Month: October 2024

  • 11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

    11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत 11 केवी भराड़ीघाट फीडर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग दाड़ला के सहायक अभियंता ई.सचिन आर्य ने बताया कि इस दौरान 30 अक्टूबर को विद्युत अनुभाग भराड़ीघाट के अंतर्गत कुंद,खडोन,हारड़ा,थाच,नलाग,डिनण,क्यारड़,बेमु,गतेड़,चनारडी,गानणा,कालर जेरी,आली,भुरजनी,कंदराईली,दसेरन्,मेहरन,कालर वाला व इसके आसपास के सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन का मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि समय सीमा को रख रखाव के कार्य अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

  • सूरजपुर व घनाघुघाट में विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन के बारे में दी गयी जानकारी

    हिमाचल आजतक

    ब्यूरो

    एस डी एस जे आई टी आई नँगाली सोलन के उप प्रधानचार्य देवेंद्र शर्मा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर व घनाघुघाट में विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन के बारे में बताया गया व विधार्थियो के साथ कैरियर सबंधी बाते साझा की गई व बताया गया कि क्यों उन्हें तकनीकी शिक्षा में प्रवेश लेना चाहिये उन्होंने कहा कि आज मशीनरी युग है व सभी को तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है ये तकनीकी ज्ञान हमे कमाई के जरिये के साथ साथ रोजमर्रा में भी काम आते है उन्होंने विद्यर्थियों की कई शंकाओ को भी दूर किया

  • अर्की क्षेत्र के दाड़ला के तहत समाणा टिक्कर में पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न होने से क्षेत्र के लोगों को करना पड़ रहा  दिक्कतों का सामना

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    अर्की क्षेत्र के दाड़ला उप मंडल के तहत समाणा टिक्कर में पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न होने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग के न तो कर्मचारी ही अपना दायित्व निभा रहे है और न ही अधिकारी कोई सुध ले रहे है।
    समाणा टिक्कर गांव के रामलाल शर्मा, हेतराम शर्मा, भगत राम, विमला देवी, कांता देवी,धर्मपाल,विनीता शर्मा ने पेयजल आपूर्ति करने वाले की मेन पर अपनी मनमर्जी करने व पेयजल आपूर्ति सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग के अधिकारी कनिष्ठ अभियंता को बार बार शिकायत करने के बाबजूद भी समस्या का हल नही हो रहा है। उन्होंने कहा है कि इस गांव में चार दिन बाद पेयजल आपूर्ति की जाती है वह भी बहुत थोड़ी।
    ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वह इस गांव को सही व समुचित ढंग से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के विधायक मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
    इस बारे सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता से बात करने पर उनका कहना है कि लाइन में प्रॉब्लम आ रही है फिर भी विभाग ग्रामीणों की पानी की समस्या का जल्द ही समाधान करेगा।

  • भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ की स्मनव्य समिति ने मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय मांगा ।मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को दिया पत्र

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने गत दिवस मुख्यमंत्री को एक पत्र उनके विशेष सचिव को उनके कार्यालय मे जाकर दिया जिसमे महासंघ की समन्वय समिति को वार्ता के लिये मुख्यमंत्री से समय मागा गया है ।कुनिहार में आयोजित प्रेस वार्ता मे महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सचिव ने संघ की समन्वय समिति के साथ मुख्यमन्त्री की बैठक शीघ्र करवाये जाने को कहा।शर्मा ने कहा कि महासंघ की अन्य 7सहयोगी पैन्शनरो की सयुक्त समन्वय समिति के 15 सद्स्यो की सूची मुख्यमंत्री को भेजी गई है जो उनसे संघ की प्रमुख मांगो पर चर्चा करेगी तथा अपनी देय बकाया राशि के जल्दी भुगतान किये जाने की मांग करेगी और सचिवालय कर्मचारी संगठन के नेताओं को दिये गये प्रिवीलेज नोटिस को वापस लिये जाने की मुख्यमंत्री से अपील की जायेगी।

  • छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 20-21 नवम्बर को रियासत विंटर कार्निवल का होगा आयोजनविकास खंड कुनिहार के सोजन्य से होगा कार्यक्रम आयोजित

    हिमाचल आजतक
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    रियासत विंटर कार्निवल 20-21 नवंबर 2024 को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के खेल मैदान में होगा।
    खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने रियासत विंटर कार्निवल की जानकारी देते हुए बताया ,कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 3 श्रेणियों में अर्की और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं । गायन श्रेणी में लोकगीत व हिंदी/अन्य के विजेताओं को अर्की की झंकार पुरस्कार, व विश्वविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बैटल ऑफ़ द बैंड्स में ललकार पुरस्कार दिया जाएगा । नृत्य श्रेणी में एकल व सामूहिक नृत्य के विजेताओं को अर्की के फनकार व विश्वविद्यालय/विद्यालय को नटराज पुरस्कार दिया जाएगा । तीसरा मुख्य आयोजन मिस बाघल प्रतियोगिता रहेगी,जिसमें 18 से 29 वर्ष तक की युवतियां भाग ले सकती हैं । इसके अतिरिक्त कला व मूर्तिकला प्रदर्शनी , लुप्त हो रही अर्की कलम व अन्य स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भी आयोजित की जाएगी । अन्य आकर्षणों में 16 विद्यालयों के लिए क्वीज़ व चित्रकला प्रतियोगिता, तंबोला , इत्यादि कई प्रकार के खेल आयोजित व स्वयं सहायता समूहों द्वारा फूड स्टाल्स भी लगाए जाएंगे । अन्य सूचना के लिए कोई भी विकास खंड कार्यालय कुनिहार में संपर्क कर सकते हैं ।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफल

    राशिफल(भार्गव)

    मेष
    29-10-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा। बिजनस में आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आपके संपर्क सूत्र का विकास होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद चल रहा था, तो वह भी आज खत्म हो जाएगा, लेकिन आज आप गुस्से और भावुकता में किसी भी फैसले पर न पहुंचें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : लाल

    वृष
    29-10-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी व्यावसायिक योजना में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भी आज आप सक्रिय रह सकते हैं। वैसे आज कुछ शत्रु आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान और सतर्क रहना होगा और अपनी बुद्धि का उपयोग करना होगा तभी विरोधियों को मात दे पाएंगे। शाम को यात्रा की प्रबल संभावना रहेगी, लेकिन अचानक वाहन में खराबी या अन्य किसी उलझन के कारण आपको बजट से बाहर जाकर धन खर्च करना होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    29-10-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज किसी मित्र की मदद से आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का भी आज साथ मिलेगा और कहीं से आपको आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा विद्यार्थियों के लिए आज उन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन आज आपको किसी सहकर्मी से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आप थोड़े निराश होंगे। आज आप अपना शाम का समय किसी धार्मिक आयोजन में बिता सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज आपको अपने प्रयासों में सफलता अवश्य मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    कर्क
    29-10-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज अपने परिवार के सदस्यों की के लिए आप कुछ प्लान कर सकते हैं। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी आज आपका फोकस रह सकता है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप अपने किसी रिश्तेदार की मदद से उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : लाल

    सिंह
    29-10-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों को बिजनस और करियर के मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आपके कार्यस्थल पर कोई विवादास्पद स्थिति है, तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा, अन्यथा आपको अपने वरिष्ठजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके पिता को कुछ सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर ऐसा हो तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें, नहीं तो यह बीमारी भविष्य में बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपको अनावश्यक उलझनों में पड़ने की जरूरत नहीं है, विवाद वाली स्थिति से दूर रहें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : ग्रे

    कन्या
    29-10-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज अगर आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद और सलाह से किसी नए व्यवसाय या कारोबार में धन का निवेश करेंगे तो यह आपके लिए लाभप्रद और फलदायी रहेगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया है तो आज उसमें आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज उसमें सुधार होगा। आज आपको शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज आप रोजगार के क्षेत्र में चली आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : हरा रंग

    तुला
    29-10-2024

    ♎ तुला

    सितारे बताते हैं कि आज के दिन तुला राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई भाग्यशाली समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु को पाने की इच्छा पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसमें भी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने विरोधियों को पहचानना होगा, क्योंकि वे आपके दुश्मन बनकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी पक्ष से व्यापार करने वाले लोगों को भी आज लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी

    वृश्चिक
    29-10-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा, इसलिए आज आपको दिन भर लाभ के कई छोटे मोटे अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें अपनी बुद्धि और विवेक से पहचानना होगा तभी आप अवसर का पूरा लाभ ले पाएंगे। आज आपको किसी के कहने पर कहीं निवेश नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। लव लाइफ में आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने साथी से उपहार और सम्मान मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    धनु
    29-10-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिेलेगी। आपको आज वह खुशखबरी भी मिल सकती है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार में आज उत्सव आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। अगर आज आप अपने किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन करेंगे, तो वह आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है। लेनदेन के मामले में आप आज सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : पीला

    मकर
    29-10-2024

    ♑ मकर :

    आज मकर राशि के जातक के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अनुकूल रहेगा, आप आज जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अगर कोई छोटा-मोटा पार्टटाइम काम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज आप समय निकाल पाएंगे। साथ ही आज आप परिवार के घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर भी ध्यान देंगे। आज आपको अपने आस-पड़ोस के किसी भी विवाद में उलझने से बचना होगा, नहीं तो आप अकारण ही किसी परेशानी में उलझ सकते हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए आप आज लगन पूर्वक काम करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद

    कुंभ
    29-10-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी पारिवारिक काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है और आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए भी कड़ी मेहनत करेंगे और उसे हासिल करके ही दम लेंगे। आपमें आज जोश और उत्साह भी बराबर बना रहेगा जिसका लाभ आप जीवन के विभिन्न क्षेत्र में उठा सकेंगे। अगर आज आप किसी नए काम में निवेश करेंगे तो इससे आपको भरपूर फायदा भविष्य में मिल सकता है। यदि पुराना कर्ज बकाया है तो आज उससे आपको राहत मिल सकती है। दफ्तर में आज आपको अपने काम में सहकर्मियों की मदद की जरूरत हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : गहरा लाल

    मीन
    29-10-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज के दिन आपके व्यवसाय में आपको कुछ उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी डील में कहासुनी भी हो सकती है इसलिए धैर्य से काम लें। संतान पक्ष से आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज आपको कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। लेकिन शाम को आप अपनी परेशानियां अपने पिता और घर के वरिष्ठजनों से साझा करेंगे, जिसके बाद आपको अच्छा महसूस होगा और समस्या का समाधान भी प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अविवाहित लोगों की शादी की बात भी आज आगे बढेगी

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

  • दाड़लाघाट में स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम आयोजित

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट में स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत कई स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करना रहा। इन कार्यक्रमों में पूर्व गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल दाड़लामोड़ में जैविक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मलेन आयोजित किया गया,जहां विद्यार्थियों को हर युवा उद्यमी बनाने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा दाडलाघाट महाविद्यालय,ईश्वररम्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाडलाघाट,सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन और अर्की कॉलेज में भी इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिनमें प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। यह अभियान युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। शिमला विभाग पूर्णकालिक हिमांशु और प्रान्त पूर्णकालिक जसवन्त सिंह यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वालंबन का भाव जागृत करना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच भारत के स्थानीय उत्पादों और कंपनियों को बढ़ावा देने का काम रही है,जिससे भारत का व्यापार मजबूत हो। इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर,खण्ड संयोजक दिनेश गौतम,शिमला विभाग पूर्णकालिक हिमांशु,प्रान्त पूर्णकालिक जसवन्त सिंह यादव,प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा मौजूद रहे।

  • दुखद घटना:घास काटने गयी महिला की ढांक से गिरने पर हुई मौत

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    अर्की तहसील के साऊग गांव की रहने वाली 53 वर्षीय सुनीता देवी रोज की तरह अपने परिवार के लिए घास काटने जंगल की ओर गई थीं। पर उन्हें क्या पता था कि आज का दिन उनके जीवन का अंतिम दिन साबित होगा। शील मंदिर के पास ढलानदार पहाड़ी पर घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया,जिससे वह गहरी ढांक से नीचे जा गिरीं। जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी अपने पति दीनानाथ के साथ घास काटने गई थीं। दीनानाथ ने बताया कि उनकी पत्नी उनसे पहले ही घासनी में पहुँच गई थीं और घास काटने लगी थीं। कुछ देर बाद जब दीनानाथ वहां पहुंचे,तो सुनीता घास इकट्ठा कर रही थीं। अचानक पैर फिसलने के कारण वह ढलान से नीचे पुरानी सड़क तक गिर गईं। घबराए हुए दीनानाथ ने तुरंत अपने भाई और गांव के अन्य लोगों को बुलाया और सुनीता को 108 एम्बुलेंस की सहायता से अर्की अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अर्की की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारी म.आ. बिन्दु ठाकुर और म.आ. मुकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुनीता देवी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अर्की अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने सुनीता के पति और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। सभी के अनुसार यह एक दुर्घटना थी और इसमें किसी पर संदेह नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। रासायनिक परीक्षण के लिए बिसरा एसएफएसएल जुन्गा भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय पंचायत उप प्रधान हीरा कौंडल सहित समस्त ग्रामीणों ने सुनीता देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रशासन द्वारा परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25,000 रुपये की सहायता भी प्रदान की गई है।

  • दाड़लाघाट विद्यालय में दीपावली के अवसर पर अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

    हिमाचल आजतक

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में दीपावली के अवसर पर अंतर सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने भाग लिया,जिन्हें तीन वर्गों में बांटा गया। छठी से आठवी,नवी से दसवीं और ग्यारवीं से बारहवीं वर्ग में निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दीपक गजपति और वरिष्ठ प्रवक्ता अश्विनी,विजय चंदेल,हेमराज शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विकास सदन,द्वितीय प्रगति और विकास और तृतीय स्थान में विकास सदन रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता सदनों को बधाई दी और आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • अर्की महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन ।

    हिमाचल आजतक

    अर्की

    स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्याल अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार राजनीति शास्त्र विभाग एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि ये कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित होना था लेकिन शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों के चलते पहले ही आयोजित किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो.यशपाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर व्याख्यान देते हुए कहा की सरदार पटेल भारत के राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक और क्रियात्मक रूप में नई दिशा देने के कारण भारत की राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लोह पुरुष सरदार पटेल भारत की राष्ट्रीय एकता अखंडता के सूत्रधार थे। रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मस्त राम ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश प्रेम और एकता की भावना जागृत करते हैं।