(भार्गव)
- मेवे और ड्राई फ्रूट्स
- फल और ताजे जूस
- पौष्टिक स्नैक्स – चना, मूंगफली और अंकुरित अनाज
- दही और छाछ
- साबुत अनाज – ओट्स और ब्राउन राइस
- ग्रीन टी या हर्बल टी
(भार्गव)
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर द्वारा हिमाचल की दो प्रोग्रेसिव कृषक महिलाओं को मेंबर ऑफ़ एक्सटेंशन काउंसिल मनोनीत किया है। इन महिलाओं में से ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव की रहने वाली महिला मंडल प्रधान सरला ठाकुर पत्नी बालकृष्ण को आगामी 2 वर्षों के लिए विश्वविद्यालय की एक्सटेंशन काउंसिल का मेंबर मनोनीत किया गया है जिस से इलाके की ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर है। सरला ठाकुर सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाने वाली योजनाओं में अपनी सक्रियभूमिका निभाती है और ग्रामीण महिलाओं को समाजिक गतिविधियों में शामिल होने को प्रेरित करती है ।अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने परिवार व महिला मंडल की सदस्यों को देना चाहती है जिनके कारण उन्हें इन सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने का समय तथा पूर्ण सहयोग मिलता है।
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
दाड़लाघाट के शिव मंदिर में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आशीष गुप्ता ने की। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को ध्यान में रखते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में चेतन ठाकुर को अध्यक्ष,रजत भार्गव को उपाध्यक्ष,तनुज शुक्ला को सचिव और तरुण ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अंकित,बबलू और विशाल को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। आशीष गुप्ता ने बताया कि बैठक में क्लब के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों पर चर्चा हुई जिनमें युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना,सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने बारे चर्चा शामिल हैं। इसके इलावा आशीष गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को सफलता की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेतन ठाकुर,अभिषेक ठाकुर,मोहित ठाकुर,हिमेश गौतम,हिमांशु शर्मा,विवेक शर्मा,अंकित सेन,तरुण ठाकुर,पुनीत,तनुज शुक्ला,लक्ष्य,माधव,लक्ष्य,रजत,अमित,तरुण,ईशान,ऋषभ,पीयूष ठाकुर,आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
दाड़लाघाट के कोठी गांव की सीमा शुक्ला ने 823 प्रतिभागियों को पछाड़कर आवाज हिमाचल का खिताब जीत लिया है। आवाज के सुरों का संग्राम संगम म्यूजिक प्रेजेंट्सेस एसएमएस निरसु द्वारा प्रायोजित रियलिटी शो का स्टेट विनर का खिताब हिमाचल को मिल चुका है। शनिवार को रामपुर बुशहर में सेमीफाइनलिस्ट और रविवार को फाइनलिस्ट गायक कलाकारों के मध्य कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में सोलन जिले से संबंध रखने वाली दाड़लाघाट के कोठी गांव की वॉइस ऑफ़ हिमाचल सीमा शुक्ला ने हिमाचल के सभी धुरंधर कलाकारों को पछाड़कर फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। इस प्रतियोगिताओं में कुल 823 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें से 27 प्रतिभागी सेमीफाइनलिस्ट बने और आठ प्रतिभागी फाइनल तक पहुंचे इस रियलिटी शो में मुख्य निर्णायक डॉक्टर संतोष और डॉक्टर शरोट रहे “रागाज़ म्यूजिक” के चेयर मैन मास्टर सुरेश ने विजेताओं को बधाई दी।
हिमाचल आजतक
अर्की
उपमंडल अर्की के मांझू गांव की बेटी प्रो. रीता देवी ने अपनी पुस्तक “भारत मे सामाजिक समस्याएं” का विमोचन अपनी प्रथम गुरु अपनी माँ के कर कमलों से करवाकर एक प्रेरणादायक मिशाल कायम की है। प्रो रीता देवी दीपावली के लिये अपने गावँ मांझू पहुंच कर भावुक व सादगीपूर्ण एक विशेष आयोजन कर अपनी माँ के प्रति अपनी श्रद्धा, प्यार व सम्मान को दर्शाया है। आमतौर पर पुस्तक का विमोचन समारोहों में प्रतिष्ठित हस्तियों से करवाया जाता है परंतु प्रोफेसर रीता देवी ने अपनी माँ के हाथों से विमोचन करवा कर एक नई मिशाल कायम की है। स्व. संतराम चौहान की पुत्री प्रो रीता देवी पिछले 29 वर्षों से राजस्थान के राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में समाजशास्त्र की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। रीता देवी अपनी माँ के हाथों से पुस्तक के विमोचन को अपने दिवंगत पिता की प्रेरणा और उनकी स्मृतियों के प्रति सम्मान मानती है। उनके पति भी राजस्थान के एक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
राशिफल(भार्गव)
मेष
31-10-2024
♈ मेष :
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल और सुखद रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और आपका सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। लेकिन यदि जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिसके चलते आपकी लव लाइफ में रोमांस छाया रहेगा। शाम को आप लंबे समय बाद अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए दावत का आयोजन भी कर सकते हैं। अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख आपको ख़ुशी महसूस होगी।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : हल्का नीला
वृष
31-10-2024
♉ वृषभ :
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए आनंददायक और लाभप्रद होगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, इन्हें सम्मान और पद लाभ मिलेगा। आप आज धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक दृष्टि से वृषभ राशि वाले कुछ उलझन में रह सकते हैं। जिन लोगों के बिजनस का संबंध श्रृंगार और वस्त्रों से है उनका कारोबार आज खूब चलेगा। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा इसलिए आप किसी भी काम को जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में सलाह है कि जोखिम वाले काम से आज आप दूर रहें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मिथुन
31-10-2024
♊ मिथुन :
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से मिलाजुला रह सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि पर नकारात्मक हो सकती है, इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप सामाजिक कार्यों और मामलों में खुद को दूर रखें। मिथुन राशि वालों को अगर किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो उन्हें ऐसा जरूर करना चाहिए। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें आज कोई डील फाइनल करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। आपकी माता की सेहत अचानक खराब होने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं अथवा जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कर्क
31-10-2024
♋ कर्क :
सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारों और व्यक्तियों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अतीत में किए गए निवेश और मेहनत का आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। आप अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख आनंदित होंगे होंगे। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप आज माता-पिता से बात करें तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। घर का कोई काम करते समय लोगों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कर्क राशि वाले लोग शाम के समय अपने दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
31-10-2024
♌ सिंह :
आपके प्रभाव और कार्यकुशलता से विरोधी भी प्रभावित होंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ा सकता है। लेकिन पैसों का लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्य करते समय आपको अधिकारी से बात करते समय किसी भी गलत शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपके काम को काफी देर तक लटका सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की किसी अधिकारी से बहस हो सकती है, इसलिए बात व्यवहार में सावधानी बरतनी चाहिेए
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
कन्या
31-10-2024
♍ कन्या :
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल और लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं और आपका रिश्ता आज आगे बढेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन जो लोग कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अपने पिता से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा क्योंकि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
31-10-2024
♎ तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन वाला रहेगा। आपको आज किसी बात को लेकर बेवजह परेशान हो सकती है। स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा जिससे आपका अपने करीबियों से मतभेद हो सकता है। आपके व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे बातचीत कम कर देंगे, और आपसे दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सावधान और सतर्क रहना होगा। आपको अपना वाहन किसी को देने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जमीन या घर खरीदने का प्रय़ास कर रहे हैं तो सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
वृश्चिक
31-10-2024
♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिससे इनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है, जिससे शाम का समय आपका आनंद में बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
धनु
31-10-2024
♐ धनु :
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रह सकता है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय अपने मन की बातें साझा नहीं करनी चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अपनी आंखों से देखने के बाद ही किसी से कुछ कहना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मकर
31-10-2024
♑ मकर :
मकर राशि के जातकों के लिए आज सुखद परिणाम लेकर आया है। लेकिन आज आपको अपने मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा, जिसके कारण आप अपने बिजनस पार्टनर से बात करते समय कुछ भी कह सकते हैं, जो आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। लव लाइफ आपकी सुखद रहेगी। आपको प्रेमी से सहयोग और साथ प्राप्त होगा। मकर राशि वालों को अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो आपको डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी चाहिए। सायंकाल का समय: आज आप अपनी संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर प्रसन्न होंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
कुंभ
31-10-2024
♒ कुंभ :
सितारे बताते हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला और खर्चीला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही सतर्कता का ध्यान होगा, लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही कर सकते हैं, जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने भाइयों से सलाह लेकर ही निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित रहेंगे और काफी भागदौड़ रहेगी, जिसके बाद शाम को थकान महसूस होगी। नवविवाहित लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
मीन
31-10-2024
♓ मीन :
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य और अनुकूल रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी आय के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके भाई-बहन आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें आपको उनकी बात भी सुननी होगी। अगर आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना हो तो अपने पिता से सलाह लेकर ही करें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
राशिफल(भार्गव)
मेष
30-10-2024
♈ मेष :
आज आप किसी के साथ ज्यादा व्यवहारिक रहना पसंद नहीं करेंगे, इससे आप कई परेशानियों से बच जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान की सराहना की जाएगी। समाज में वरिष्ठ लोगों से नए संपर्क बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य या बाहरी व्यक्ति से लाभदायक समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार में शाम का समय थोड़ा तनावपूर्ण, फिर भी सुखद रहेगा।
शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग : हरा
वृष
30-10-2024
♉ वृषभ :
वृषभ राशि वालों के लिए आज नया काम शुरू करना उचित नहीं है। आज किए गए अधिकांश कार्य अधूरे रह सकते हैं। स्वभाव की मनमानी के कारण परिवार में बड़ों या कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आज का दिन शांति से बिताना लाभकारी रहेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मिथुन
30-10-2024
♊ मिथुन :
दिनभर आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने से आलस्य रहेगा, फिर भी जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। घरेलू समस्याओं को सुलझाने के प्रति अधिक सचेत रहेंगे। कल की तुलना में आज वाणी और व्यवहार में नरमी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। रुक-रुक कर हो रहे धन आगमन से आप संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। शाम को दोस्तों और प्रियजनों के साथ मनोरंजन के मौके तलाशेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कर्क
30-10-2024
♋ कर्क :
आर्थिक पक्ष कमजोर होने से मानसिक चिंता बढ़ सकती हैं। दोपहर बाद स्वास्थ्य में अचानक गिरावट या किसी अन्य प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वभाव में रूखापन और वाणी में कड़वाहट झगड़े का कारण बनेगी। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण व्यवसाय कुछ समय के लिए ही गति पकड़ पाएगा, जितना हो सके इसका लाभ उठाएं। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सपॉर्ट मिलने से समय पर काम पूरा कर पाएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
30-10-2024
♌ सिंह :
कुछ दिनों से चली आ रही शारीरिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि दिखाएंगे। कला और खान-पान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर कर्ज के मामलों में सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। मित्रों पर खर्च होगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कन्या
30-10-2024
♍ कन्या :
किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर सुबह से ही भागदौड़ रहेगी, लेकिन सफलता को लेकर मन में संदेह रहेगा। छोटे-मोटे घरेलू कारणों से परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण दिन भर मन में नकारात्मक विचार आएंगे। संतान के भविष्य को लेकर भी चिंता रहेगी। दोपहर के बाद किसी महिला से या सहयोग से आर्थिक या अन्य लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सतर्क रहें, आलस्य महंगा साबित हो सकता है। शाम को मामला सुलझने से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
30-10-2024
♎ तुला
पुण्य का उदय होने से भाग्य में उन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक कार्यों में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा और ईश्वर दर्शन का योग है। घर में वैवाहिक मामलों की रूपरेखा बनेगी। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर धन का आगमन होगा, लेकिन आज चल रहे खर्चों के कारण बचत करना मुश्किल होगा। सेहत और धन दोनों ही मामलों को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
वृश्चिक
30-10-2024
♏ वृश्चिक :
आज पूरे दिन सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और परिणाम स्वरूप किसी प्रियजन से मनमुटाव के प्रसंग उत्पन्न होंगे। आर्थिक कारणों से चिंता एवं बेचैनी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के कार्य स्थल पर अव्यवस्था रहेगी और सहकर्मी मनमाने ढंग से काम करेंगे, जिसकी वजह से काम पूरा होने में परेशानी आ सकती है। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी रहेगा। आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर अप्रत्याशित खर्च होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा नारंगी रंग
धनु
30-10-2024
♐ धनु :
दिन का पहला भाग आप सुख-शांति पूर्वक व्यतीत करेंगे। व्यापार में थोड़ी सी मेहनत से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन आलस्य और लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे खोने की भी आशंका है। साझेदारी के काम की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। पड़ोसियों के कारण परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर बेवजह बहस हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करने से गर्मी और सर्दी की समस्या हो सकती है। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मकर
30-10-2024
♑ मकर :
दिन के पहले भाग में स्वास्थ्य में गिरावट होने से बेचैनी बढ़ेगी। भाइयों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। जमीन-जायदाद से जुड़े काम फिलहाल टाल दें अन्यथा हानि होने की आशंका बन ही है। दोपहर के बाद का समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, कार्यक्षेत्र या अन्य माध्यमों से धन या मूल्यवान वस्तुओं का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। सायंकाल के समय दोस्तों से नई जानकारी मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
कुंभ
30-10-2024
♒ कुंभ :
काम के प्रति अधिक ईमानदार रहेंगे और धन वृद्धि के शुभ संयोग भी बनेंगे। बिजनस या नौकरी या किसी अन्य रिश्ते के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। दोपहर के समय शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। माता पिता की मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान के व्यवहार से आज कुछ कष्ट हो सकता है। अटका धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा और घरवालों के लिए सायंकाल के समय कुछ चीजों की खरीदारी भी करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
मीन
30-10-2024
♓ मीन :
मन में भावना और क्रोध की अधिकता के कारण आप छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेंगे। उन बातों को नजरअंदाज करें, जो आपके काम की नहीं हैं। दोपहर को बच्चों और जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। आप सरकारी काम टाल सकते हैं और फैसले आपके खिलाफ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ की जगह खर्चे अधिक होंगे। सायंकाल का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में आयोजित क्लस्टर लेवल बाल मेले में राजकीय मिडिल स्कूल चमाकड़ी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सोलो सॉन्ग में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,ग्रुप सॉन्ग में नमिता,पलक,मुस्कान,मेहक और भारती की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोलो डांस में पलक प्रथम स्थान पर रही,जबकि ग्रुप डांस में नमिता,पलक,भारती,मेहक,भारती और पूजा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में जितेन शर्मा ने द्वितीय स्थान,भाषण प्रतियोगिता में आदित्य ने द्वितीय स्थान और विज्ञान क्विज में आयुष और जितेन शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चमाकड़ी स्कूल के मुख्याध्यापक हेमंत कपिला ने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में दिवाली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए थीम इको फ्रेंडली दिवाली रखा गया था। छात्र एवं छात्राओं ने अति सुंदर रंगोली बनाकर इको फ्रेंडली दिवाली का संदेश दिया। इस अंतरसदनीय प्रतियोगिता के लिए प्रवक्ता अंग्रेजी दीपक ठाकुर,डीपीई प्रदीप गौतम व शिवानी पाठक निर्णायक की भूमिका में रहे। इससे पूर्व प्रातः कालीन सभा में प्रधानाचार्य रेखा राठौर द्वारा विद्यार्थियों को दिवाली व दिवाली के साथ मनाए जाने वाले त्योहार धनतेरस,गोवर्धन पूजा व भैया दूज के महत्व के बारे में बताया गया। इस अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में भगत सिंह सदन से प्रिया,सुमन व खुशबू ने प्रथम स्थान,सुभाष सदन से वंदना,रीना व भवानी ने द्वितीय स्थान तथा रानी लक्ष्मीबाई सदन से बबली,जन्नत व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में भगत सिंह सदन से अमन,निखिल व नमन ने प्रथम स्थान,सुभाष सदन से रोहित,उपेंद्र व भूपेंद्र ने द्वितीय स्थान तथा रानी लक्ष्मीबाई सदन से पुनीत,चेतन व शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली को सराहा तथा विद्यार्थियों को दिवाली के अवसर पर अपने घरों में भी सुंदर रंगोली बनाकर व दिये जलाकर प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस अवसर पर दीपक ठाकुर,लेख राम ठाकुर,मनोज मिश्रा,प्रदीप गौतम,देवेंद्र चौहान,जगदीश चंद,नवीश कुमार,जगदीश,सौरभ शर्मा,शिवानी पाठक,प्रेम लाल, प्रेमी देवी,वीना देवी,बबीता ठाकुर,रोमिला ठाकुर भी उपस्थित रहे।
हिमाचल आजतक
दाड़लाघाट
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में दीपावली के अवसर पर अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारो सदनों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम को उमा ठाकुर की देखरेख में करवाया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इसमें 9वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। पहली कक्षा से आठवीं कक्षा के बच्चों ने दीपावली के अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाए। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।