Month: January 2025

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    30-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला हो सकता है। आज ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी के साथ आपकी अनबन होने से नुकसान हो सकता है। आज का दिन मिश्रित फलकारक है और बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नएं संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    30-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला रहेगा और आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकते हैं। शाम के वक्‍त आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। परिवार में सभी के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    30-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज नौकरी और कारोबार में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, आप मेहनत करके हर काम में सफलता पा सकते हैं। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    30-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। धन और करियर के मामले में आपको लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    30-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको शत्रुओं से दूर रहने की सलाह है। विवाद से बचने का प्रयास करें। बिना वजह की चिंताओं से आज मन परेशान होगा। नई उपलब्धियों से आपको लाभ होगा और आपको कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    30-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और धन सम्‍मान के मामले में सफलता मिलेगी। स्वजनों से सुख मिलेगा और पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    30-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी। समस्‍याओं का अंत होगा और मानसिक रूप से अशांति दूर होगी। कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम में आपका मन कम लगेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    30-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपके मन में कुछ कर दिखाने की उधेड़बुन होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी साठ-गांठ रहेगी और आपको लाभ होगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा। निराशाजनक विचारों से बचें। संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु

    30-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका हुआ धन लाभ मिलेगा। आपके आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    30-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के लोगों का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। आपको आज पुण्‍य कर्मों का लाभ होगा। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    30-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध में किसी प्रकार की अस्थिरता से आपको परेशानी हो सकती है। काम करने में मन नहीं लगेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    30-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • CM expresses grief over stampede incident

    Shimla

    Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has expressed grief over the stampede incident in Mahakumbh at Prayagraj in Uttar Pradesh in the wee hours today morning.
    The Chief Minister prayed to the Almighty to give peace to the departed souls and strength to the bereaved family members to bear this irreparable loss.
    Thakur Sukhvinder Singh Sukhu also wished speedy recovery to the injured devotees.

  • महाकुम्भ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद: मुख्यमंत्री

    ब्यूरो

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है।
    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

  • कैंपस इंटरव्यू में 14 आवेदकों का किया गया चयन

    सोलन

    मैसर्ज़ कोरोना रेमेडिज प्राइवेट लिमिटिड सोलन द्वारा हेल्पर के 20 तथा एग्जीक्यूटिव के 03 पदों की भर्ती के लिए आज ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजित किया गया। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
    जगदीश कुमार ने कहा कि आयोजित कैंपस इंटरव्यू में 30 आवेदकों ने भाग लिया। इनमें से 14 आवेदकों का चयन किया गया तथा 05 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया है।

  • इलायची खाने से स्वाद ही नहीं बढ़ता, सेहत और सुंदरता भी बढ़ा सकती हैं, जानिए कैसे..

    आज का नुस्खा

    यदि आपको कील-मुंहासे की समस्या रहती है तो आप नियमित रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ एक इलायची का सेवन करें। इससे आपकी त्वचा संबंधी समस्या दूर होगी।

    यदि आपको पेट से संबंधित समस्या है, आपका पेट ठीक नहीं रहता या आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते है तो इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आप इलायची का सेवन करें। इसके लिए आप सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं।

    दिनभर की बहुत ज्यादा थकान के बाद भी अगर आपको नींद आने में परेशानी होती है तो इसका उपाय भी इलायची है। नींद नहीं आने की समस्या से निजात पाने के लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। ऐसा करने से नींद भी आएगी और खर्राटे भी नहीं आएंगे।

    1. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता बारे किया जागरूक।

      अर्की

      राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) के छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को स्थानीय जोगेंदरा बैंक के प्रबंधक मनीराम ने वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक किया। पिछले दिन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत डॉक्टर प्रियंका सिविल अस्पताल अर्की द्वारा बच्चों को WIFS जो सरकार द्वारा चलाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को जागरूक किया। इसके अलावा एनीमिया जैसे रोग व उसके संदर्भ में छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों के लिए जानकारी दी गई। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने मनीराम व डॉ प्रियंका को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की जागरूकता से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलता है उन्होंने डॉक्टर प्रियंका व मनीराम का विद्यालय परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

    2. जन्मदिन की बधाई हो

      हिमाचल आज तक की तरफ से कुनिहार के टुकाड़ी गांवों की सीमा देवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

      आपके जीवन में खुशियों, सुख-समृद्धि और सफलता की बरसात हो!

    3. अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बस दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त।

      हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

      महाकुम्भ में स्नान के लिए सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन सोलन उत्तर प्रदेश के ज़िला कौशाम्बी के प्रशासन के साथ निरंतर सम्पर्क में है तथा घायलों की समयबद्ध चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित बनाई जा रही है।
      अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही ज़िला प्रशासन को उचित स्तर पर सम्पर्क स्थापित कर सभी घायलों को त्वरित उपचार एवं राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वह निरंतर ज़िला प्रशासन कौशाम्बी के सम्पर्क में हैं और घायलों की उचित सहायता के लिए हर स्तर पर समन्वय स्थापित कर रहे हैं ताकि घायलों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
      उन्होंने घायलों के परिजनो से आग्रह किया कि धैर्य बनाए रखें। प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर संवेदनशील है और सभी घायलों के समुचित उपचार का प्रबंध किया गया है।
      उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में भाग लेने के लिए सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल से निजी बस के माध्यम से जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना ग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ था।
      उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में कौशाम्बी ज़िला के सिराथू के उपमण्डलाधिकारी से सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्घटना में कुल 24 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार है। 23 व्यक्तियों को मामूली चोट लगने तथा एक व्यक्ति के अधिक घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में अर्की उपमण्डल के धार ब्राहमणा के 75 वर्षीय तुलसी राम शर्मा को अधिक चोट लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। यह सघन चिकित्सा इकाई में उपचाराधीन हैं।
      उपायुक्त ने कहा कि बस में दुर्घटना के समय कुल 32 व्यक्ति सवार थे। 14 घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू तथा 10 घायल व्यक्ति ज़िला अस्पताल कौशाम्बी में उपचाराधीन हैं।
      मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला प्रशासन सोलन इस सम्बन्ध में ज़िला प्रशासन कौशाम्बी के साथ निरंतर सम्पर्क में है और सभी घायलों का समुचित उपचार व देखभाल सुनिश्चित बनाई जा रही है।

    4. अलका लांबा के लिए दिल्ली में प्रचार में जुटे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

      हिमाचल आजतक(ब्युरो)

      हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार प्रसार का जिम्मा संभालने वाली कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा अब दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। ऐसे में प्रदेश में उनके साथ काम कर चुके नेता दिल्ली में उनके लिए चुनाव प्रचार में उतरे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी दिल्ली में चुनाव प्रचार में उतरे हैं तो वहीं उनके साथ प्रदेश के दूसरे नेता भी वहां प्रचार कर रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर और अलका लांबा के साथ अटेच रहे अनिल गोयल भी इन दिनों कालका जी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से वह चुनाव प्रचार में जुटे हैं और उनका कहना है कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी सशक्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। क्योंकि पहले कांग्रेस पार्टी यहां पूरी तरह से मैदान में नहीं उतरी थी मगर अब कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूर्व में दिल्ली कांग्रेस का गढ़ रही है और भविष्य में भी ऐसा ही होगा। अनिल गोयल को अखिल भारतीय कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी है जो वहां चुनावी समन्वय का काम देख रहे हैं। 5 फरवरी को दिल्ली में मतदान होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। गोयल का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी और यहां का माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। गोयल के साथ संजीता चौहान,अंकिता वर्मा भी उपस्थित रही

    5. कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पुर्ण राशिफ़ल

      राशिफ़ल(भार्गव)

      मेष
      29-01-2025

      ♈ मेष :

      खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत का है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने जीवन साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनने की कोशिश करें।अपने प्रियजनों से बात करें। सरकारी मामलों में विवेक से कार्य करें। बिजनेस में धैर्य रखें।आप काम में कुशलता दिखाएंगे।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 2

      भाग्यशाली रंग: हरा

      वृष
      29-01-2025

      ♉ वृषभ :

      आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिया का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन आगे बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले मे मान सामान्य रहेगा। भाग्य पर भरोसा रखें, लेकिन मेहनत भी करें इनकम अच्छी होगी, लेकिन कम होने से खर्चे भी अच्छे होंगे।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली अंक: 3

      भाग्यशाली रंग: लाल

      मिथुन
      29-01-2025

      ♊ मिथुन :

      अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने निजी जीवन में भी तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके मन में अच्छे और बढ़िया विचार आएंगे। जो आपके रिश्ते और आपके काम को बढ़िया बना कर रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य है।आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें ।

      शुभाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 2

      भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

      कर्क
      29-01-2025

      ♋ कर्क :

      भाग्य प्रबल होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। कहीं दूर ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपके अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए कोई भी ऐसी बात ना करें, जिससे आप दोनों के बीच झगड़ा हो।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली अंक: 5

      भाग्यशाली रंग: लाल

      सिंह
      29-01-2025

      ♌ सिंह :

      मानसिक रूप से तनाव भारी पड़ सकता है, इसलिए इससे बाहर आने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य प्रबल रहेगा। कुछ नए कामों में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा कि दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।आदतों में बदलाव आएगा, खेलों पर ध्यान दें।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली अंक: 9

      भाग्यशाली रंग: पीला

      कन्या
      29-01-2025

      ♍ कन्या :

      व्यापार में लाभ का मार्ग खुलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा और प्यार में खोए रहेंगे। काम के सिलसिले में अच्छा है। अपनी मेहनत से धन बचाएंगे।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली अंक: 5

      भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

      तुला
      29-01-2025

      ♎ तुला

      यकायक बढ़ते खर्चों से आप मानसिक रूप से तनाव में आ जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और अपने को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। एक दूसरे पर भरोसा रखें और किसी की भी बात को गलत साबित करने की कोशिश ना करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे।

      भाग्यशाली दिशा: पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 2

      भाग्यशाली रंग: पीला

      वृश्चिक
      29-01-2025

      ♏ वृश्चिक :

      प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर भागेगा और आपका जीवन साथी आपको भरपूर खुशी देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल होगी। गोरमेंट से बेनिफिट मिल सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी तथा विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। महत्वपूर्ण कामों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

      भाग्यशाली अंक: 3

      भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

      धनु
      29-01-2025

      ♐ धनु :

      मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे, लेकिन कुछ भावुक जरूर होंगे। अपनी मां जी से लगाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। भाग्य की प्रबलता के चलते कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के दम पर बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में किसी बात को लेकर झगड़ा कर सकते हैं।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली अंक: 1

      भाग्यशाली रंग: चंदन रंग

      मकर
      29-01-2025

      ♑ मकर :

      ट्रैवलिंग में दिन बीतेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मजबूत है। आप इस क्षेत्र में काम करना चाह रहे हैं। उसमें आज सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले भी आपका ध्यान खींचेंगे।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली अंक: 5

      भाग्यशाली रंग: नीला रंग

      कुंभ
      29-01-2025

      ♒ कुंभ :

      आर्थिक तौर पर दिन ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे परेशान कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते मे सभी गलतफहमियां दूर होंगी और एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें।

      भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

      भाग्यशाली अंक: 9

      भाग्यशाली रंग: सफेद

      मीन
      29-01-2025

      ♓ मीन :

      भावुकता में आकर कुछ खास बात अपने निकट के लोगों से करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य हैं। आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और ध्यान देकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत में सुधार होगा।

      भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

      भाग्यशाली अंक: 5

      भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग