकर
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    —————————————

    कुंभ
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तोआपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने घर, मकान आदि को रेनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मीन
    13-12-2023

    आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

  • बुधवार का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :13 – 12 – 2023(बुधवार)
    सूर्योदय :07.03 am
    सूर्यास्त :05.38 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :07.16 am
    चंद्रास्त :05.57 pm
    चन्द्र राशि :वृश्चिक 11:05 AM तक, बाद में धनु
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :मार्गशीर्ष 1
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 16
    पक्ष :शुक्ल 1
    तिथि :अमावस्या 05:01 AM तक, बाद में प्रतिपदा
    नक्षत्र :ज्येष्ठा 11:05 AM तक, बाद में मूल
    योग :शूल 04:17 PM तक, बाद में गण्ड
    करण :किस्तुघन 04:09 PM तक, बाद में बव 03:09 AM तक, बाद में बालव
    राहु काल :12.00 – 1.30 pm
    कुलिक काल :10.30 am – 12.00 pm
    यमगण्ड :7.30 – 9.00 am
    अभिजीत मुहूर्त :-
    दुर्मुहूर्त :11:59 AM – 12:41 PM

  • ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाते तहसीलदार रमन ठाकुर

    ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाते तहसीलदार रमन ठाकुर

    अर्की आजतक

    अर्की

    आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जनसाधारण को ईवीएम व विविपेट(VVPAT) के बारे में जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम और विविपेट के प्रदर्शन व जागरूकता कार्यक्रम 11 दिसंबर 2023 से लेकर 30 जनवरी 2024 तक चलाया जा रहा है। इस कार्य हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ट्रेनिंग की EVM और VVPAT प्रदान की गई है तथा इस ट्रेनिंग एंड अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। जो हर पोलिंग स्टेशन में जाकर लोगों को ईवीएम और के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
    इसी संदर्भ में आज ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वैन को तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एस डी एम) यादविन्द्र पॉल द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि वह बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।

  • अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में एड्स के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में एड्स के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में स्वास्थ्य विभाग शिव शक्ति कला मंच कुनिहार,एड्स कंट्रोल सोसायटी सोलन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से एड्स के ऊपर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव शक्ति कला मंच के सहयोग से बहुत ही मनोरंजन रूप से एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई के छात्रों को दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की ओर से प्रशिक्षक सोनू शर्मा के द्वारा सबके स्वागत के साथ की। इसके पश्चात ईश वंदना के साथ शिव शक्ति कला मंच के द्वारा इस कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग दाड़लाघाट की ओर से सुपरवाइजर प्रेम बंसल ने एड्स की बीमारी फैलने के कारण के साथ इसके बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वह किस प्रकार स्वयं जागरूक होकर के अपने आसपास के लोगों को भी इस बीमारी से बचने के लिए जागरुक कर सकते हैं। शिव शक्ति कला मंच के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें पहाड़ी लोकगीत,सिरमौरी नाटी,समूह गान,गंगी इत्यादि के माध्यम से छात्रों को मनोरंजन के साथ-साथ प्रभावशाली तरीके से इस बीमारी से बचने के लिए संदेश दिया गया। संस्थान प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने शिव शक्ति कला मंच कुनिहार,स्वास्थ्य विभाग दाड़लाघाट,एड्स कंट्रोल सोसायटी सोलन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश से आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि कैसे 2023 का एड्स डे का थीम लीड विद कम्युनिटीज को वे सही साबित कर सकते हैं यदि वे खुद यह जिम्मेदारी उठाएं की कैसे इस बीमारी से हमारे युवा और समाज में पीड़ित विभिन्न लोगों को इससे बचाएंगे। शिव शक्ति कला मंच की ओर से कलाकार चेतन राघव,गोपाल चंद्र,महेश,पवन,नीरज,ललित्,अंजलि भाटिया,हिमांशी,कल्पना,मधुमिता ने बहुत ही मनोरंजक तरीके से इस कार्यक्रम का संदेश प्रभावशाली तरीके से दिया।

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में “पहाड़ों में विकास: मुद्दे, चुनौतियां और समाधान” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

    दाड़लाघाट महाविद्यालय में “पहाड़ों में विकास: मुद्दे, चुनौतियां और समाधान” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के मौके पर सोमवार को राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में दाड़लाघाट महाविद्यालय और सोशियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “पहाड़ों में विकास: मुद्दे, चुनौतियां और समाधान” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। सम्मेलन में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो देव दत शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रो देव दत शर्मा ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज संपूर्ण विश्व में विकराल रूप धारण कर चुकी है इस समस्या से निजात पाने के लिए सभी को पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से प्रो क्विनी प्रधान ने कहा कि भारत के सभी पर्वतीय राज्य में क्लाइमेंट चेंज की समस्या से अछूते नहीं है। सम्मेलन में उद्घाटन वक्ता के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय से प्रो गुरमीत सिंह ने साहित्य और पर्यावरण के समन्वय की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कबीर की काव्य से लेकर जयशंकर प्रसाद के काव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि समकालीन साहित्यकार किस भांति पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी लिखने के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी साहित्यकारों की चिंता को व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के महान साहित्यकार एसआर हरनोट का उदाहरण देते हुए कहा कि हिमाचल वासी भाग्यशाली हैं कि इस राज्य में हरनोट जैसे साहित्यकार पर्यावरण की संरक्षण के लिए साहित्य सृजन कर रहे हैं
    समकालीन सम्मेलन में आए सभी मेहमानों का स्वागत प्राचार्या डॉ रुचि रमेश द्वारा किया गया। प्राचार्या रुचि रमेश ने अपने सम्बोधन में कहा कि दाड़लाघाट महाविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित महाविद्यालय है,इस महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन होना पूरे क्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस आयोजन को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कहा कि यह सम्मेलन का आगाज सभी के सहयोग से हो रहा है,इसके लिए उन्होंने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों तथा मुख्य अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर सोशियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के आयोजन सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह तीसरा सम्मेलन है इस सम्मेलन की आधार स्तंभ डॉक्टर रुचि रमेश हैं जो इस समिति के प्रधान भी हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का अपनी ओर से आभार व्यक्त किया। पिछले दिनों हुई आपदा ने हिमाचल के जन जीवन पर बहुत गहरा असर डाला है। इस आपदा ने तमाम बुद्धिजीवियों के समक्ष कई सवाल खड़े कर दिए है। इन्हीं सवालों का यथार्थपरक वैज्ञानिक समाधान ढूंढने के लिए दाड़लाघाट महाविद्यालय में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन मुख्य रूप से वर्तमान समय में विकास के नाम पर हो रहे पर्यावरण क्षरण और समाधानों पर केंद्रित रहेगा। पहाड़ी पारिस्थितीक तंत्र किस तरह विकास की भेंट चढ़ रहा है और नित दिन आपदा का ग्रास बन रहा है,इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए देश विदेश के शिक्षाविद,वैज्ञानिक,साहित्यकार और शोधार्थी शामिल हुए। सम्मेलन के पहले दिन 10 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में 100 से अधिक शोध आलेख प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने बताया कि प्रस्तुत शोध आलेख भविष्य में आपदा नियंत्रण नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन की परिचर्चा में शामिल किए गए सभी विषय वर्तमान समय में प्रासंगिक है और आम जनों से लेकर सरकारी तंत्र में जागरूकता का प्रसार प्रचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। देश विदेश से आए आगुंतकों को हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक संध्या में छात्र छात्राओं द्वारा पहाड़ी नाटी और गिद्दा प्रस्तुत किया गया।

  • इतिहास के पन्नो से -आज अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस

     

    12 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस

     

    ???? संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी और उसी वर्ष पहली बार 12 दिसंबर 2017 यह दिन मनाया गया था।

    12 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।

    ???? पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला 1787 में दूसरा प्रांत बना।

    ???? वाशिंगटन डीसी को 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया।

    ???? अमेरिका द्वारा मेक्सिको को 1822 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।

    ???? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

    ???? भारत की राजधानी 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।

    ???? जॉर्ज पंचम और 1911 में मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।

    ???? चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने 1915 में राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।

    ???? फ्रेंच आल्प्स में 1917 में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।

    ???? इटली में 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।

    ???? चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    ???? इरानी शाही सेना ने 1947 में अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।

    ???? गिनि 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

    ???? केन्या 1963 में स्वतंत्र हुआ।

    ???? भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें 1971 में रद्द कर दी गई।

    ???? पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार 1981 में सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।

    ???? टी. एन. शेषन 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।

    ???? भारत एवं बांग्लादेश के मध्य 1996 में गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।

    ???? भारत ने 2001 में नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।

    ???? पेरु की एक अदालत ने 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।

    ???? प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने 2008 में सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    12 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे,

    ???? तटस्थता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस