Month: October 2024

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में छठवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बाल मेले का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में छठवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। क्लस्टर स्तर के इस बाल मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार,राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारनू व राजकीय माध्यमिक विद्यालय असलू के छठवीं से आठवीं कक्षा की विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया। कार्यक्रम का प्रबंधन प्रवक्ता अंग्रेजी दीपक ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन टीजीटी आर्ट्स सुरेश कुमार द्वारा किया गया। इस बाल मेले में विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता,एकल गान,समूह ज्ञान,एकल नृत्,समूह नृत्य,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी व फन गेम्स का आयोजन किया गया। इस बाल मेले की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए दीपक ठाकुर,लेख राम ठाकुर,मनोज मिश्रा,प्रदीप गौतम,अनिल कुमार,सुरेश कुमार,जगदीश चंद्,भूपेन्द्र सिंह और राज कुमारी निर्णायक की भूमिका में रहे। भाषण प्रतियोगिता में बुघार विद्यालय की छात्रा उर्वशी ने प्रथम व असलू विद्यालय की छात्रा कनिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में असलू विद्यालय की छात्रा आकांक्षा ने प्रथम व बुघार विद्यालय की छात्रा ने इशिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में बुघार विद्यालय ने प्रथम व असलू विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान में बुघार विद्यालय ने प्रथम‌ व असलू विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारनू प्रथम स्थान पर रहा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में पारनू विद्यालय की छात्राओं भूमिका व गीतांजलि ने प्रथम व बुखार विद्यालय के छात्र हितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान में असलू विद्यालय की छात्रा कनिका ठाकुर ने प्रथम व बुघार विद्यालय की राधिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेले के दौरान विद्यार्थियों के लिए आयोजित फन गेम्स आकर्षण का केंद्र रहीं। फन गेम्स का संचालन मनोज मिश्रा,जगदीश चंद्र,भूपेंद्र सिंह व देवेंद्र चौहान द्वारा किया गया। मटका फोड़ में इशिता,म्यूजिकल गेम में प्रियंका,फेस पेंटिंग में सूर्यांश व चौकलेट जम्प में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमराज ठाकुर ने कहा कि बाल मेला बाल विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए एक सुनहरा अवसर है। विद्यार्थियों की प्रतिभा प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही सामने आती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बाल मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने कहा कि बाल मेला आयोजित करने का मुख्य लक्ष्य बाल विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाकर उन्हें मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं,विद्यार्थियों को सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है और उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। इस अवसर पर दीपक ठाकुर,लेख राम ठाकुर,ईश्वर दत्त वर्मा,मनोज मिश्रा,प्रदीप गौतम,देवेंद्र चौहान,जगदीश चंद,नवीश कुमार,भूपेन्द्र सिंह,राज कुमारी,सौरभ शर्मा,शिवानी पाठक,अनिल,भारती शर्मा,प्रेम लाल,प्रेमी देवी,वीना देवी,बबीता ठाकुर,रोमिला ठाकुर भी उपस्थित रहे।

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर दाड़लाघाट अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा ने जताया आभार

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पर दाड़लाघाट अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित रोहित ठाकुर एवं सीपीएस व स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार जताया है। सायरोउत्सव अर्की के दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष व इकाई अध्यक्ष दाड़लाघाट ईश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं सीपीएस संजय अवस्थी से मिला था और उन्होंने लंबे समय से लंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। जिसके उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उसी समय उच्च अधिकारियों को इस प्रक्रिया को जल्द स जल्द पूरा करने के आदेश पारित किए। उसी का परिणाम है कि 25 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के 107 शिक्षा विभाग में कार्यरत 107 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क के पद पर पदोन्नति दी गई है। अध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर एवं सीपीएस संजय अवस्थी का इस पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उनका आभार जताया है। प्रतिनिधिमंडल में अर्की इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश,अशोक अवस्थी,खेमचंद,किशोर कुमार,जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर,महासचिव हरिचरण व अन्य सदस्य मौजूद थे। जिन्होंने मिलकर इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री और विधायक संजय अवस्थी का आभार जताया है।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अदानी अंबुजा सीमेंट के फायर एंड सेफटी विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अदानी अंबुजा सीमेंट के फायर एंड सेफटी विभाग द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। सेफ्टी हैड नरेश ठाकुर व उनकी टीम ने कार्यशाला में आग लगने के कारणों और अग्निशमन यंत्रों के प्रकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों और अध्यापकों को प्रत्येक अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग पर काबू पाना सिखाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,उपप्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रकाश और वाणिज्य प्रवक्ता विजय चंदेल ने इस कार्यशाला के लिए अदानी अंबुजा सीमेंट फाऊंडेशन का आभार जताया। इस कार्यशाला में विद्यालय के आपदा प्रबंधन विभाग की प्रभारी सीमा शर्मा,सहयोगी तजेन्द्र शर्मा और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

  • एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    कुनिहार

    एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। दो दिन चले इस खेल कार्यक्रम के समापन मे राजकीय पाठशाला जाड्लि के प्रधानाचार्य श्री कैलाश कौशल ने बतौर मुख्यातीथी भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री टी सी गर्ग ने उद्घाटन समारोह में सभी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया, और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने उत्साहपूर्वक दौड़, जलेबी रेस, स्पून रेस, खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और टीम खेलों में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं की कबड्डी टीम के सरहाना के और उनके खेल के प्रती जस्बे के सराहना की । प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्य पदम नाभम ने सभी अतिथियों का धन्यवाद् किया और खेल दिवस में सभी को एकजुट होकर खेलने और पढ़ाई के साथ साथ खेल आयोजन मे भाग लेने और एक-दूसरे का सम्मान करने का संदेश दिया।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2024 – 2025 के लिए अभिभावक – शिक्षक संघ का गठन।

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की, जिला सोलन में शैक्षणिक सत्र 2024 – 2025 के लिए अभिभावक – शिक्षक संघ ( PTA) का गठन महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा कि अध्यक्षता में पूर्ण किया गया। प्रधान पद के लिए ममता शर्मा, उप प्रधान पद पर ज्योति गुप्ता, संयुक्त सचिव के पद पर शशि कश्यप , सचिव के पद पर डॉक्टर हेमराज सूर्य, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रोफेसर चमन पिस्टा को नामित किया गया। प्राध्यापक सदस्यों के रूप में सुमन कुमारी यशपाल तथा डॉक्टर अमित सोषटा को नामित किया गया इसके अतिरिक्त अभिभावक सदस्यों के रूप में भावना, नीलम भारद्वाज, भीमा, उर्मिला गुप्ता , भावना गुप्ता, अकरम भाटिया व नवनीत महाजन को नामित किया गया।

    सचिन सचिव डॉक्टर हेमराज सूर्य ने विगत सत्र का लेखा-जोखा नई कार्यकारिणी के सम्मुख प्रस्तुत किया तथा कार्यकारिणी को सूचित किया कि वर्तमान समय में महाविद्यालय पीटीए के पास कितना बजट उपलब्ध है।

    इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान ममता शर्मा ने कहा कि वह एवं उनकी टीम महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के उत्थान के लिए महाविद्यालय प्रशासन को सहयोग करेंगी ताकि महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार का अवरोध न आए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में जो पद रिक्त पड़े हैं उनको भरवाने के लिए वे प्रशासन एवं सरकार से आग्रह करेंगी ।

    महाविद्यालय प्राचार्य सुनीता शर्मा ने सभी अतिथि अभिभावकों का धन्यवाद किया कि आज अवकाश वाले दिन हमारे महाविद्यालय में उपस्थित होकर नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग दिया है उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी महाविद्यालय के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान देगी।

  • मानव कल्याण समिति अर्की ने अम्बुजा फाउंडेशन के सहयोग से कश्यालु (ग्याणा) में किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    मानव कल्याण समिति अर्की ने प्रधान राजेंदर गौतम की अध्यक्षता में अम्बुजा फाउंडेशन के सहयोग से अर्की के गांव कश्यालु (ग्याणा) में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।
    कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश शर्मा, शल्य चिकित्सक डॉ अमृतांशु शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अमित शर्मा, एम० डी० मेडिसिन डॉ० अभिषेक ठाकुर, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ० हितेंद्र शर्मा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ० पृथ्वी नेगी एवम समिति के संस्थापक डॉ० संत लाल शर्मा द्वारा 150 से अधिक रोगियों की जांच की गई जिनमें 96 वर्षीय वृद्धा शंकरू देवी भी शामिल है। सभी रोगियों को दवाएं समिति द्वारा मुफ़्त उपलब्ध करवाई गई व 40 से अधिक रोगियों को नज़र के चश्में भी फ्री वितरित किए गए। इस कैंप में 31 रोगियों की ई०सी०जी० तथा 60 रोगियों की रक्त जांच भी की गई।
    स्थानीय पंचायत प्रधान कर्म चंद बंसल, उपप्रधान नरेन्द्र कुमार व स्थानीय जनता ने इस आयोजन के लिए समिति का आभार जताया।
    समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि 2010 में स्थापित यह समिति अपने ही संसाधनों से हर वर्ष अर्की के दूरदराज़ के क्षेत्रों में ऐसे दो चिकित्सा शिविर आयोजित करती है, कुल मिला कर यह समिति का 18वां कैंप था। उन्होंने अंबुजा फाउंडेशन का आभार जताते हुए आशा प्रकट की कि भविष्य में भी समिति को उनका पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा।
    कैंप के समापन पर समिति के प्रधान राजेंदर गौतम ने अपने संबोधन में सभी जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनता, स्वयं सेवकों, स्थानीय स्कूल के स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ, सभी चिकित्सकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन व समिति के सभी सदस्यों का कैंप को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल,कश्यालु सामुदायिक स्वास्थ्य समिति के प्रधान देवी राम बंसल, अंबुजा फाउंडेशन के अजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    28-10-2024

    ♈ मेष :

    सितारे बताते हैं कि आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपके कारोबार व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव देखें जाएंगे और आप लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। आप अपने मधुर व्यवहार से रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बनाए रख पाएंगे। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषय में आपकी रुचि रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    28-10-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे आपका मन आनंद विभोर होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। आज आप शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लाभ के नए अवसर भी मिल सकते हैं और परिचय का दायरा भी बढेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    28-10-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के सितारे बताते हें कि आज आपको पिता और किसी अधिकारी की कृपा का लाभ मिलेगा। आपको कोई ऐसी वस्तु या संपत्ति मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से इच्छा रखते हैं और इससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जो लोग रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अपने संपर्क सूत्र को ढूंढना चाहिए, सफलता मिल सकती है। अगर आपने कोई नया कारोबार शुरू करने के बारे में सोचा है तो आज आपको इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आज आप अपनी संतान के लिए कहीं निवेश करते हैं तो इसके लिए भी आज का दिन आपके पक्ष में है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    28-10-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों को आज अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ और उन्नति से आज आपका मन प्रसन्न होगा। बिजनस में आज तेजी का माहौल रहने से व्यस्तता के साथ कमाई भी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि उलझन की स्थिति में पिता का मार्गदर्शन आपके काम आएगा, पिता की सलाह से जो भी काम करेंगे उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आपने लंबे समय से किसी को पैसा उधार दिया है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    28-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आज आपको कोई भी फैसला लेना है तो समझदारी और विवेक से लें, किसी के बहकावे में न आएं, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जो लोग विदेश से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं उन्हें आज धन हानि हो सकती है। लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आने की आशंका है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    28-10-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या का आज समाधान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है। अगर आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार देना है तो बहुत सोच-विचार कर ही दें क्योंकि आपका पैसा डूब जाने का डर बना रहेगा। आज आपके पारिवारिक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो उन्हें नियंत्रित करने पर विचार करें। छात्रों के लिए दिन मानसिक हलचल वाला रहेगा जिससे पढ़ाई लिखाई में रुचि कम होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    28-10-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ और उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उन्हें आज साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को भी आज अपने प्रयास से विशेष उपलब्धि मिल सकती है। यात्रा पर आज जाना है तो आपको सभी तरह की तैयारी करके निकलना चाहिए, अपने सामान का भी आपको ध्यान रखना होगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। लव लाइफ में आज आपसी सहयोग और तालमेल बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    28-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के जातक आज उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। आपको अपने काम और व्यवहार से सम्मान की प्राप्ति होगी होगी यश एवं कीर्ति का लाभ मिलेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। और इसमें आप सफल भी होंगे। शाम का समय: आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं और मौज-मस्ती कर सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बाहरी व्यक्ति से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    28-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप घर परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे और दिन को आनंददायक तरीके से बीताने की कोशिश करेगे। वैसे आज आप गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखेंगे और आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। सितारे बताते हैं कि आज आपके जीवनसाथी को आपकी सलाह और सहयोग की जरूरत होगी। अगर आज आप किसी कानूनी मामले में जा रहे हैं तो अपने बड़ों से सलाह लेने में कोई बुराई नहीं है, इसलिए उनकी सलाह सुनें और आज ही उस पर अमल करें। आज आपकी अपने जीजा-साले से कुछ बहस हो सकती है, वाणी व्यवहार संयमित रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    28-10-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। परिवार में आज आपको तालमेल बनाकर रखना होगा लेकिन किसी योजना विशेष पर काम कर रहे हैं तो किसी से भी अपनी योजना के बारे में नहीं बताएं, नहीं तो वह आपके विचारों को बदलने की कोशिश करेंगे। आज आपको कारोबार और कार्य में अचानक से कोई बदलाव करना पड़ सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कुंभ
    28-10-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का आज अपने अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिसका फायदा उनके विरोधी और शत्रु उठा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा इससे प्रभाव पर पद का लाभ मिल सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी में धन का निवेश करना चाह रहे हैं तो सभी पक्षों की पहले अच्छे से जांच कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी करीबी व्यक्ति की सेहत नरम रहने से आप मानसिक तौर पर परेशान होंगे, धन भी खर्च होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    28-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी बचत योजनाओं पर ध्यान देना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आज धर्म अध्यात्म के काम भी आप कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर किसी के साथ वाद-विवाद होता है तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। मात पिता की ओर से आपको आज लाभ मिल सकता है। शाम के समय रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां, स्वास्थ्य रहेगा दुरुस्त

    हिमाचल आजतक

    कौन सी सब्जियां कम करती हैं कोलेस्ट्रॉल?
    कुछ खास सब्जियों में घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में:

    लहसुन: लहसुन में एलिसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
    प्याज: प्याज में भी एलिसिन पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
    बैंगन: बैंगन में नियासिन नामक विटामिन होता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है।
    पालक: पालक में विटामिन K और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
    ब्रोकली: ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
    कोलेस्ट्रॉल कम करने के अन्य उपाय
    स्वस्थ आहार: फाइबर से भरपूर आहार लें, जैसे कि फल, सब्जियां, और साबुत अनाज।
    व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करें।
    मोटापे को कम करें: अगर आप मोटे हैं तो अपना वजन कम करें।
    धूम्रपान छोड़ें: धूम्रपान कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है।
    तनाव कम करें: तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य आराम करने की तकनीक का अभ्यास करें।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    27-10-20244

    ♈ मेष :

    मन इतना परिपक्व हो जाएगा कि किसी भी बात को स्वीकार कर सकेगा। याददाश्त की सुस्ती दूर हो जाएगी क्रेडिट संबंधी मामलों में धैर्य रखें। विलासिता की वस्तुओं में रुचि बढ़ेगी। पशुधन संबंधी कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों के बारे में समझ बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में गति आएगी। धैर्य का दिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते की अहमियत समझेंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

    वृष
    27-10-20244

    ♉ वृषभ :

    भूलने की समस्या दूर हो जाएगी। नए उद्यम देर से फलीभूत होंगे। अपने सह-जन्मों को उनकी जगह पर छोड़ दें। दूसरों के प्रति धारणा में बदलाव आएगा। करीबी लोगों से समझ बढ़ेगी। कुछ अनुभवों से एक नया दृष्टिकोण आता है। विदेश यात्राएँ अनुकूल हैं। जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    27-10-20244

    ♊ मिथुन :

    जो विरोध में थे वो चले जायेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे। आप इच्छित कार्य पूरे करेंगे। अपने रिश्तेदारों के प्रति विनम्र रहें। शुभ विचार एकत्रित होंगे। यात्राओं द्वारा अनुकूलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। कला के क्षेत्र में प्रतिभाएं सामने आएंगी। ज्ञान का दिन।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज समझदारी और दूरदर्शिता दिखाई देगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : नारंगी

    कर्क
    27-10-20244

    ♋ कर्क :

    परिवार के सदस्यों के साथ आप दिल की बातें करेंगे। विचार प्रवाह में भ्रांति रहेगी। हीन भावना के बिना समझदारी से काम लें। सामाजिक कार्यों में धैर्य रखें। दूसरों से वादे करने से बचें। आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। ग्राहकों के प्रति विनम्र रहें। एक रोमांचक दिन।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    सिंह
    27-10-20244

    ♌ सिंह :

    गृहस्थ जीवन शांति देने वाला रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में गंभीर रहेंगे। अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कुछ बदलाव आएंगे। आप किसी भी चीज़ में अद्वितीय होंगे। धार्मिक कार्य में लाभ होगा। बड़ों की सलाह ज्ञानवर्धक हो सकती है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    शुभ रंग : हरा रंग

    कन्या
    27-10-20244

    ♍ कन्या :

    बच्चों को धैर्य की आवश्यकता है। ग़लतफहमियाँ असहमति को जन्म देती हैं। अचानक आए ख़र्चे संकट का कारण बन सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बदलाव आएगा। दयालु शब्द सद्भावना का निर्माण करते हैं। कुछ अपेक्षित मदद मिलने में विलंब होगा। आराम करने का दिन आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    तुला
    27-10-20244

    ♎ तुला

    कुछ छूटे हुए अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक उलझनें दूर होंगी और स्पष्टता आएगी। बच्चों के व्यवहार में सामंजस्य रहेगा। आप किसी भी काम में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको मनचाही वस्तु खरीदने में आनंद आएगा। आप अपने सह-जन्मजातियों से तरोताजा रहेंगे। दयालु होने का दिन।

    शुभ दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    वृश्चिक
    27-10-20244

    ♏ वृश्चिक :

    घर में शुभ कार्य होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे। मानसिक उलझन दूर होगी. क्रेडिट कार्यों के बारे में सोचें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा धीरे-धीरे कम होगी। बचत की आदत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सावधान रहें। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके बॉस भी आपके काम की प्रगति से खुश होंगे। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। एक प्रेरणादायक दिन।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: गहरा रंग

    धनु
    27-10-20244

    ♐ धनु :

    आप अपने साथ जन्मे लोगों के मन की बात समझेंगे। आप लंबी प्रार्थनाएं पूरी करेंगे। मानसिक रूप से नये विचार उत्पन्न होंगे। कला में उत्कृष्टता रहेगी। सहकर्मियों की राय का सम्मान करें और उस पर काम करें। किसी भी काम में अकेले काम करने के बारे में सोचने से सुधार होगा। आपको देशी संपत्ति से लाभ होगा। शुभ दिन।

    शुभ दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : सफेद

    मकर
    27-10-20244

    ♑ मकर :

    शासन सत्ता से अपेक्षित सहायता मिलेगी। व्यापारिक कार्यों में श्रेष्ठता रहेगी। संतान को लेकर समझ विकसित होगी। कार्यस्थल पर मतभेद कम होंगे। बकवास से जुड़ी परेशानियां नियंत्रण में आ जाएंगी। स्थान परिवर्तन से अनुकूल वातावरण का निर्माण होता है। नया मकान और प्लॉट खरीदने के योग बनेंगे। श्रम सुधार का दिन।

    शुभ दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    कुंभ
    27-10-20244

    ♒ कुंभ :

    मानसिक रूप से एक नये प्रकार का आत्मविश्वास उत्पन्न होगा। भाईचारे के साथ चलो वाहन यात्रा से कोई नया अनुभव प्राप्त हो सकता है। किसी काम में आपके प्रिय आपकी मदद करेंगे। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। खेल-कूद में व्यक्तिगत रुचि रहेगी। आप व्यवसाय के अंदर और बाहर को समझेंगे। आप अपना कौशल दिखाएंगे और प्रशंसा पाएंगे। लेखन के क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे। एक रोमांचक दिन

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 11

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    27-10-20244

    ♓ मीन :

    रिश्तेदारों को ख़ुशी का समाचार मिलेगा। उच्च पद पर आसीन लोगों से परिचय होगा। बिजनेस में धैर्य रखें. आदतों में कुछ बदलाव आएगा। मित्रों का मार्ग अपनाओ प्रतिस्पर्धी मुद्दों पर ध्यान दें बेकार की चर्चा से बचना ही बेहतर है। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है। शांतिपूर्ण दिन।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान कृष्ण देव गौतम मुख्यातिथि रहे। यह शिविर गोद लिए गांव ध्वाली व विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर,जल निकास नालियों,पानी के भंडारण टैंकों और शौचालयों को साफ करके फिनायल एवं कीटाणु नाशक दवाइ‌यों का छिड़काव किया। इसके अलावा विद्यालय में फूलों की क्यारियों की निराई गुड़ाई भी की गई। गोद लिए गए गांव में जाकर स्वयंसेवियों ने स्वच्छता रैली भी निकाली और गांव के पानी के प्राक्रतिक स्रोतों को साफ किया। स्वयंसेवियों ने स्थानीय बाजार,शिव मंदिर,प्राथमिक पाठशाला नवगांव के परिसर और चाकली गांव के पानी के स्रोतों को साफ किया। प्राथमिक पाठशाला नवगांव के रास्ते को साफ व ग्राम पंचायत नवगांव में भी सफाई करके श्रमदान दिया। प्रतिदिन स्वयंसेवियों को बौद्धिक विकास के लिए सुयोग्य एवं विषय विशेषज्ञ स्त्रोत व्यक्तियों ने छात्रों को विभिन्न विषयों जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने भी प्रतिदिन छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने अनेक साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी मीनाक्षी ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि कृष्ण देव गौतम ने सात दिनों तक स्वयंसेवियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा और छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य धर्मपाल शुक्ला,कार्यालय अधीक्षक जितेन्द्र चन्देल,रमेश ठाकुर,अश्विनी कुमार,देवी सिंह,धर्मपाल शर्मा,रजनीश शास्त्री,पंकज पाठक
    हरि सिंह,खेमराज,नीना अटल,कमलेश गौतम,निधि शर्मा सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहे।