Month: June 2024

  • एसवीएन स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    एसवीएन स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    अर्की आजतक


    कुनिहार
    एसवीएन स्कूल कुनिहार ने 21 जून 2024 को गर्व से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम स्कूल के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया गया और इसमें छात्रों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। उत्सव की शुरुआत स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों पर जोर दिया। इसके बाद स्कूल के एनएसएस दल, स्काउट्स और गाइड दल और शावक और बुलबुल के नेतृत्व में योग सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की गई। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने विभिन्न योग मुद्राओं (आसन), श्वास तकनीक (प्राणायाम), और ध्यान प्रथाओं का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को लचीलेपन, शक्ति और विश्राम पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक व्यापक योग दिनचर्या के माध्यम से मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किंडरगार्टन के बच्चों द्वारा समूह योग प्रदर्शन था वरिष्ठ छात्र, आसन और उनके समन्वयन का प्रदर्शन करते हुए। इस प्रदर्शन को तालियाँ और सराहना मिली। प्राचार्य ने अपने समापन भाषण में सभी को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा, “योग हमारी परंपरा का एक मूल्यवान उपहार है जो हमें स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने में मदद कर सकता है। हमें उम्मीद है कि आज का कार्यक्रम हर किसी को योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगा।” कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान सत्र के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागियों को तरोताजा और शांतिपूर्ण महसूस हुआ। एसवीएन स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना एक बड़ी सफलता थी, जिससे स्कूल समुदाय के बीच योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैल गई और एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा मिला।

  • लड़ोग विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    लड़ोग विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    अर्की आजतक

    अर्की

    स्वयं और समाज के लिए योग ।इस वर्ष के ध्येय वाक्य के साथ आज दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मनाया गया। योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग से आए हुए योग प्रशिक्षक महेंद्र ठाकुर  द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग के सभी बच्चों को योग करवाया गया।साथ ही योग से होने वाले लाभों को भी विस्तार पूर्वक समझाया गया। प्रशिक्षक महेंद्र ने योग के जनक महर्षि पतंजलि के बारे में बच्चों को जानकारी देते हुए बच्चों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा, भूपेन्द्र कुमार शास्त्री,पवन कुमार,सरोज कुमारी द्वारा भी योग को किया गया ।अंत में यशपाल वर्मा ने योग प्रशिक्षक महेंद्र ठाकुर का धन्यवाद किया और इस योग दिवस के कार्यक्रम को विराम दिया

  • सायरीघाट विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    सायरीघाट विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    अर्की आजतक

    अर्की कुनिहार

    राजकीय प्रारंभिक विद्यालय, सायरीघाट  में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस वर्ष के लिए निर्धारित “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम को आत्मसात करते हुए योग दिवस मनाया। विक्रम राठौर स्थानीय विद्यालय के शास्त्री व योग शिक्षक और प्राथमिक पाठशाला की अध्यापिका रेखा शर्मा ने बच्चों व शिक्षकों को विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाए। विद्यालय के प्रभारी हुताशन शर्मा ने कहा कि योग मन को शांत करने का अभ्यास है और हमें नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए।

  • मंगरुड की विद्यालय प्रबंधन समिति में कल्पना शर्मा को चुना गया  विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष।     

    मंगरुड की विद्यालय प्रबंधन समिति में कल्पना शर्मा को चुना गया  विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष।     

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड की विद्यालय प्रबंधन समिति की आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके अगले तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों ने एक मत होकर कल्पना शर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना। समिति के सदस्य के रूप में कलावती,दयावंती,कौशल्या देवी,मंजू देवी,हंसराज,ओम प्रकाश,नीलम देवी,नंदलाल और मीरा देवी को चुना गया। अध्यापक सदस्य के रूप में शारीरिक शिक्षक संजय कुमार और प्रशिक्षित कला स्नातक मीनाक्षी शर्मा को चुना गया। सचिव के रूप में मुख्याध्यापक लच्छी राम ठाकुर को चुना गया। कार्यकारणी में मनोनीत सदस्य के रूप में प्रधान ग्राम पंचायत सन्याडी मोड शंकर लाल को चुना गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार,मनोरमा चंदेल,राजीव कुमार,शशि पाल,मदन लाल शास्त्री,चमन लाल भी मौजूद रहे।

  • बुघार विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में खेमराज को बनाया गया एस एम सी प्रधान

    बुघार विद्यालय में स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में खेमराज को बनाया गया एस एम सी प्रधान

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा का मुख्य एजेंडा नयी स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन रहा। इस आम सभा में चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से खेम राज को एसएमसी प्रधान चुना गया। रीता देवी,सुनीता देवी,नीता देवी,सावित्री देवी,अनीता देवी,सुनीता देवी,निर्मला,बबीता देवी,लीला देवी,रजनी,शीशपाल,संतराम,पवन कुमार व त्रिपता देवी को एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर चुना गया। अध्यापकों में से दीपक ठाकुर,सुरेश कुमार व भूपेन्द्र सिंह को एसएमसी कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। उपप्रधान चाखड़ बुघार मनसा राम को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। रेखा राठौर ने एसएमसी कार्यकारिणी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से विद्यालय व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में हर संभव सहायता व सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर लेख राम ठाकुर,दीपक ठाकुर,प्रदीप गौतम,देवेंद्र चौहान,सुरेश कुमार,सौरभ शर्मा,भूपेन्द्र सिंह,नवीश कुमार,राज ठाकुर,शीला देवी,जगदीश चंद,प्रेम लाल,प्रेमी देवी व वीना देवी भी उपस्थित रहे।

  • घड़याच विद्यालय में स्कूल प्रबधन समिति के गठन के लिये आम सभा का हुआ आयोजन खेमराज को पुनः बनाया गया अध्यक्ष

    घड़याच विद्यालय में स्कूल प्रबधन समिति के गठन के लिये आम सभा का हुआ आयोजन खेमराज को पुनः बनाया गया अध्यक्ष

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में वीरवार को कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। प्रवक्ता इंग्लिश शीला देवी ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत कर सदन में गत वर्ष की आय व व्यय का ब्यौरा समस्त अभिभावकों के समक्ष रखा ओर समस्त कार्यकारिणी का सहयोग के लिए आभार जताया। पूर्व प्रधान खेम राज ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। उसके उपरांत सर्व समिति से खेमराज को पुनः अध्यक्ष चुना गया। सदस्यों में अमरी देवी रीना,रजनी शर्मा,रीना देवी,मीरा,अंजना,प्रेम देई,बली राम,नरेश कुमार,मुकेश कुमार,भूपेंद्र कुमार,रोशन लाल,राजेश कुमार,लेख राम,अध्यापक वर्ग में प्रवक्ता सुनीता देवी,चमन लाल पाठक,चंद्रमणि तथा ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान निशा को पदेन सदस्य चुना गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य अमर सिंह वर्मा ने नई कार्यकारिणी के प्रधान खेम राज व सभी सदस्यों को बधाई देते हुए सभी से विद्यालय के विकास के लिए कार्य करने व सहयोग के लिए अपील की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • 22 जून को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

    22 जून को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

    अर्की आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 22 जून को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान 22 जून को विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत चमाकड़ी,चमाकडी पुल का एरिया,डुगनिहार,दसेरन्,नलाग,गानणा,भराड़ीघाट,थाच,गतेड,बेमु,चनारडी,कुद,खडोन,भुरजनी,आली,कालर जेरी,ललाना,पसल,मंझेड व इसके आसपास के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा को रख रखाव के कार्य अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

  • जिला क्रीड़ा संघ की निजी स्कूलों की बैठक एसवीएन विद्यालय कुनिहार में आयोजित

    जिला क्रीड़ा संघ की निजी स्कूलों की बैठक एसवीएन विद्यालय कुनिहार में आयोजित

    अर्की आजतक

    कुनिहार


    जिला क्रीड़ा संघ की निजी स्कूलों बैठक एसवीएन विद्यालय कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार मौजूद रहे।मुख्य अतिथि का स्वागत फुल मालाओ के साथ किया गया। विषेश अतिथि के तौर पर एडीपीओ सोलन महेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार,राजीव सूद सुपरिटेंडेंट ने शिरकत की। एस वी एन विद्यालय चेयर मैन टी सी गर्ग ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं बैठक में जिला के निजी स्कूलों के 150 के लगभग सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निजी स्कूलों की प्रतियोगिताओ के बारे विस्तृत चर्चा की गई।
    जिसमें जिले में जुलाई माह में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खेल कैलेंडर जारी किया गया।
    इसमें अपर जोन की खेलकूद प्रतियोगिता इसरीमा पब्लिक स्कूल दाडला घाट में 9 जुलाई से 11 जुलाई तक होंगी।
    लोअर जोन की खेल कुद प्रतियोगिता डीपीएस वरोटीबाला मे 9 जुलाई से 11जुलाई तक होंगी
    जबकि लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 12 जुलाई से 16 जुलाई तक कन्या विद्यालय कुनिहार में होगी।
    बैठक में मुख्य अतिथि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. शिव कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से करवाए जाएं जिससे खेलो में जिला का नाम रौशन किया जाय।वही बैठक में विजय प्रकाश, लूपिन गर्ग, विद्यालय प्रधानाचार्य पमनाभम व अन्य विद्यालयों से आय प्रधानाचार्य, अध्यापक मौजूद रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में डाॅ ओम प्रकाश शर्मा ने किया वाटर कूलर भेंट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में डाॅ ओम प्रकाश शर्मा ने किया वाटर कूलर भेंट

    अर्की आजतक

    अर्की दाड़लाघाट

    अर्की उपमंडल के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में डाॅ ओम प्रकाश शर्मा ने वाटर कूलर भेंट किया है। अपने स्व पिता अनंत राम शर्मा व स्व माता रामदेई शर्मा की स्मृति में पिपलूघाट से संबंध रखने वाले डाॅ ओमप्रकाश ने यह दान किया है। वीरवार को उन्होंने अपनी पत्नी राधा शर्मा व बेटी रंजना शर्मा के साथ मिलकर विधिवत रूप से पूजा करवाकर स्कूल प्रशासन को यह वाटर कूलर सौंपा हैं। डाॅ ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस स्कूल से उनकी सभी बेटियों ने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को भविष्य में अपनी पाठशाला व गुरुजनों का सम्मान करने का आग्रह किया। डाॅ ओमप्रकाश शर्मा बतौर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इसी के साथ डाॅ ओम प्रकाश शर्मा व उनके परिवार का सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में अहम योगदान रहता है। वर्तमान में डाॅ ओमप्रकाश शर्मा पिपलूघाट क्षेत्र में अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं। अगर कोई गरीब व्यक्ति उनके पास ईलाज के लिए आते हैं तो वह उनको निःशुल्क उपचार भी करते हैं। डाॅ ओमप्रकाश शर्मा की धर्मपत्नी राधा शर्मा गृहणी है और इनकी चार बेटियां हैं जो सरकारी व निजी संस्थानों में बेहतर पदों पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रकाश चंद गौतम,अध्यापक हितेंद्र शर्मा,सुरेंद्र,अंजना,धर्मपाल,राकेश,देवीचंद ने डाॅ. ओमप्रकाश शर्मा व उनके परिवार का आभार जताया है।

  • अर्की के मांझू में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    अर्की के मांझू में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

    अर्की आजतक

    अर्की

    ग्राम पंचायत पलोग के गांव टांगटा में वीरवार सुबह एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जिस कारण मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आज इतनी भड़क चुकी थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक रमेश शर्मा तथा उनके बड़े भाई गंगा राम निवासी टांगटा मांझू के कच्चे मकान में आज करीब 11:00 बजे अचानक आग लग गई। आग में अलमारी में रखें सोनी व चांदी के आभूषण नगदी सहित जरूरी कागजात जल गए। रमेश शर्मा ने बताया कि घटना से कुछ ही देर पहले वह दूसरे मकान में गए थे परंतु जब वह वापिस पुराने घर की ओर लौटे तो आग की लपटें मकान की ऊपरी मंजिल में पूरी तरह से फैल चुकी थी। तथा सारे घर में आग फैल गई। उधर प्रशासन की ओर से आये नायब तहसीलदार डीपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।