Month: December 2023

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :06 – 12 – 2023(बुधवार)
    सूर्योदय :06.58 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :12.43 am
    चंद्रास्त :01.22 pm
    चन्द्र राशि :सिंह 10:22 AM तक, बाद में कन्या
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 23
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 9
    पक्ष :कृष्ण 9
    तिथि :अष्टमी 12:37 AM तक, बाद में नवमी
    नक्षत्र :पूर्व फाल्गुनी 03:37 AM तक, बाद में उत्तर फाल्गुनी
    योग :प्रीति 11:29 PM तक, बाद में आयुष्मान
    करण :तैतिल 01:53 PM तक, बाद में गर 03:04 AM तक, बाद में वणिज
    राहु काल :12.00 – 1.30 pm
    कुलिक काल :10.30 am – 12.00 pm
    यमगण्ड :7.30 – 9.00 am
    अभिजीत मुहूर्त :-
    दुर्मुहूर्त :11:56 AM – 12:38 PM

  • कुनिहार में हुआ स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का आयोजन।

    कुनिहार में हुआ स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का आयोजन।


    अर्की आज तक , कुनिहार (अक्षरेश शर्मा):
    स्वर्ण समाज द्वारा जातिगत आरक्षण के विरोध में पूरे प्रदेश में 100 दिवसीय अन्न त्याग यात्रा के पूरे होने पर आज समाज द्वारा कुनिहार के तालाब मैदान में स्वर्ण समाज स्वाभिमान महाकुम्भ का भव्य आयोजन किया गया। विदित रहे कि 27 अगस्त 2023 से कुनिहार से आरम्भ हुई अन्न त्याग यात्रा पूरे प्रदेश का भृमण करते हुए आज कुनिहार पहुंची।इस दौरान अनेक वक्ताओ ने आरक्षण के मुद्दे पर अपने विचार रखे।इस यात्रा के दौरान जातिगत आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर को बेतहासा समर्थन मिला। कांगड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी आरक्षण को जातिगत आधार पर करने का समर्थन किया व इसी तरह प्रदेश के जिलों में बुद्धिजीवी वर्ग व मातृ शक्ति का भरपूर समर्थन व स्नेह मिला।कुनिहार तालाब स्टेडियम में इस 100 दिवसीय अन्न त्याग यात्रा रुमित सिंह की अगुवाई में पहुंचने पर स्वर्ण समाज के हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया व जातिगत रूपी आरक्षण के पुतले को जलाकर प्रदेश सरकार को सन्देश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में ठाकुर पूर्ण सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन,विनोद राणा अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन हरियाणा,मनीष राणा पंचकूला,ठाकुर कृष्ण पाल उत्तर प्रदेश,पुष्पेंद्र राणा सहारनपुर,संजीव कुमार जिला प्रभारी यमुनानगर,रिंकू राणा जींद हरियाणा,अजय राणा कैथल,प्रथम राणा पंचकूला,यश प्रताप सहारनपुर,गौरव प्रताप सिंह करनाल,विनोद राणा सहारनपुर,नीरज राणा सहारनपुर,धनी राम तनवर,भागमल तनवर सहित हजारों स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

  • हरिजन कल्याण समिति अर्की के सौजन्य से पूरे क्षेत्र में समाज के हित में मानवता की सेवा के किये जा रहे नेक कार्य

    हरिजन कल्याण समिति अर्की के सौजन्य से पूरे क्षेत्र में समाज के हित में मानवता की सेवा के किये जा रहे नेक कार्य

    अर्की आजतक

    अर्की

    हरिजन कल्याण समिति अर्की ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्राम पंचायत साई के बेसहारा और असहाय व्यक्ति दीपराम को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की इस संस्था के द्वारा कई जरूरतमंद और असहाय व्यक्तियों की सेवा की जा रही है
    हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की के पदाधिकारीयों द्वारा भेजी गई सहायता राशि को ग्राम पंचायत साई की कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष विष्णु राम महासचिव जियालाल उपाध्यक्ष लेखराम सह सचिव नरेश कौंडल कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गंभीर बीमारी से ग्रस्त दीप राम की माता सत्या देवी को सहायता राशि सौंपी ओर अन्य संस्थाओ और सभी संगठनों से आग्रह किया कि इस परिवार की सहायता करे ताकि किसी जरूरतमंद की सहायता हो सके

  • एसडीटीओ खेल मैदान दाड़ला में वी सपोर्ट फ़ॉर टुमारो एनजीओ की ओर से रजनीश मेमोरियल कप 2023 का हुआ आयोजन

    एसडीटीओ खेल मैदान दाड़ला में वी सपोर्ट फ़ॉर टुमारो एनजीओ की ओर से रजनीश मेमोरियल कप 2023 का हुआ आयोजन

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    वी सपोर्ट फ़ॉर टुमारो एनजीओ की ओर से एसडीटीओ खेल मैदान दाड़ला में रजनीश मेमोरियल कप 2023 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाघल लैंड लूजर प्रधान जगदीश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत। इसके इलावा पंचायत प्रधान रीना शर्मा,उपप्रधान जीत राम बिट्टू व समाजसेवक राम जी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। एक दिवसीय मुख्य खेल वॉलीबॉल टूर्नामेंट रहा।प्रतियोगिता में लगभग 10 टीमों ने भाग लिया।आयोजक तरुण ठाकुर,तनुज शुक्ला व चेतन ठाकुर ने बताया कि एसडीटीओ के खेल मैदान में तीसरा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में परवाणू ने कुल्लू आनी को 2-1 से हराया। इसमें परवाणू की टीम वॉलीबॉल की विजेता रही,जबकि उप विजेता टीम कुल्लू रही। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100 व उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।एनजीओ के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह से युवाओं को सपोर्ट करने के अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करेंगे। सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि दाडलाघाट में भी इंडोर स्टेडियम का प्रावधान किया जाए। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हेमराज ठाकुर,सचिव तरुण ठाकुर,तनुज शुक्ला,चेतन ठाकुर,बलदेव कंवर,हीरा लाल ठाकुर,अमर चन्द ठाकुर,बंटू शुक्ला,रजनीश मेमोरियल के पिता राम जी वर्मा,विशाल वर्मा,मदन शर्मा,सुरेंदर ठाकुर,कृष्ण चन्द,संजीव ठाकुर,गौरव शुक्ला,अमित शर्मा,नरेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

  • इतिहास के पन्नो से

     

    5 दिसंबर – आज का इतिहास

    आज विश्व मिट्टी दिवस

     

    ???? विश्व मिट्टी दिवस की संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 5 दसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। विश्व के बहुत से भागों में उपजाऊ मिट्टी बंजर और किसानो द्वारा ज्यादा रसायनिक खादों और कीड़ेमार दवाईओं का इस्तेमाल करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने के कारण इसकी उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूशंन का भी शिकार हो रही है।इस लिए किसानो और आम जनता को इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक करने की जरूरत है। 20 दसंबर 2013 को प्रति वर्ष 5 दसंबर को विश्व मिट्टी दिवस, (IYS 19 feb. 2015) मनाने का फैसला लिया गया था।

    5 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

    ???? शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने 1657 में खुद को बादशाह घोषित किया।

    ???? नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद 1812 में फ़्रास लौटे।

    ???? रूस में 1917 में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

    ???? कनाडा में 1917 में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।

    ???? ब्रिटिश संसद द्वारा 1922 में आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।

    ???? जापानी हवाई जहाज ने 1943 में कोलकाता पर बम गिराया।

    ???? भारत में 1946 में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

    ???? सिक्किम 1950 में भारत का संरक्षित राज्य बना।

    ???? लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई।

    ???? अफ्रीकी देश घाना ने 1960 में बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

    ???? भारत ने 1971 में बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

    ???? गेराल्ड फोर्ड ने 1973 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

    ???? मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

    ???? विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद 1990 में पहली बार लोगों के सामने आये।

    ???? मुलायम सिंह यादव 1993 में पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

    ???? भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को 1997 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।

    ???? चेचेन्या में रूस ने 1999 में अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

    ???? भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड चुनी गईं।

    ???? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

    ???? अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

    ???? अमरीकी सेनाओं ने 2001 में ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

    ???? चीन में 2003 में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।

    ???? चेचेन्या में ट्रेन में 2003 में हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

    ???? सन 2005 में बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

    ???? रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने 2008 में अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। काँग्रेस ने 2008 में अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

    ???? यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर 2013 में हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

    5 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    ???? विश्व मृदा दिवस (विश्व मिट्टी दिवस)

    ???? अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

  • क्या कहते है आपके सितारे देखें आज का राशिफल

     

    आज के लिए राशिफल (05-12-2023)

    मेष
    05-12-2023

    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों का एक बजट बनाकर चले, तो आप आसानी से कर पाएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। पिताजी से आप बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    वृष
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थितियों पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। पारिवारिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों की किसी पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

    —————————————

    मिथुन
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी के साथ आदर और सत्कार बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पुराने रीति रिवाजों को कल पर छोड़ सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें। वाणिज्य विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

    —————————————

    कर्क
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रक्त संबन्धी पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। आपका यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    सिंह
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संबंधो में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर सजग रहेंगे, तभी उन्हें जाना जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता हैं, जिन्हें आप पूरा अवश्य करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : लाल रंग

    —————————————

    कन्या
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। निवेश संबंधी मामले आपके बेहतर रहेंगे। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता को आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 7

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    तुला
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी सरकारी योजना में आपको ध्यान लगाना अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 4

    भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

    —————————————

    वृश्चिक
    05-12-2023

    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 6

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    धनु
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपकी सफलता की राह में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या : 8

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    —————————————

    मकर
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको जीवन शैली में सुधार लाना होगा और आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपसे कही घर व बाहर यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह काम सुलझ सकता है। शारीरिक समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वाद विवाद बढ़कर कोई बड़ी समस्या बन सकती है। किसी ने मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    —————————————

    कुंभ
    05-12-2023

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके विविध मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक विषयों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या : 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग

    —————————————

    मीन
    05-12-2023

    आज के दिन आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप आगे बढ़ेंगे और आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा और आप अपनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कारोबार कर रहे लोग किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो समस्या होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली संख्या : 3

    भाग्यशाली रंग : पीला रंग

  • आज का पंचांग

     

    दैनिक पंचांग

    दिनांक :05 – 12 – 2023(मंगलवार)
    सूर्योदय :06.58 am
    सूर्यास्त :05.36 pm
    सूर्य राशि :वृश्चिक
    चन्द्रोदय :12.43 am
    चंद्रास्त :12.52 pm
    चन्द्र राशि :सिंह
    विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2080
    अमांत महीना :कार्तिक 22
    पूर्णिमांत महीना :मार्गशीर्ष 8
    पक्ष :कृष्ण 8
    तिथि :अष्टमी पूरा दिन
    नक्षत्र :मघा 12:35 AM तक, बाद में पूर्व फाल्गुनी
    योग :विष्कुम्भ 10:41 PM तक, बाद में प्रीति
    करण :बालव 11:19 AM तक, बाद में कौलव 12:37 AM तक, बाद में तैतिल
    राहु काल :3.00 – 4.30 pm
    कुलिक काल :12.00 – 1.30 pm
    यमगण्ड :9.00 – 10.30 pm
    अभिजीत मुहूर्त :11:55 AM – 12:38 PM
    दुर्मुहूर्त :09:05 AM – 09:48 AM, 10:57 PM – 11:50 PM

  • सुबाथू कुनिहार मार्ग पर फिर हुआ भीषण ट्रक हादसा।

    सुबाथू कुनिहार मार्ग पर फिर हुआ भीषण ट्रक हादसा।


    अर्की आज तक ,कुनिहार(अक्षरेश शर्मा):
    सुबाथू कुनिहार मार्ग पर हादसे रुकने का नाम नही ले रहे। रविवार देर सायं कुनिहार की एक फर्म की दाले लेकर आ रहा ट्रक ककड़हट्टी की उतराई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अनवरत उतराई में हादसे थमने का नाम ही नही ले रहे। जानकारी के अनुसार लगातार उतराई में गत दिनों हुई बारिश के मलबे को उठाने के लिए लगी पोक लाइन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी,कि ट्रक के केबिन के परखनचें उड़ गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में चालक व परिचालक मौजूद थे व 34 वर्षीय चालक पवन करीब एक से डेढ़ घण्टे तक स्ट्रेरिंग मे फंसा रहा व गम्भीर रूप से घायल हो गया व परिचालक को भी मामूली चोटें आई। डीएसपी परवाणू परनव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया,कि सुबाथू कुनिहार मार्ग पर ककड़हट्टी गम्बरपुल की उतराई में सड़क के साथ खड़ी पोकलाइन से ट्रक के हादसे की सूचना मिली है,जिसमे चालक की मौत हो गई है।पुलिस दर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    विदित रहे कि सुबाथू कुनिहार मार्ग पर ककड़हट्टी से गम्बरपुल तक लगातार उतराई है।हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह जगह स्पीड कंट्रोल के लिये चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं।गम्बर पुल तक हुए कई हादसों ने कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं।हालांकि नए पुल का निर्माण गम्बरपुल पर विभाग करवा रहा है,लेकिन वाहन चालक इस लगातार उतराई के कारण होने वाले हादसों के रोकथाम के लिए विभाग से इस सड़क मार्ग पर अनवरत उतराई के समाधान के लिए भी कुछ जरूरी कदम उठाने की मांग की है,ताकि हादसों को रोका जा सके।

  • राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल।

    राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई : देवांश चंदेल।

    अर्की आज तक, बिलासपुर (ब्यूरो): पिछले कल पांच राज्यों के चुनाव के पश्चात चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए है जिसमें भाजपा ने तीन बड़े राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आगामी लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा ले रही थी जिसकी वास्तविकता हिमाचल से उजागर हुई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है जब जनता से किए हुए झूठे वादे कांग्रेस पूरे न कर पाई तो बाहरी राज्यों की जनता ने भी कांग्रेस से विश्वास तोड़ दिया है। देवांश ने कहा कि यह जश्न का अवसर है सभी कार्यकर्त्ता को इन परिणामों से ऊर्जा प्राप्त हुई है। देश ने एक बार पुनः मोदीजी पर विश्वास जताया है जिसका मुख्य कारण है मोदीजी के नेतृत्व में देश में अपार विकास और जनप्रिय योजनाओं का क्रियान्वयन है।हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरवमयी क्षण है जंहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी हिमाचल प्रदेश के ही मूल निवासी है। यह परिणाम मोदीजी के नेतृत्व और नड्डा जी की मेहनत के परिणाम है। जंहा नड्डा जी स्वयं प्रचार-प्रसार कर रणनीति बनाकर चुनावों को जीत का रूप दिया है। देवांश ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और अधिक सीटों के साथ मजबूती से जीत दर्ज करेगी और केंद्र में पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

  • शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

    शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

    अर्की आजतक

    अर्की

    शिक्षा बनाती है मनुष्य को पूर्ण – संजय अवस्थी

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग का वार्षिक समारोह आयोजित

    मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज को नई राह दिखा सकते हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में आयोजित वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को पूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि अभिभावक एवं अध्यापक शिक्षा और संस्कारों की नींव डालकर युवा मन को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि शिक्षा को अपने जीवन में उतारे और उत्तरदायी नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा करें।
    उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट शिक्षा प्रणाली स्थापित की जा रही है।
    उन्होंने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि विजेता छात्रों की अच्छी आदतों को अपनाएं और सदैव नशे से दूर रहें।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर हनुमान बड़ोग में डंगा लगवाने के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 21 हजार रुपए तथा बच्चों को 2100 रुपए देने की घोषणा भी की।
    इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सी.डी. बंसल, ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत धुन्धन की प्रधान शंकुतला शर्मा, हनुमान बड़ोग के उप प्रधान कर्म चंद, वार्ड सदस्य कांता देवी, कृष्ण चंद, निशा और सुनीता, एसएमसी अध्यक्ष हेम चंद, स्थानीय महिला मण्डल की प्रधान सुनीता शर्मा, प्राथमिक विद्यालय एस.एम.सी अध्यक्ष पंकज शर्मा, युवक मण्डल प्रधान लक्की, विद्यालय के मुख्य अध्यापक प्रकाश चंद, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक तथा छात्र उपस्थित थे।