Month: June 2024

  • विशेष बच्चो ने भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किये योग आसन।

    विशेष बच्चो ने भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर किये योग आसन।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान 40 विशेष बच्चो व उनके अभिवावकों ,शिक्षको सहित करीब 120 लोग मौजूद रहे।इस योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग आयुष मंत्रालय से सर्टिफाइड योगा ट्रेनर संजीव हरनोट ने विशेष बच्चो को भिन्न भिन्न तरह के योग,ध्यान,प्राणायाम,
    अनुलोम-विलोम,ब्राह्मरी,
    नोका आसन,ताड़ासन सहित अनेक सुविधाजनक आसन करवाये ।
    इस दौरान संस्था के समन्वयक डॉ रोशन लाल शर्मा ने योग से होने वाले लाभों एवं योग के इतिहास बारे विस्तृत जानकारी दी व योग शिक्षक संजीव जी का विशेष बच्चो के लिए दिए गए अमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान सोसायटी विशेष एडुकेटर शिक्षक भी मौजूद रहे।

  • द एसवीएन स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित

    द एसवीएन स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    21 जून 2024 को द एसवीएन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दसवीं वर्ष गाँठ बहुत उत्साह से मनाई गई। इस आयोजन में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने शारीरिक अध्यापिका मधु ठाकुर व अध्यापक राकेश शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न आसन करके योग के प्रति अपनी भागीदारी थी। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग के द्वारा योग के इतिहास व महत्व को बताते हुए किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में योग की महत्वत्ता बताई कि योग उन्हें शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ बनाता है। यह उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने व आत्म नियंत्रण की भावना विकसित करने में भी सहायक है।
    इस वर्ष 2024 के लिए योग दिवस की थीम है -“स्वयं और समाज के लिए योग”। अतः स्वयं को व पूरे समाज को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है। कार्यक्रम में सबसे पहले पद्मासन में ओम उच्चारण से मन और तन को आसन के लिए तैयार किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन ,वृक्षासन, त्रिकोणासन, नटराज आसन ,वीरभद्रासन, वज्रासन, सर्वांगासनआदि सहित अन्य कई आसन किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किंडरगार्डन और कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थी रहे, जिन्होंने पूर्ण ज्ञान न होने के बावजूद देश में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

  • योग हमारी परंपरा का एक मूल्यवान उपहार है जो हमें स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने में मदद कर सकता है।

    योग हमारी परंपरा का एक मूल्यवान उपहार है जो हमें स्वस्थ और अधिक संतुलित जीवन जीने में मदद कर सकता है।

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार ने 21 जून 2024 को बड़े ही हर्षोउल्लास से 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस पर छात्राओं और शिक्षकों के बीच स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के मैदान में छात्राओं व शिक्षकों की उत्साहपूर्ण योगिक क्रियाओं से माहौल में ओमकार गुंजायमान होने लगा। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक द्वारा दैनिक जीवन में योग के महत्व और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न योग मुद्राओं (आसन), श्वास तकनीक (प्राणायाम), और ध्यान आदि योगिग क्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
    विद्यालय प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा,कि योग को हमे हमेशा अपने जीवन मे अपनाना चाहिए,ताकि हम आजकी भागम भागी जीवन की दौड़ में स्वस्थ रह सके।उन्होंने बच्चो सहित शिक्षको को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • कुफटू विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    कुफटू विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    अर्की आजतक

    अर्की कुनिहार

    “स्वयं और समाज के लिए योग”
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुफटू जिला सोलन में आज 21 जून,2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष के लिए निर्धारित “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम को आत्मसात करते हुए योग दिवस मनाया। स्थानीय आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर कविता वर्मा ने योगाभ्यास दोहरे फायदे पर प्रकाश डालकर कहा कि योग व्यक्तिगत कल्याण के साथ-2 बड़े पैमाने पर समाज सुधार करना है।  विकास शर्मा स्थानीय विद्यालय के शास्त्री व योग शिक्षक ने बच्चों व शिक्षकों को विभिन्न आसन व प्राणायाम करवाए। विद्यालय की प्रधानाचार्य  स्मृति नेस्टा ने कहा कि योग आंतरिक शांति और आत्म देखभाल एक खुशहाल और स्वस्थ अस्तित्व की आधारशिला है। योग से न केवल शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है बल्कि भावनात्मक विकास भी होता है। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में डाॅ कविता वर्मा का विद्यालय परिसर में पधारने पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन व धन्यवाद किया।

  • बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 21 जून 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य पुरषोत्तम गुलेरिया ने बताया की अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्कुल के प्रांगण में शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, लायन एको क्लब प्रभारी दिनाक्षी ठाकुर , एन सी सी प्रभारी अमर देव, स्कॉउट & गाइड्स कप्तान पिंकी कुमारी एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग द्वारा आयोजित किया गया। शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाए I
    अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय में सभी इकाइयों के बच्चों और अध्यापकों ने योग एवं प्राणायाम की क्रियाये की I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं पी टी ए अध्यक्ष ने भी सभी बच्चों और अध्यापकों को योग दिवस की बधाई दी I इस योग क्रियायों मे लगभग 150 बच्चों ने जिसमे एन०सी०सी० केडेट , एन एस एस स्वयंसेवियों , स्काउट एंड गाइड और लायन इको क्लब के बच्चो सहित प्रभारियों ने भी भाग लिया I इस योग दिवस पर सभी बच्चों को योग के महत्व से अवगत करवाया गया | इस योग दिवस पर शैक्षणिक समन्वयक ईशान भाटिया की अध्यक्षता में बच्चों द्वारा स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ भोजन के विषय पर फ़ूड कार्निवाल का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने विभिन्न प्रकार स्वास्थ्य वर्धक भोजन की प्रदर्शनी प्रस्तुत की I जिसकी सभी ने सराहना की I मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की योग न केवल हमारे शारीर को ही ठीक रखता है, अपितु हमारे मानसिक दिमाग को भी ताज़ा करता हे और योग करने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है I उन्होंने बच्चो को योग क्रियाँए को प्रतिदिन करने के लिए प्रेरित किया I कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चो को फल बांटे गए I

  • वीएसएलएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन चंडी में भी मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    वीएसएलएम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन चंडी में भी मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    अर्की आजतक
    कुनिहार
    वी एस एल एम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन चंडी में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उमंग के साथ मनाया गया । इस अवसर पर बीएड और जेबीटी के प्रशिक्षुओ ने विभिन्न योगिक क्रियाएंओ के तहत आसन, प्राणायाम किए। इस अवसर पर कॉलेज उप प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा एवं जेबीटी के विभागाध्यक्ष हीरा दत्त शर्मा, शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता संजीव चौहान ने भी योग के महत्व के बारे में बताया और सभी से आह्यान किया,कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना कर इसे प्रतिदिन करना चाहिए l इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ के समस्त सदस्यों के साथ-साथ बीएड एवं जेबीटी के प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

  • अनुबंध पर नियुक्त किये गए प्रवक्ता साथियों के लिये भी टीजीटी व सी एंड वी की तर्ज पर कोर्ट के निर्णय का लाभ दे सरकार ।

    अनुबंध पर नियुक्त किये गए प्रवक्ता साथियों के लिये भी टीजीटी व सी एंड वी की तर्ज पर कोर्ट के निर्णय का लाभ दे सरकार ।

    अर्की आजतक

    अर्की

    हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ सोलन, जिला अध्यक्ष चंद्र देव ठाकुर, जिला महासचिव भगत जगोता, वित्त सचिव जगदीश कुमार , हंसराज शर्मा, विजय चंदेल प्रवक्ता कॉमर्स,, सचिन, रामस्वरूप प्रवक्ता भौतिकी, मोनिका चौधरी, अश्वनी कुमार।प्रवक्ता जीव विज्ञान , अंकित कोंडल ,नरेश कटोच प्रवक्ता भौतिकी, मनदीप,रजनीश राणा प्रवक्ता जियोग्राफी, गिरधारी लाल प्रवक्ता अर्थशास्त्र, विजय कुमार, शोभा शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी , ज्योतिक प्रवक्ता हिंदी, मुकेश कुमार शर्मा प्रवक्ता भौतिकी, प्यारेलाल, रामलाल प्रवक्ता कॉमर्स , राकेश राजपूत, महेंद्र पाल कौंडल प्रवक्ता गणित , भूपेंद्र शर्मा प्रवक्ता इतिहास, लाल चंद प्रवक्ता कॉमर्स , सीमा शर्मा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, शिवानी प्रवक्ता जीव विज्ञान , राजेंद्र वर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र, निर्मल गौड़, राजेश टंlगरा प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजपाल प्रवक्ता कॉमर्स , सोहन लाल वर्मा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र कुलदीप प्रवक्ता अंग्रेजी , अरविंद प्रवक्ता रसायन विज्ञान , रमेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी , कुसुम कुमारी प्रवक्ता गणित, मोहन लाल प्रवक्ता जीव विज्ञान, राम पाल प्रवक्ता जीव विज्ञान, , ललित कुमार, विजेन्द्र शर्मा प्रवक्ता संगणक विज्ञान, तरुण नेस्टा, प्रवक्ता अंग्रेजी, रिंकू प्रवक्ता रसायन विज्ञान, आदि ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु जी व माननीय शिक्षामंत्री श्री रोहित ठाकुर जी से अनुरोध किया है कि जिस तरह से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 2008 से 2011 नियुक्त टीजीटी व सी एंड वी अध्यापकों के पक्ष में कोर्ट से आये निर्णय को लागू करके उन्हें राहत प्रदान की है उसी तरह इस निर्णय को उन सभी प्रवक्ता साथियों टीजीटी व सी एंड वी अध्यापकों के लिये भी लागू किया जाए जो इस समय मे नियुक्त किये गए है।और जिन्होंने कोर्ट का दरवाजा नही खटखटाया है। इससे उन सभी साथियों के कोर्ट के पैसे भी बचेंगें ओर कोर्ट के चक्कर काटने में समय बर्बाद भी नही होगा । सरकार इस फैसले को सभी के लिए लागू करती है तो इससे उच्चशिक्षा निदेशालय ओर प्राम्भिक शिक्षा निदेशालय में कोर्ट के मामलों की भीड़ भी कम ही जाएगी।उन्होंने कहा कि वे कर्मचारी हितैषी माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अनुरोध करते हैं की सभी शिक्षक साथियों को एक साथ राहत प्रदान करके उन्हे कोर्ट के चक्कर से छुटकारा दिलाये। उन्होंने ने कहा हमे पूर्ण विश्वास है कि माननीय

  • चंडी (अर्की ) विद्यालय ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से मनाया योग दिवस।

    चंडी (अर्की ) विद्यालय ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से मनाया योग दिवस।

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आरती गुप्ता विशेष रूप से अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से मौजूद रही। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत मस्तराम अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के राजेंद्र ने विद्यार्थियों को योग की विस्तृत जानकारी दी व योग भी करवाया। मस्तराम शास्त्री ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को विशेष कर सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने बच्चों व सभी अध्यापकों को जूस बांटा। प्रधानाचार्य अमिता कौशल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन राकेश रघुवंशी ने किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • हनुमान बड़ोग विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    हनुमान बड़ोग विद्यालय में मनाया गया योग दिवस

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं करवाई गई। सुबह के सत्र में विद्यार्थियों का एकत्रीकरण किया गया। उसके उपरांत शारीरिक शिक्षा अध्यापक जयप्रकाश ने बच्चों को शारीरिक उषण व्यायाम करवाकर योगासन के लिए तैयार किया। दूसरे सत्र में मुख्य अध्यापक पी सी बट्टू ने सूर्य नमस्कार, सतत योग, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्धचंद्रासन, उत्कट आसन, तथा सूक्ष्म व्यायाम करवाए। अंतिम सत्र में छात्रों व अध्यापकों ने ध्यान लगाकर वातावरण को योगमय बना दिया । कार्यक्रम के अंत में नवी कक्षा के छात्र पंकज ने योग पर अपने विचार रखें दसवीं के छात्र कपिल शर्मा, लक्षिता व यशवी गुप्ता ने योग की क्रियायो को अपने दैनिक जीवन में अपना कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया मुख्य अध्यापक ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए अपील की हम सबको योग को अपने दैनिक जीवन का भाग बनाना चाहिए तभी इसका लाभ है । इस अवसर पर डीएचटी रामचंद्र, नरेंद्र कुमार, अंजलि, नरेश कुमार, हेमराज शर्मा, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे

  • महाविद्यालय जयनगर में मनाया गया योग दिवस

    महाविद्यालय जयनगर में मनाया गया योग दिवस

    अर्की आजतक

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय जयनगर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। योग दिवस की अध्यक्षता ऑनलाइन मध्यम से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ श्याम सिंह ने की। उन्होने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग करने की अपील की। तत्पश्चात् सभी कर्मचारी ने योगाभ्यास किया।