Month: November 2024

  • एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने शिमला पहुंचे कांग्रेस के ऑजर्बर से की मुलाकात हुई गहन चर्चा

    ब्यूरो

    एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने शिमला पहुंचे कांग्रेस के ऑजर्बर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए इसको लेकर भी अनिल गोयल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव, सचिव इंचार्ज चेतन चौहान और विदित से संगठन की मजबूती को लेकर गहन चर्चा की। अनिल गोयल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को ज्यादा मौका देना होगा, ताकि संगठन नई सोच के साथ चल सके। इसके अलावा सीनियर नेताओं का तजुर्बा भी ध्यान में रखना होगा। इस मिश्रण के साथ हिमाचल में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा और आने वाले समय में कांग्रेस हिमाचल में बेहतर पार्टी बनकर सामने आएगी।
    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि चेतन चौहान ओर विदित चौधरी के आने से कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने हिमाचल आकर यहां के नेताओं से अलग-अलग बातचीत की है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं ने यही राय दी की एक पद एक व्यक्ति होना चाहिए, इससे संगठन और सरकार बेहतर तरीके से चलेगी। उन्होंने कहा कि अगर एक व्यक्ति संगठन में ही होगा तो वह संगठन को अपना पूरा समय दे पाएगा। जिससे कि संगठन मजबूत होगा। वहीं अगर एक व्यक्ति सरकार में होगा तो वह सरकार को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करेगा। ऐसे में एक पद एक व्यक्ति होना बेहद जरूरी है, ताकि हिमाचल में सरकार और संगठन मजबूत हो सके। इसके अलावा गोयल ने ऑबर्जरों से यह भी कहा कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए जोकि तनमन से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे हो। इस दौरान अनिल गोयल ने दोनों ऑबर्जर का शिमला आने पर आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित भी किया।

  • राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोलन लड़कियों में विजेता तथा लड़कों में बना उपविजेता

    हिमाचल आजतक(ब्यूरो)
    सब जूनियर 14 वर्ष से कम आयु की लड़के व लड़कियों की राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्वारा सिरमौर के जी.एन.एम.पी.एस विद्यालय पांवटा साहिब में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल के लगभग सभी जिलों व तीन संबंध यूनिटों के छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के महासचिव राज कुमार पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला सोलन की लड़कियों की टीम ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया तथा लड़कों की टीम ने रजत पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला सोलन की लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में जी.एन.एम.पी.एस सिरमौर को हराया तथा लड़कों ने ए. पी. एस डगशाई को कड़ी चुनौती दी तथा उपविजेता रहे। सोलन की टीम के साथ गए पदाधिकारियो तथा प्रशिक्षकों जिनमें उमेश पाल,अमरदीप सिंह, जय ठाकुर तथा दिनेश सहित खिलाड़ियों का जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के प्रधान भारत भूषण भारद्वाज, राज मोहम्मद खान, संजय ठाकुर, हेमंत गुप्ता ,भुवनेश्वर गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया व उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

  • राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा में एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला स्नातक सुदेश कुमारी ने सर्वप्रथम संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन एक यादगार व ऐतिहासिक दिन है क्योंकि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की। डॉ भीमराव अंबेडकर की 125 की जयंती के अवसर पर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार सुनिश्चित करने और लोगों को अपना नेता चुनने अपने धर्म का पालन करने और अपनी पसंद का कार्य चुनने का अधिकार देता है। भारतीय संविधान के मुख्य उद्देश्यों में संप्रभुता समाजवाद धर्मनिरपेक्षता लोकतंत्र और गणतंत्र शामिल है। एनएसएस स्वयंसेवी संजना प्लस टू की छात्रा ने भी संविधान दिवस अवसर पर अपने विचार रखें। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने उपस्थित सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि संविधान कानूनों का समूह है जो देश के संचालन और नियंत्रण करने की दिशा विनियमित
    करता है। संविधान कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों मार्गदर्शक सिद्धांतों और नागरिक जिम्मेदारियों को परिभाषित करता है। भारत सरकार के राजनीतिक सिद्धांत व शक्तियां संविधान पर आधारित है। अपने वक्तव्य में सभी विद्यार्थियों से अपील की कि हमें संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए तथा ईमानदारी से कार्य करना चाहिए तभी देश तरक्की कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में मनाया गया संविधान दिवस

    दाड़लाघाट

    राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में संविधान दिवस 2024 बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक पी सी बट्टू ने की। प्रातः कालीन सभा में दादा अछू सदन ने भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संविधान के बारे जानकारी प्रदान की गई। दसवीं कक्षा की सदन प्रमुख छात्रा तनुजा ने मंच संचालन करते हुए कहा कि आज का दिवस भारतीय समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। सदन सह प्रभारी धर्मपाल ने संविधान दिवस पर डॉ बी आर अम्बेडकर को याद किया तथा उनके जीवन के प्रसंग सांझा किए।
    केंद्रीय मुख्य शिक्षक रामचंद्र चंदेल ने भी अपने विचार सांझा करते हुए बच्चों के प्रयासों की सराहना की। भाषण प्रतियोगिता में पटेल सदन का कपिल व सावित्री बाई फुले सदन की लक्षिता ने प्रथम स्थान,दादा अछू सदन की मोनिका ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय के सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी विजेताओं को बधाई दी और आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने डा अम्बेडकर को विश्व रत्न बताते हुए उनके सामाजिक कृत्यों व विचारों के माधम से अवगत करवाया। विजेताओं को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक पुष्पेंद्र,प्रकाश,मनोज,हेम राज,विनोद कुमार जय प्रकाश,परिचर हेम राज, सुरेंद्र कुमार लिपिक,सीएचटी राम चंद,नरेश,लीला उपस्थित रहे।

  • दाड़लाघाट महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब,यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसायटी व एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया संविधान दिवस

    दाड़लाघाट

    राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और यंग पॉलिटिकल साइंटिस्ट सोसायटी व एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में और सहायक आचार्य अक्षय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के प्रभारी डॉ जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के वोटर आईडी कार्ड भी बनाए गए। अपने वक्तव्य में डॉ जय प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता बताई। संविधान से जुड़े हुए तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए संविधान के विभिन्न ऐतिहासिक परिदृश्यों पर भी प्रकाश डाला गया। उप तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत बूथ संख्या 50/31 में कार्यरत बूथ स्तरीय अधिकारी बलदेव राज पंवर ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र एक जरूरी प्रमाण पत्र होता है,जो वोट डालने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस,पासपोर्ट कैटिगरी,रियासी प्रमाण पत्र,आधार कार्ड व बैंक खाते आदि के लिए उपयोग में आता है। इस अवसर पर बीएलओ दानोंघाट विजय कुमार,बीएलओ दाड़लाघाट बलदेव राज पंवर और बीएलओ स्यार कृष्णा देवी मौजूद रहे।

  • घनागुघाट विद्यालय में हंस फाउंडेशन टीम द्वारा मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    दाड़लाघाट

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में हंस फाउंडेशन की टीम ने मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को मधुमेह के प्रकार,लक्षण और परहेज़ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हंस फाउंडेशन की टीम ने बच्चों को मधुमेह के कारण,लक्षण और उपचार के बारे में बताया। साथ ही उन्हें मधुमेह से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने हंस फाउंडेशन की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि आगे भी इस तरह की जानकारी बच्चों को दी जाती रहे। उन्होंने कहा कि मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की टीम 3 अर्की ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों को मधुमेह जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    27-11-2024

    ♈ मेष :

    आज आपके अच्छे कर्म आपके गौरव में वृद्धि करेंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा और शेयर मार्केट में निवेश भी कर सकते हैं। आज धन लाभ होने की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 8

    शुभ रंग : चंदन

    वृष
    27-11-2024

    ♉ वृषभ :

    विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिल सकेगी। सांसारिक सुख भोगने के साधन बढ़ेंगे और जीवनसाथी के साथ संयुक्त संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे और आप किसी समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम के समय आप देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मिथुन
    27-11-2024

    ♊ मिथुन :

    दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज उच्च अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। कोई कानूनी संबंधी मामला चल रहा है तो आज आपको उसमें निराशा हाथ लग सकती है। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आप अपने पिता की मदद से उनका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम का समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती और गाने-बजाने में बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    27-11-2024

    ♋ कर्क :

    अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकी पेशा जातकों को आज प्रमोशन जैसी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसके चलते परिवार वाले आपके लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आपकी माता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी करने जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    27-11-2024

    ♌ सिंह :

    आर्थिक स्थिति मजबूत होने से सफल महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी कुछ समस्याएं पिता से साझा करनी होंगी, तभी आप उनका समाधान ढूंढने में सफल होंगे। व्यापार में पैसों का लेन-देन करते हैं तो भाई से सलाह अवश्य कर लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शाम का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    27-11-2024

    ♍ कन्या :

    नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आज आप सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन वह धन आपका अपव्यय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन मिलने से आपके कई कार्य पूरे होंगे, जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    27-11-2024

    ♎ तुला

    पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विवाह योग्य लोगों की ओर से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने अपना कोई काम अपने किसी मित्र को सौंपा था तो आज आपको उसमें निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल के समय बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    वृश्चिक
    27-11-2024

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वालों का ध्यान आज अध्यात्म की ओर बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी पेशा जातक आज समय पर कार्य पूरा करके दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई वस्तु या धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ वालों ने अगर अभी तक पार्टनर को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवा पाए हैं तो आज मिलवा सकते हैं। व्यापारी आज व्यवसाय में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे और अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। शाम के समय घर पर कोई पूजा-पाठ भी करवा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    धनु
    27-11-2024

    ♐ धनु :

    अगर आपके सामने कोई समस्या आती भी है तो उसका धैर्य के साथ सामना करना होगा, तभी आप अपने सभी काम पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर किसी महिला साथी के सहयोग से आपका काम प्रभावित होगा, लेकिन आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कोई आपको धोखा न दे, इसलिए सतर्क रहें। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वे घरेलू कार्यों को पूरा कर पाएंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ कहीं टहलने जा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    27-11-2024

    ♑ मकर :

    अनावश्यक खर्चों से दूर रहें अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आने वाले समय में आपको धन की जरूरत पड़ सकती है। तेज रफ्तार वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा क्योंकि इससे आपका धन बर्बाद होने की आशंका है। ससुराल वालों से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपको रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका बन रही है, जिससे घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    कुंभ
    27-11-2024

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि वाले आज कोई भी कार्य करने से पहले धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य में सफल हो पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे और पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। आपके बच्चे की नौकरी या किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ की जरूरत पड़ेगी। अगर किसी नए काम में निवेश करना पड़े तो खुले दिल से करें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    मीन
    27-11-2024

    ♓ मीन :

    जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ नई योजनाओं में निवेश करेंगे। आज अगर आप किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज लेना चाहेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आप अपना रुका हुआ काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

  • दसेरन में पशु चिकित्सालय धुंदन के अंतर्गत राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पशु पालन विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    दाड़लाघाट

    ग्राम पंचायत दसेरन में पशु चिकित्सालय धुंदन के अंतर्गत राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर पशु पालन विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी देवराज शर्मा,पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा और वरुण पूरी ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को जागरूक करना और पशु प्रबंधन व दुग्ध उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना था। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ देवराज शर्मा ने दूध की गुणवत्ता,उसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों और पशुओं में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पशु प्रबंधन के महत्व को भी रेखांकित किया। डॉ वीरेंद्र शर्मा और डॉ वरुण पूरी ने पशुओं के रखरखाव,बीमारियों और उनके बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान मीना देवी,उप प्रधान पृथ्वी सिंह और सचिव रमेश कुमार ने भी भाग लिया। आयोजन में पशु पालन सहायक किशोर कुमार, पशु औषधि संयोजक कमलेश कुमार और दौलत राम सांख्यन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

  • अर्की महाविद्यालय में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ।

    अर्की

    राजकीय महाविद्यालय अर्की में महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिशास्त्र विभाग एवम हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन किया गया I राजनीति शास्त्र विभाग के विद्यार्थी दीपक वर्मा, अक्षा भाटिया, निशा, कोमल,नेहा, निधि शर्मा, सोनिया वर्मा, किरण वर्मा तथा संजय कुमार ने भाषण प्रतियोगिता कविता पाठ तथा पोस्टर मेकिंग द्वारा संविधान के महत्व को उजागर किया। वहीं राजनीति शास्त्र विभाग की छात्राए तमन्ना और भावना ने मंच संचालन किया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रो यशपाल शर्मा ने संविधान निर्माण मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी एवं उनके पालन पर अपने विचार रखे I हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राजन तंवर ने बताया कि संविधान दिवस सभी भारतीय नागरिकों के लिए बेहद खास दिन होता है इसी दिन 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान के मसौदे को अंगीकार किया गया था I भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार करने में मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी I महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है उन्होंने ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई I इस कार्यक्रम में डॉ पूजा कश्यप डॉ वीना शर्मा डॉ संजीव कुमार तथा प्रो हेमलता उपस्थित रहेI

  • राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मनाया गया संविधान दिवस और बिरसा मुंडा जन जातीय दिवस।

    हिमाचल आजतक ब्यूरो

    राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में प्रात:कालीन सभा में संविधान दिवस और बिरसा मुंडा जन जातीय दिवस को मनाते हुए 10वीं कक्षा के छात्र निशांत चौधरी ने बिरसा मुंडा के द्वारा किए संघर्ष और उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी को सांझा किया तथा साथ ही गायत्री शर्मा ने संविधान दिवस के संदर्भ में अपने विचार सांझा किए।मुख्याध्यापिका मनोरमा चढ्ढा ने भी बिरसा मुंडा द्वारा किए अंग्रेजों के विरुद्ध कार्यों व उनके जीवन चरित्र के विषय में छात्रों को बताते हुए संविधान दिवस और संविधान के महत्व के विषय में सभी बच्चों को जानकारी दी।प्रार्थना सभा के बाद संविधान दिवस पर पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकवर्ग एवं गैर शिक्षक वर्ग सभी उपस्थित रहें।