Month: June 2024

  • इन स्थानों पर रहेगी 26 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित

    इन स्थानों पर रहेगी 26 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11 केवी दाड़लाघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 26 जून को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान 26 जून को विद्युत अनुभाग दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यार,स्यार मार्किट,कोटला नुम्हाला,वेटनरी हॉस्पिटल,सब तहसील कार्यालय,सीएचसी हॉस्पिटल,काकड़ा, तेलीगांव,बटेड़,सुल्ली,खाता,अंबुजा मैन गेट,रौडी व इसके आसपास के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा।

  • रास्ते में हांफ गई शिमला शीलघाट बस, सवारियों को पैदल जाना पड़ा घर, लोग बोले एचआरटीसी की खटारा बसें हादसे को न्यौता।

    रास्ते में हांफ गई शिमला शीलघाट बस, सवारियों को पैदल जाना पड़ा घर, लोग बोले एचआरटीसी की खटारा बसें हादसे को न्यौता।

    अर्की आजतक

    अर्की

    सोलन के अर्की में एक बार फिर आधे रास्ते में एचआरटीसी की बस हांफने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां शनिवार को शिमला से दूरदराज रूट शीलघाट पर गई एचआरटीसी बस नंबर HP 03B 6176 पीपलू घाट के नजदीक खराब हो गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यही नहीं लोग शाम के वक्त अपने घर पहुंचने में लेट हो गए। बस में 30 के करीब सवारिया थी जिन्हें पैदल ही जाना पड़ा।

    लोगों ने बताया कि इस दूर दराज रूट (शिमला शीलघाट) पर HRTC की खटारा बसें भेजी जाती है। अक्सर बसें आधे रास्ते में खराब हो जाती है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस में सवार कमल ठाकुर प्रीति ठाकुर, पलाक्ष ठाकुर, संजीव ठाकुर व अन्य सवारियों ने बताया कि बस खराब होने के कारण उन्हें अब पैदल ही जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर शिमला से आने वाली बस अमूमन आधे रास्ते में ही हांफ जाती है क्योंकि बसों की हालत काफी खस्ता होती है जबकि सवारियां काफी ज्यादा होती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि एचआरटीसी इस रूट पर नई बस भेजें जिससे लोगों को भी सहूलियत हो ओर किसी बड़े हादसे को टाला जा सकें।

    आपको बता दें कि आए दिन प्रदेश में एचआरटीसी की बसें हादसे का शिकार होती रहती है जिसमें सबसे बड़ी वजह बसों की खस्ता हालत और खराबी मुख्य वजह रहती है।

    एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन कई बार बसों की खस्ता हालत को लेकर आवाज उठाते रहते हैं लेकिन बस हादसों के बाद भी विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।

  • कुनिहार पुलिस की हत्थे चढ़े‌ चोरी किए हुए सामान के साथ पांच बाल अपचारी

    कुनिहार पुलिस की हत्थे चढ़े‌ चोरी किए हुए सामान के साथ पांच बाल अपचारी

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार पुलिस को चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता, चोरी किए गए सामान के साथ पांच बाल अपचारियों को लिया हिरासत में,
    11-06-2024 को अजय कंवर निवासी गाव हरडी तह० अर्की जिला सोलन ने पुलिस थाना कुनिहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बीते वर्ष भारी बरसात के कारण इसने अपने भवन की मुरम्मत का कार्य बन्द किया हुआ था परन्तु यह उक्त भवन की सम्पति को नियमित तौर पर चैक करता रहता था। एक दिन शाम के समय उक्त भवन का निरीक्षण किया तो भवन की खिड़की की जाली उखाड़ी गई थी तथा भवन के अन्दर से बहुत सारा सामान गायब पाया गया । जब इसने सामान को चैक किया तो वहां से नलके, पाईपें, शौचालय से सम्बन्धित सामान, बिजली का सामान गायब पाया गया जिसे किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करना पाया गया , जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में चोरी की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
    उक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान दिनांक 19-06-2024 को थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा मामले में पांच बाल अपचारी अन्वेषण में शामिल करके पुछताछ की गई तथा चोरीशुद्धा सामान बरामद किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि पकड़े गये उक्त बाल में से एक बाल अपचारी पहले भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है जिसके विरुध न्यु शिमला पुलिस थाना में बलात्कार/पोक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है । मामले की जांच जारी है ।
    होटल मालिक अजय कंवर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया,कि इस चोरी में सभी अभियुक्त 14 साल से नीचे है।इनमें दो डांगरी अर्की,दो नेरवा व एक रोहड़ू का है,जिन्होंने होटल से नलके,बिजली का सामान सहित काफी सामान पर हाथ साफ किया था व कुनिहार मार्किट में ही किसी कबाड़ी को बेचा था।उन्होंने कुनिहार पुलिस थाना के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा,कि पुलिस द्वारा बहुत ही थोड़े समय मे इन बाल चोरों तक पहुंच कर मामले को सुलझाया है।

  • द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में अलंकरण समारोह।चारो सदनों के कप्तान व उपकप्तानो को बैज व सैशे पहनाकर किया अलंकृत।

    द एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में अलंकरण समारोह।चारो सदनों के कप्तान व उपकप्तानो को बैज व सैशे पहनाकर किया अलंकृत।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा

    द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में विद्यालय के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित स्कूल कमेटी के सदस्य, चयनित हेड ब्वाय , हेड गर्ल और विद्यालय के चारों सदनों के कप्तान व उप कप्तानों का औपचारिक प्रवेश हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमन टी सी गर्ग, पुष्पा गर्ग,सोना गर्ग और पद्मनाभम उपस्थित थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने की ।समारोह का शुभारंभ छात्राओं द्वारा गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि की आज्ञानुसार मार्च पास करते हुए सभी सदस्यों व सदनों का परिचय दिया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा नवगठित विद्यालय समिति के हेड बॉय, हेड गर्ल तथा चारों सदनों के कप्तानों व उप कप्तानों को औपचारिक रूप से बैज और सेशे पहनाकर अलंकृत किया गया। इसके उपरान्त सभी सदस्यों ने पूरे सत्र में निष्ठा, समर्पण और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। निदेशक लूपिन गर्ग ने बातचीत में बताया कि 30 मई को विद्यालय में कक्षा 5 से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने स्वयं वोट देकर विद्यालय के हेड गर्ल के रूप में योगिता और हेड बॉय के रूप में आर्यन पाल का चुनाव किया था । इसके अतिरिक्त डिसिप्लिन इंचार्ज रितिका , कल्चरल इंचार्ज निवेदिता, स्पोर्ट्स इंचार्ज तनिष्क अरोड़ा , हेल्थ एंड हाइजीन इंचार्ज दिव्यांशी, आर्ट इंचार्ज हर्षिता,हॉस्पिटालिटी इंचार्ज स्नेहा, उदय हाउस के कप्तान के रूप में अदिति, उप कप्तान सूर्यांश ,उज्जवल हाउस के कप्तान कनिष्क , उप कप्तान सियांशी, उमंग हाउस के कप्तान निकिता, उप कप्तान अदम्य व उड़ान हाउस के कप्तान शगुन व उप कप्तान चेतना को चुना गया ।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि टी सी गर्ग ने सभी चयनित विद्यालय समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। साथ ही विद्यालय में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए समिति की भूमिका की महत्वपूर्णता भी बतायी और उन्हें अपनी जिम्मेदारियो का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

  • घनागुघाट विद्यालय में प्रवीण ठाकुर को  बनाया गया विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

    घनागुघाट विद्यालय में प्रवीण ठाकुर को  बनाया गया विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा बैठक पूर्व एसएमसी प्रधान सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम पिछली एसएमसी को भंग किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें प्रवीण ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा को सचिव,देवी चंद,कुसुमलता,कौशल्या,विजय लक्ष्मी,निर्मला,मीता देवी,पूनम ठाकुर,अनीता देवी,राजेंद्र,भूषण,भूपेंद्र,कमलेश,लता,दीप,देवकली को सदस्य और अध्यापकों में देवेंद्र शर्मा,खेमराज शर्मा शास्त्री,रोशन ठाकुर को भी सदस्य के रूप में चयनित किया।

  • बागा पाठशाला में लालमन को चुना गया स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान

    बागा पाठशाला में लालमन को चुना गया स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च पाठशाला बागा में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता मुख्याध्यापक शारदा देवी ने की। इस आम सभा का मुख्य एजेंडा नई स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन रहा। आमसभा में सर्वसम्मति से लालमन को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया। शारदा देवी सचिव,सदस्यों में तारा,राजकुमार,निशा,राजकुमार,रीना,रोशनी देवी,सपना देवी,निशा देवी,सुखदेई,गोपाल दास,अनीता देवी व अध्यापकों में रविंद्र सिंह व ओमप्रकाश को एसएमसी कार्यकारिणी की सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। मुख्याध्यापक शारदा देवी ने एसएमसी कार्यकारणी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से विद्यालय व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहायता व सहयोग देने का आग्रह किया।

  • कोलका विद्यालय में माध्यमिक विद्यालय से ममता शर्मा ओर प्राथमिक विद्यालय से मनोहर लाल को सर्वसम्मति से चुना गया अध्य्क्ष

    कोलका विद्यालय में माध्यमिक विद्यालय से ममता शर्मा ओर प्राथमिक विद्यालय से मनोहर लाल को सर्वसम्मति से चुना गया अध्य्क्ष

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालय कोलका में नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें माध्यमिक विद्यालय से ममता शर्मा ओर प्राथमिक विद्यालय से मनोहर लाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। शीला देवी,आरती,पवना,रेखा,मीना,अनीता एवं करिश्मा को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय से प्रभारी गुलजारी लाल,ज्योति,अश्विनी,हीमवती ओर प्राथमिक विद्यालय से मुख्य शिक्षक यशपाल व कमल किशोर उपस्थित रहे।

  • जन्मदिन बधाई संदेश

    जन्मदिन बधाई संदेश

    अर्की के योगेश शर्मा(योगी)को अर्की आजतक परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

  • एन जी ओ बुक बैंक डोंट वेरी बी हैप्पी प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को वितरित की कॉपी पेन व पेंसिल

    एन जी ओ बुक बैंक डोंट वेरी बी हैप्पी प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को वितरित की कॉपी पेन व पेंसिल

    अर्की आजतक

    अर्की सोलन


    सोलन स्थित सलोगड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मनसार में बुक बैंक प्रोजेक्ट की ओर से छोटे-छोटे बच्चों को कॉपियां पेन व पेंसिल वितरित किये गए यह कार्य बुक बैंक की हरियाणा की मोटीवेटर एल डी ओ सिमरन धीमान व अर्की से मोडिएटर परमानन्द भाटिया अर्की व सोलन से रामस्वरूप व रीना धीमान के नेतृत्व में बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटा गया इस अवसर पर धीमान ने अपने संबोधन में बच्चों व पेरेंट्स से कहा कि कन्यादान से पहले शिक्षा दान जरूर करें व बच्चों को अच्छी शिक्षा दें अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई में मनलगवाएं उन्होंने कहा की कॉपियां पेन व पेंसिल व किताबें बांटने का काम प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने कहा कि जो गरीबी में माता-पिता बच्चों को महंगी शिक्षा नहीं दे पाए तो ऐसे में बुक बैंक प्रोजेक्ट ने डोंट वरी बी हैप्पी थीम के साथ इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी जो कि इसके फाउंडर मानसर जो की
    फिजिक्स के प्राध्यापक है उन्होंने कानपुर से 2016 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी जिसकी शुरुआत में बच्चों को मुफ्त में कोचिंग देने का कार्य किया गया था अब यह प्रोजेक्ट पूरे भारत में इसी तरीके से अपना कार्य कर रहा है इस अवसर पर यहां के अध्यापक हेमंत गोयल व सविता शर्मा ने इस टीम का स्वागत किया उन्होंने टीम को अपना भरपूर सहयोग दिया उसके साथ मिडिल स्कूल की अध्यापिका प्रिया ठाकुर कुसुम व कुमारी अम्बिका ने भी इस प्रोग्राम में अपनी हाजिरी लगाई इस मौके पर परमानन्द भाटिया ने अध्यापकों व बच्चों को इस
    प्रोजेक्ट की जानकारी दी कि कैसे मानसर कानपुर ने इस संस्था को पटल पर लाया
    इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा

  • गणपति एजुकेशन सोसायटी में दिव्यांग बच्चो के लिये सवेंदनशील कार्यक्रम का आयोजन।

    गणपति एजुकेशन सोसायटी में दिव्यांग बच्चो के लिये सवेंदनशील कार्यक्रम का आयोजन।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार में दिव्यांग बच्चो के लिए सवेंदनशील कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एडवोकेट सुनील ठाकुर ने दिव्यांग बच्चो के अधिकारों के बारे में बताया।ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया,कि दिव्यांग बच्चो के साथ विकलांगता के आधार पर भेद भाव नही किया जा सकता तथा विकलांग बच्चो को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार है।दिव्यांग बच्चो को 18 वर्ष तक मुफ्त शिक्षा का अधिकार है ओर 3%आरक्षण भी रोजगार क्षेत्र में है।मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार व मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार विकलांग बच्चो के लिए प्रावधान में है।
    विकलांग व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक हिंसा या यौन हिंसा होती है,तो इसके लिये भी कानूनी प्रावधान है।
    इस दौरान सोसायटी के निदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा ने भी सोसायटी के कार्यक्रमो पर रोशनी डाली तथा स्त्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ चमन आहूजा तथा विशेष अध्यापकों सहित 40 विशेष बच्चे व अभिवावक सहित करीब 120 लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।