Month: November 2024

  • धुन्दन के बीआरसी कार्यालय परिसर में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    दाड़लाघाट

    सोलन जिला के शिक्षा खंड धुन्दन के बीआरसी कार्यालय परिसर में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने बताया कि इस कार्यशाला में शिक्षा खंड धुन्दन व अर्की से कुल 31 माताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के बारे में जागरूक करना था। पहली शिक्षक मां कार्यक्रम में मुख्य विषय प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के शारीरिक विकास,बौद्धिक विकास,भाषा विकास,सामाजिक एवं भावनात्मक विकास और रचनात्मक विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिसोर्स पर्सन दिलीप कुमार और दीपक सुमन का मुख्य योगदान रहा।

  • दाड़लाघाट के तेली आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया पोषण और स्वास्थ्य महता कार्यक्रम

    दाड़लाघाट

    अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत पोषण और स्वास्थ्य की महत्ता पर गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के तेली आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को समझाना और गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य निर्माण अधिकारी और नार्थ रीजन हेड अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व और स्वस्थ्य शिशु के महत्व पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यक अजीत कुमार सिंह और क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही पोषण और स्वास्थ्य दिवस का विधि आयोजन स्वस्थ्य विभाग,समेकित वाल विकास परियोजना के तहत चिन्हित गावों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित रूप से करता रहेगा। स्वस्थ्य परियोजना के तहत 42 से अधिक गावों में कार्यकर्म संचालित हो रहे हैं और स्वस्थ शिशु और स्वस्थ मातृत्व कार्यक्रम को संपादित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई और उन्हें स्वस्थ्य जीवन के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान, अविका शर्मा को प्रथम और चारवी को द्वितीय स्थान मिला। स्वस्थ माता का पहला स्थान संयुक्त रूप से डिंपल देवी और सविता देवी को दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की और उन्हें स्वस्थ्य जीवन के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में स्वस्थ्य सखी हर्षा देवी,बंटी देवी,रीनू वर्मा,सोमा देवी,रीना देवी,गीता कपूर,बिमला देवी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संतोष गौतम,सहायिका गर्भवती कमला देवी और धात्री माताओं के साथ 40 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

  • दाड़लाघाट में जाम हुआ आम, लोग मांग रहे समाधान

    दाड़लाघाट

    दाड़लाघाट बाजार में जाम की समस्या बहुत गंभीर हो गई है,जिससे स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने का मुख्य कारण यह है कि कंपनी परिसर में ट्रक यार्ड न होने की वजह से ट्रैकों को प्राप्त जगह न मिलने के कारण जाम मुख्य गेट सुल्ली से दाड़लाघाट तक पहुंच जाता है। इसके अलावा सीमेंट प्लांट में तकनीकी समस्या होने के कारण प्लांट सुचारू रूप से न चलने की वजह से भी ट्रक लोड और अनलोड होने में समस्या रहती है। वीरवार को सुबह से लगे जाम की वजह से दोपहर तीन बजे के करीब 108 एम्बुलेंस को करीब पांच मिनट तक जाम में फंसना पड़ा। दाड़लाघाट पुलिस की ओर से तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों ने यातायात को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया,लेकिन जाम की स्थिति दुबारा बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व कंपनी के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा दिलवाया जाए और ट्रक को पार्क करने के लिए ट्रक यार्ड का निर्माण करवाया जाए।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की समस्या के कारण उनके दैनिक जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वे अपने कामों पर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनके व्यवसाय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कंपनी के अधिकारियों को भी इस समस्या का समाधान करने के लिए आग्रह किया गया है। उन्हें अपने ट्रकों के लिए एक विशेष पार्किंग स्थल बनाने के लिए कहा गया है,ताकि जाम की समस्या कम हो सके। लोगों ने कहा कि ट्रक लोड और अनलोड होने की प्रक्रिया में 3 से 4 दिन का समय लग जाता है,जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित करती है,बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी आपातकालीन स्थिति में पंचायत रोड़ी के गांव सुल्ली,बागा,बटेड,रोडी,पछियवर और अन्य गांव के लोगों को जाना पड़े,तो कोई हादसा अगर होता है,तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। लोगों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने ट्रकों के लिए एक विशेष पार्किंग स्थल बनाना चाहिए,ताकि जाम की समस्या कम हो सके। इसके अलावा लोगों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को अपने ट्रकों के लोड और अनलोड होने की प्रक्रिया को भी सुधारना चाहिए,ताकि यह प्रक्रिया जल्दी और कुशलता से पूरी हो सके।

  • राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2024 – 25 के लिए सीएससीए का गठन।

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में वर्ष 2024 – 25 के लिए सीएससीए का गठन किया गया। जिसमें मानसी शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष को प्रधान पद पर रितिका शर्मा एम ए इतिहास प्रथम सत्र उप प्रधान पद के लिए , आर्यन महाजन बीए प्रथम वर्ष सचिव पद के लिए तथा मेहुल गुप्ता बीकॉम द्वितीय वर्ष संयुक्त सचिव के पद के लिए नामित किए गए।‌। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधि, एनसीसी एन एस एस , रोवर रेंजर, रोड सेफ्टी क्लब , इको क्लब एवं ईएलसी के प्रतिनिधियों को भी नामित किया गया। प्राचार्य सुनीता शर्मा ने प्रधान , उप प्रधान सचिव तथा संयुक्त सचिव को शपथ दिलवाई ।‌ इसके उपरांत डॉक्टर मस्तराम शर्मा, डॉ राजन तनवर , डॉक्टर संदीप गुप्ता , डॉक्टर हेमराज सूर्य तथा पूजा कश्यप ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाकर तथा बैच पहनाकर सम्मानित किया। नामित प्रधान मानसी शर्मा ने कहा कि वह एवं उनकी समस्त टीम महाविद्यालय के विकासात्मक कार्यों को पूर्ण करवाने में सहयोग करेंगी । इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि इस सत्र से राजकीय महाविद्यालय अर्की में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने आगे कहा कि डिग्री के अतिरिक्त विद्यार्थियों में कौशल विकास से जुड़े हुए कार्यक्रमों में भी स्वयं को प्रशिक्षित करना चाहिए। जिससे उन्हें तुरंत रोजगार मिल सके ।

  • कैसा रहेगा आज आपज दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    29-11-2024

    ♈ मेष :

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इससे लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : हरा

    वृष
    29-11-2024

    ♒ वृषभ :

    आज आपका मन खुशियों से सराबोर रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। यदि आप उनको कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आप किसी संपत्ति के खरीदारी की योजना बनाने जा रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आप किसी परिजन से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें, क्योंकि उसे समय पर वापस देने में आपको समस्या आएगी।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : लाल

    मिथुन
    29-11-2024

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी काम के शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपका मन कार्यक्षेत्र में अपने कामों को छोड़कर बाकी के कामों पर लगेगा, जो आपकी थोड़ी टेंशन को बढ़ा सकता है। आप मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

    शुभाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

    कर्क
    29-11-2024

    ♊ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय लेने से पहले समझकर चलना होगा। किसी से प्रॉपर्टी संबंधित बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में आपका कोई लिया गया फैसला आपको खुशी देगा। माता-पिता से आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : लाल

    सिंह
    29-11-2024

    ♌ सिंह :

    आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आप नाम कमाएंगे। घर की साज सज्जा पर आपको पूरा ध्यान रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद पीला

    कन्या
    29-11-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई बेवजह की टेंशन परेशान कर रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। माता-पिता से आप कुछ पारिवारिक कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : हल्का लाल

    तुला
    29-11-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें वह मित्र की मदद से दूर होगी। आपको लंबे समय से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील के फाइनल होने की संभावना है। आपके चारों ओर खुशियों से भरा माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग : युवा पीला

    वृश्चिक
    29-11-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपकी किसी से कहासुनी होने से आप परेशान रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को कल पर छोड़ने से बचें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    धनु
    29-11-2024

    ♐ धनु :

    आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। धन को लेकर आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया, तो उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक : 1

    भाग्यशाली रंग : चंदन रंग

    मकर
    29-11-2024

    ♑ मकर :

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी बेवजह के काम को लेकर चिंता रहने वाली है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी सहयोगी से कामों को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : नीला रंग

    कुंभ
    29-11-2024

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    मीन
    29-11-2024

    ♓ मीन :

    आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करेंगे और आपको किसी काम से अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी फैसले को जल्दबाजी में नहीं करना है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलें।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : चाँदी रंग

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़े सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    28-11-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि नौकरीपेशा में आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपको लाभ और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च संतुलित रहने से आर्थिक परेशानी से बचेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में बुरा-भला कह सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आपको समझदारी से चलना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : पीला

    वृष
    28-11-2024

    ♉ वृषभ :

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। भाग्य आपके धन और सुख में वृद्धि करेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में लोगों के बीच तालमेल रहेगा। परिवार में कोई कलह और तनाव चल रहा है तो उससे आज राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन या भाग्यशाली कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    मिथुन
    28-11-2024

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा और शरीर में थकान भी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। जबकि आपको परिवार में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शौक पर कुछ धन खर्च करेंगे। नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिेलगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास और निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : नीला

    कर्क
    28-11-2024

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपको आज कोई उपहार आदि मिल सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप अपने रिश्ते की बात परिवार में कर सकते हैं। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे। अगर आप आज अपने बच्चे को विदेश में पढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : पीला

    सिंह
    28-11-2024

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन आपकी योजनाएं आज सफल होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक आपको मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। कहीं यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आपको ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा, आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : गोरा

    कन्या
    28-11-2024

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में आज कन्या राशि के जातकों की खूब कमाई होगी। आपकी प्रगति देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको इनसे विवाद करने से बचना चाहिए। आज शाम के समय आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग : सफेद

    तुला
    28-11-2024

    ♎ तुला

    आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आज इनको कुछ ऐसा काम दिया जा सकता है जिससे इनका मूड खराब होगा। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। निकट संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बढ़ते खर्चों से आपका मूड खराब होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको आज लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग : ग्रे

    वृश्चिक
    28-11-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग : बैंगनी

    धनु
    28-11-2024

    ♐ धनु :

    आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई भाग्यशाली समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग : भूरा

    मकर
    28-11-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपके काफी समय से अटके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्य आपको आज प्रयास से बढ़कर आर्थिक लाभ दिलाएगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आपको आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको भाग्यशाली सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। शाम के समय आप थकान और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    28-11-2024

    ♒ कुंभ :

    आज सितारों की चाल से मालूम होता है कि कुंभ राशि के जातकों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में इनको आज पूर्व में किए निवेश और प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको आज कारोबार में भाइयों और परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज के दिन को भाग्यशाली और अनुकूल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग : चंदन

    मीन
    28-11-2024

    ♓ मीन :

    आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए इससे गुरुजनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना जुलना हो सकता है। किसी के लिए गिफ्ट वगैरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसिद्धि का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

    भाग्यशाली दिशा : उत्तर

    भाग्यशाली अंक : 4

    भाग्यशाली रंग : पीला

  • अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट ने घनागुघाट पंचायत में कम्युनिटी सपोर्ट शिविर का किया आयोजन

    दाड़लाघाट

    अंबुजा आईटीआई दाड़लाघाट ने घनागुघाट पंचायत में एक विशेष कम्युनिटी सपोर्ट शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को तकनीकी सहायता प्रदान करना और उन्हें घरेलू उपकरणों की मरम्मत और देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी और सेवाएं मुहैया कराना था। शिविर में आईटीआई के प्रशिक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा इलेक्ट्रिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल ट्रेड से संबंधित विभिन्न उपकरणों की मरम्मत की गई। इस शिविर में जो प्रमुख उपकरणों की मरम्मत की गई,उनमें हीटर,इंडक्शन चूल्हा,आयरन प्रेस,होम थिएटर,रेडियो,टीवी,सीसीटीवी कैमरा,वाशिंग मशीन शामिल थे। इस महत्वपूर्ण शिविर में पंचायत के उप प्रधान,प्रवीण कुमार और वार्ड मेंबर कुसुम लता भी मौजूद रहे,जिन्होंने कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को इस पहल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।आईटीआई दाड़लाघाट ने इस शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सिंगर कंपनी के साथ मिलकर कार्य किया। आईटीआई दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविर का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। कुल मिलाकर इस शिविर ने पंचायत के लोगों को न केवल तकनीकी सहायता प्रदान की,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम और बढ़ने का अवसर भी दिया। पंचायत के उप प्रधान एवं वार्ड मेंबर ने आईटीआई के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन हर पंचायत में होना चाहिए ताकि सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। इस मौके पर हरदेई,कृष्णी,रीता,रक्षा,सरला,सावित्री,सवित्री,श्याम लाल,पदम चंद,हुकम चंद,कमला,बोरू,गोविंद राम,परमानंद,ज्ञान चंद और सिंगर से मोहित मौजूद रहे।

  • तुम जियो हजारो साल

    अर्की की भाविका शर्मा को स्वजनों व हिमाचल आजतक परिवार की तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

  • राकेश शर्मा को चुना गया एस एम सी डुमैहर स्कूल का प्रधान

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में एस एम सी की बैठक प्रधानाचार्य अरूण की अध्यक्षता में आयोजित की गईं । इस दौरान एस एम सी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक मै मौजूद सभी सदस्यों ने एक सहमति के साथ लाधी के राकेश शर्मा को एस एम सी का नया अध्यक्ष चुना । इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गईं है इसे वो सच्ची निष्ठां और ईमानदारी से निभाएगे। और स्कूल की हर एक समस्याओं के निपटारे के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्कूल अध्यापकों से आवाहन किया है की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल खेलकूद के लिए भी प्रेरित करे ताकि मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

  • 29 व 30 नवंबर को रियासत विंटर कार्निवाल का होगा आयोजन

    अर्की

    विकास खण्ड कुनिहार की ओर से पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में 29 व 30 नवंबर को रियासत विंटर कार्निवाल का आयोजन करवाया जा रहा रहा है। जिसको लेकर इन दिनों तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय अर्की में रियासत विंटर कार्निवाल का ऑडियो थीम सांग्स एसडीएम यादविंदर पॉल द्वारा रिलीज किया गया। इस गाने के रिलीज़ के बाद एसडीएम यादविंदर पॉल ने इस गाने को लेकर बधाई देते हुए कहा कि दो दिवसीय इस कार्निवाल का शुभारंभ राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे। वहीं 30 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। खण्ड विकास अधिकारी कंवर तन्मय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रधान-उपप्रधान परिषद के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे ।