Month: November 2024

  • कुनिहार में विरोध प्रदर्शन में विधायक का पुतला जलाना व रोकना दुर्भाग्यपूर्ण:-सतीश कश्यप

    अर्की

    गत शुक्रवार को कुनिहार में कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व क्षेत्र के विधायक पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के समक्ष कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के सरकार के प्रस्ताव का विरोध करने के लिए उनको जबरदस्ती रोकना विधायक का पुतला जलाने के विरोध में अर्की कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश कश्यप व अन्य नेताओं ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र के कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए यहां के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है। अर्की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप का कहना है कि कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार का है। तथा इसका मूल उद्देश्य कुनिहार क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा है कि इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय भी नही हुआ है क्योकि सरकार ने इस पर क्षेत्र के लोगो से आपत्तियां मांगी है और कोई भी अपनी आपत्तियां प्रस्तुत की कर सकते है। ऐसे में कुछ लोगों का मंत्री के समक्ष विरोध प्रदर्शन किसी भी स्तर पर सही नही माना जा सकता।
    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह कृतसंकल्प है और जब से उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की बागडोर संभाली है इस क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। जबकि अर्की क्षेत्र के लोग इन नेताओं की छवि से पूरी तरह वाकिफ है।
    कांग्रेस नेताओं ने कुनिहार के लोगों से आग्रह किया है किसी के भी बहकावे में न आये।
    अर्की ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आलोचना की है।अर्की ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप,रमेश ठाकुर के अतिरिक्त राजेंद्र रावत,जगदीश ठाकुर,कमलेश,राजेंद्र शर्मा,सूर्यकांत जोशी,सतीश ठाकुर,अनिल,जगदीश,रवि पाठक,सुरेंद्र वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • दाड़लाघाट में धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

    दाड़लाघाट

    शुक्रवार को धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मोहन ठाकुर,जगदीश ठाकुर,मनोज गौतम और लाला शंकर दास अरोड़ा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि यह प्रतियोगिता दाड़लाघाट के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है,जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित हो सकते हैं। इससे पहले क्लब सदस्यों ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल व टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव तनुज शुक्ला और उपाध्यक्ष रजत भार्गव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट द्वारा किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमें एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी और विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न स्कूलों और क्लबों की लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों ने एक दूसरे के साथ मुकाबला किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन विधायक अर्की संजय अवस्थी और अंबुजा लिमिटेड के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  • दाड़लाघाट विद्यालय की छात्रा अनुष्का वर्मा का अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की छात्रा अनुष्का वर्मा का चयन अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। अनुष्का वर्मा सुपुत्री पद्म चंद बरसणु गांव की रहने वाली है। अनुष्का के कोच भोपाल सिंह तथा जयपाल के कुशल प्रशिक्षण के चलते वॉलीबॉल की अंडर-14 जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुष्का का चयन प्रदेश स्तर की स्पर्धाओं के लिए हुआ। प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। यह विद्यालय तथा इलाके के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस राज शर्मा तथा पूरा विद्यालय परिवार अनुष्का वर्मा तथा इसके कोच भोपाल सिंह व जयपाल को इस उपलब्धि हेतु खूब बधाइयां दे रहे हैं।

  • धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ चौधरी कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में

    दाड़लाघाट

    शुक्रवार को धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान में हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मोहन ठाकुर,जगदीश ठाकुर,मनोज गौतम और लाला शंकर दास अरोड़ा उपस्थित रहे। मुख्यातिथि अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि यह प्रतियोगिता दाड़लाघाट के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है,जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को एकजुट करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का यह एक अच्छा प्रयास है। इससे पहले क्लब सदस्यों ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल व टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव तनुज शुक्ला और उपाध्यक्ष रजत भार्गव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन धार्मिक युवा क्लब स्पोर्ट्स दाड़लाघाट द्वारा किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमें एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी और विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न स्कूलों और क्लबों की लड़कियों ने भाग लिया। क्लब के अध्यक्ष चेतन ठाकुर ने कहा कि यह प्रतियोगिता दाड़लाघाट के युवाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की गई है,जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित हो सकते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों ने एक दूसरे के साथ मुकाबला किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन विधायक अर्की संजय अवस्थी और अंबुजा लिमिटेड के मुख्य निर्माण अधिकारी मुकेश सक्सेना द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन सिंह ठाकुर,लाला शंकर दास अरोड़ा,बाघल लैंड लूजर सभा प्रधान जगदीश ठाकुर,मनोज गौतम,तिलक राज गौतम,प्रेम केशव,जय सिंह ठाकुर,कमलेश गौतम,ऋषि राज गांधी,बंटू शुक्ला,राकेश गौतम,कमल ठाकुर,नरेंद्र सिंह चौधरी,नरेश ठाकुर,मदन शर्मा,चंदी ठाकुर,पवन शर्मा,हेमराज गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पुर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    30-11-2024

    ♈ मेष :

    मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों के नरम व्यवहार के कारण आपके लिए आज अपना काम निकालना आसान होगा। दिन का पहला भाग अनावश्यक भागदौड़ में अवश्य व्यतीत होगा, लेकिन दोपहर के बाद सार्थक परिणाम मिलने से आप संतुष्ट और आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कर्ज लेने या धन संबंधी अन्य कार्यों के लिए भी दिन उपयुक्त है। कार्यस्थल पर आज किसी नई समस्या के कारण कुछ समय के लिए परेशानी होगी लेकिन जल्द ही इसका समाधान भी हो जाएगा। पारिवारिक माहौल आज खुशनुमा रहेगा लेकिन भाइयों की वजह से मानसिक परेशानी होगी। अपने मन के रहस्य किसी से साझा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    30-11-2024

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति के योग बने हुए हैं, धर्म कर्म और गूढ विषयों में आपकी गहरी रुचि रहेगी। आज परोपकार की भावना भी आपमें प्रबल रहेगी। आप अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन याद रखें कि बहुत अधिक सहानुभूति भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों से जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है, सतर्क रहें अन्यथा अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए लापरवाही और आलस्य से बचना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा लेकिन आपसी तालमेल की कमी के कारण किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    30-11-2024

    ♊ मिथुन :

    आज मिथुन राशि के जातक भावुक रहेंगे। दिन की शुरुआत से लेकर मध्य तक आपकी दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी और लाभ की आशा भी बनी रहेगी। लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य में नरमी के कारण स्थिति बिल्कुल उलट जाएगी और बनाई गई योजनाएं लटक सकती है। वात-कफ संबंधी शिकायत रहेगी और शरीर ढीला होने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। आज दोपहर तक ही काम-धंधे में आशा रहेगी, उसके बाद का समय उदासीन रहेगा। इसलिए आपको आज जो भी जरूरी काम है उसे दिन के पहले भाग ही आपको पूरा कर लेना चाहिए। दिन आपको खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो जिसे चाहकर भी आप टाल नहीं पाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    30-11-2024

    ♋ कर्क :

    सितारे बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज दोपहर तक लाभ की स्थिति रहेगी। इसके बाद का समय घरेलू या व्यावसायिक समस्याओं से की वजह से उलझन भरा रहेगा ऐसे में जो भी महत्वपूर्ण कार्य है उसे दोपहर से पहले कर लें, उसके बाद सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में बेहद सतर्क रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकती है। व्यापारी वर्ग को आज आर्थिक लाभ उम्मीद के मुताबिक नहीं होने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी की स्थिति बन सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    30-11-2024

    ♌ सिंह :

    सितारे बताते हैं कि आज सिंह राशि में वृद्धि कारक योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर शारीरिक रूप से फिट रहने से आप सक्रिय रहकर काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे लाभ होगा। कार्यस्थल पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है, फिर भी आपके लाभ को कोई नहीं रोक पाएगा। धन का आगमन समय पर और आवश्यकता से अधिक होगा, फिर भी आज वित्तीय मामलों में यह स्पष्ट रहना जरूरी है कि लेनदेन में कोई गलती ना हो। उधार लेनदेन से आपको बचना चाहिए। इसकी वजह से विवाद होने की आशंका हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    30-11-2024

    ♍ कन्या :

    आज का दिन मिश्रित फल देगा। दोपहर के बाद आपके स्वभाव में विवेक जागृत होगा। पूर्व में किए गए गलत आचरण का अपराध मन में रहेगा, लेकिन आप चाहकर भी आज बुरे काम नहीं कर पाएंगे। कार्यस्थल पर भी घरेलू उलझनें आपको परेशान करेंगी। मानसिक बेचैनी आपको खुलकर निर्णय नहीं लेने देगी, जिसके परिणामस्वरूप आज आपको केवल आश्वासनों पर ही काम करना पड़ेगा। धन का आगमन सामान्य रहेगा। मजबूरी में आप उधार लेने के बारे में भी सोचेंगे। हो सके तो आज उधार न लें, कल स्थिति आज से बेहतर होगी। आज किसी के सामने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन न करें। कुछ समय तक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    30-11-2024

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत से ही घर या बाहर कलह की स्थिति बन सकती है इसलिए संयम से काम लें। आपके गर्म स्वभाव के कारण आप छोटी-छोटी और हास्यप्रद बातों को भी गलत नजरिए से देखेंगे, जिसके परिणामस्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए रिश्तेदारों का जमावड़ा होगा, लेकिन ध्यान रखें कि थोड़ी सी भी अधीरता माहौल को प्रदूषित कर सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    30-11-2024

    ♏ वृश्चिक :

    आज का दिन आर्थिक लाभ का है, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी के कारण आप लापरवाह रहेंगे और परिणाम स्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते हैं। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी, लेकिन स्वार्थ भी रहेगा, स्वार्थपूर्ण कार्यों को आप मना नहीं करेंगे और व्यर्थ कार्यों में रुचि नहीं लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन जोड़-तोड़ की नीति के कारण सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    30-11-2024

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन दोपहर तक बेचैनी भरा रहेगा। दोपहर तक आपको अधिक शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है। यदि आप लापरवाह हैं, तो आप अपने भविष्य के लाभों को खो देंगे। आज आर्थिक लाभ अवश्य होगा, लेकिन यह आपको उत्साहित नहीं करेगा क्योंकि यह असामयिक है। बिजनस से जुड़े लोगों को नई योजना की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए, उस पर जल्द ही काम करना होगा. आज किसी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित करना आशाजनक नहीं रहेगा और उल्टा खर्च करना पड़ेगा। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    30-11-2024

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र हो या घर, आप आज किसी को गुस्सा होने का मौका नहीं देंगे और अपने मजाकिया अंदाज से नाराज लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, फिर भी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन आसानी से कमा लेंगे। कारोबारी लोग दिन के मध्य में किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने से आर्थिक लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक माहौल में कुछ खटास रह सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    30-11-2024

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन आर्थिक और करियर के मामले में लाभप्रद रहेगा। दोपहर के बाद किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपका आत्मविश्वास भी आज चरम पर होगा। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आज मिल सकती है। लेकिन बड़े फैसले आज जल्दबाजी में लेने से बचें। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य निजी कारणों से विरोध करेंगे लेकिन आप उन्हें समझाने में सफल होंगे, बस धैर्य से काम लें। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में भाग्य़ का साथ मिलता रहेगा। और धन संचय में भी सफल होंगे

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    30-11-2024

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से धन के साथ-साथ मान सम्मान भी प्राप्त करेंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों पर आपके विचारों को लोग पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। लेकिन मेहनत के अनुरूप लाभ मिल जाने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर का वातावरण शुभ रहेगा और पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम में आपका मन लगेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मन खिन्न होगा लेकिन आप मन को शांत रखकर स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आपके लिए सलाह है कि मन को शांतचित्त रखें और वैचारिक उलझनों में उलझने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • रियासत विंटेज कार्निवाल कुनिहार पर सवालबिना प्रशासनिक अनुमति व विकास खंड की पंचायतो पर जबरन वसूली के आरोप ।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    कुनिहार को नगर पंचायत की अधिसूचना के बाद से कुनिहार में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है ।कुनिहार में नगर पंचायत को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है उसके चलते अगले कुछ दिन कुनिहार क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के आसार है वही लोगो मे इस विरोध के चलते सरकार खिलाफ आक्रोश फैलता हुआ नजर आ रहा है ।
    कुनिहार तालाब मंदिर परिसर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी प्सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बीडीओ कुनिहार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु महगें उपहारो से गुरेज करते है ,परंतु उनके ही प्रदेश के एक अधिकारी विकास खंड के आधीन पंचायतो से जबरन वसूली कर बड़े सांस्कृतिक आयोजन करवा रहे है ।उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है ।
    उधर विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर से जब इस कार्यक्रम संबंधी बात हुई तो उन्होंने ऐसे किसी भी व्यक्ति को सफ़ाई देने से परहेज करते हुए कहा ,कि इस कार्यक्रम से पूर्व विकास खंड के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व सेल्फ हेल्प ग्रुपों से बैठक करके इसे अंतरिम रूप दिया गया है ।इस कार्यक्रम के लिए निधि विकास खंड के कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों सहित कुछ संस्थाओं से इकट्ठी की गई है।किसी से कोई जबरदस्ती नहीं की गई है ।ऐसे व्यक्तियों को समय आने पर जवाब दिया जायेगा ।

  • नगर पंचायत बनाने के विरोध में दूसरे दिन भी सजी महापंचायत।

    सामाजिक संस्थाओं सहित कुनिहार व्यापर मंडल ने दोपहर बाद दुकानें बंद करके जताया विरोध।
    मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष मुर्दाबाद के नारों से विरोध जताया।
    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    तालाब मंदिर कुनिहार में दूसरे दिन फिर नगर पंचायत बनाने के विरोध में सजी महा पंचायत।कुनिहार विकास सभा की अगुवाई में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं,महिला मंडलो सहित कुनिहार व्यापार मंडल ने दोपहर बाद अपनी दुकानें बंद कर कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया।इस दौरान सभी संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने विचार रखे व जबरन सरकार व प्रशासन द्वारा बनाई जा रही कुनिहार नगर पंचायत के निर्णय को निरस्त करने की मांग की।इस दौरान सभा मे एकत्रित सैंकड़ों लोगो ने विंटर कार्निवाल स्थल पर पहुंच कर स्थानीय विधायक संजय अवस्थी व मंत्री जगत सिंह नेगी व प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये व नगर पंचायत बनाये जाने का सामूहिक विरोध जताया।

  • राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी (बांजण )के छात्रों को स्वास्थय और स्वच्छता बारे किया जागरूक

    अर्की

    अम्बुजा सीमेंट फाउडेशन के सौजन्य से डॉ. सत्य प्रकाश गांधी ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी के छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों को चार प्रकार की स्वच्छता तथा उनके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में तरह तरह के प्रश्न किये और संतोषजनक उत्तर पाकर डॉ. गांधी ने बच्चों को इसी तरह जागरूक रहने का निर्देश दिया। स्वच्छता और स्वास्थ्य कैसे एक ही सिक्के के दो पहलु हैं इस बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी बच्चे इस प्रकार की रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी पाकर उत्सुक दिखे । इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार शर्मा सहित पूरा स्टाफ व अम्बुजा से आरती सोनी भी मौजूद रहे। मुख्याध्यापक शर्मा ने अम्बुजा फाउडेशन का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की तथा ऐसे ही कार्यक्रमों की आशा व्यक्त की।

  • 8 दिसंबर, 2024 को अर्की महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों की बैठक का आयोजन

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में दिनांक 8 दिसंबर, 2024 को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा पूर्व छात्र संघ का गठन किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने महाविद्यालय के सभी पूर्व छात्रों से आग्रह किया है कि वे दिनांक 8 दिसंबर , 2024 को प्रातः 11:00 महाविद्यालय परिसर में अवश्य पहुंचे ताकि वर्ष 2024 – 25 के लिए पूर्व छात्र संघ का गठन किया जा सके।

    उन्होंने आगे कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान की उपलब्धियों की धरोहर होते हैं। उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां अध्यनरत छात्रों की प्रेरणा का स्रोत बनती है। पूर्व छात्र यदि समय – समय पर संस्थान में उपस्थित होकर अपनी उपलब्धियां अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ साझा करते हैं तो युवा छात्र-छात्राओं में नव ऊर्जा का संचार होता है।

  • राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के जमा दो के 47 छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए जयपुर रवाना

    अर्की

    राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के जमा दो के 47 छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए जयपुर को जा रहे हैं। रास्ते में यह छात्र विभिन्न क्षेत्र जैसे कुरुक्षेत्र, खाटू श्याम, वृंदावन, जयपुर और पुष्कर का अवलोकन करते हुए जयपुर पहुंचेंगे। इस दल में प्रवक्ता मनीष कमल, लालचंद वर्मा, इंद्र सिंह बच्चों के साथ गए। प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने इस दल को विद्यालय प्रांगण से शुभकामनाएं देकर रवाना किया। ये छात्र 3 दिसंबर 2024 को अपना शैक्षणिक भ्रमण समाप्त करके वापस विद्यालय पहुंचेंग। एसएमसी प्रधान दीपक गुप्ता ने भी बच्चों को इस शैक्षणिक भृमण पर जाने पर अपनी शुभकामनाएं दी।