Month: January 2025

  • अंबुजा सीमेंट्स ने कश्यालू में खोला नया क्लिनिक सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    दाड़लाघाट

    अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने हिमाचल प्रदेश के दाड़लाघाट में  कश्यालू गांव में एक नया सामुदायिक क्लिनिक केंद्र खोला है।यह पहल कंपनी के सीएसआर पहलों का हिस्सा है जो संयंत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देती है।स्थानीय पंचायत और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार.विमर्श के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक सामूहिक दृष्टिकोण अपनाते हुए यह केंद्र विकसित किया गया।क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल की कमी को दूर करने के लिए खोले गए क्लिनिक की योजना और प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी का अच्छा स्तर देखा गया गया है।अंबुजा की सीएसआर टीम ने क्लिनिक के नवीनीकरण से लेकर आवश्यक आपूर्ति और चिकित्सा उपकरणों तक सभी लॉजिस्टिक्स का समन्वय किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सुविधा पूरी तरह से काम करती रहे। उद्घाटन के समय एक प्रारंभिक हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया जिसमें 18 वर्ष और उससे ऊपर के 49 निवासियों के मुफ्त बीपी और शुगर टेस्ट किए गए जो समुदाय की सेहत में एक अहम कदम है।अंबुजा सीमेंट्स इस क्लिनिक जैसे प्रयासों के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य देखभाल समाधान प्रदान करके सामुदायिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र सिर्फ एक सुविधा नहीं है यह स्थानीय नेतृत्व,सरकारी स्वास्थ्य विभागों और अंबुजा की सीएसआर टीम के सहयोगी प्रयासों का प्रतीक है जो आने वाले वर्षों तक ग्रामीण स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और बनाए रखने की दिशा में काम करेगा।

  • कर्मचारियों व पेंशनरो को मुख्य मंत्री द्वारा बकाया करोडो रुपयो की देनदारियों को लेकर कोई भी घोषणा न कर उनके जख्मो पर नमक छिड़कने का काम

    भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश। प्रेस वार्ता। प्रदेश के पूर्ण राजत्व दिवस पर प्रदेश के चार लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरो को मुख्य मंत्री ने उनकी बकाया करोडो रुपयो की देनदारियों को लेकर कोई भी घोषणा न कर के उन्हे न सिर्फ निराश किया बलिक उनके जख्मो पर नमक छिड़कने का काम किया है। महासंघ के प्रदेश महा मंत्री इंद्र पाल शर्मा ने यहाँ आयोजित प्रेस वार्ता मे इसके लिए मुख्य मंत्री की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये पहले मुख्य मंत्री है जिसने अपने कार्य काल के लगातार तीसरे वर्ष पूर्ण राजत्व दिवस पर कर्मचारियों को लेकर कोई घोषणा नही की। शर्मा ने कहा कि यह सरकार अब न सिर्फ कर्मचारियों वर्ग बल्कि प्रदेश की आम जनता के लिए भी दुखु सरकार बन गई है। मुख्य मंत्री अपनी पत्नी को विधायक बना दिया अपनी ससुराल मे अनेक सरकारी व अपना ऑफिस खोल दिया 200करोड़ का जू बनाया जायेगा। शिमला सचिवालय मे 19करोड़ से अधिक राशि खर्च कर नया ऑफिस बन रहा है सी, पी, एस, के केस के लिए 10करोड़ देदिया दर्जनों सलाहकार केबिनेट दर्जे के 90सरकारी अधिव्क्ताओ की फौज सहित उन पर हरमहिने करोडो का खर्च किया जा रहा है पर कर्मचारियों व पेंशनरो को देने के लिए पैसा नही है। शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8वा वेतन आयोग की धोषना कर दी है लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों को अभी पिछले 2016के वेतन मान का भुगतान नही किया 11प्रतिशत महगाई की किसते बकाया है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 2लाख पेंशनरो के सब्र का बांध अब टू ट चुका है जो अब ज्वाला बन कर सुखु सरकार का अंत करेगा। उन्होंने कहा कि बजट सैशन मे शिमला मे प्रदेश भर के हजारो पेंशनर धरना प्रदर्शन करेगे और पूरे प्रदेश मे सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरो के करोडो रुपए के चिकित्सा के बिलो का भगतांन् आज तक नही किया गया हजारो पेंशनर इंतजार करते करते मर गये। हिमकेअर् सुविधा भी बंद कर दी। बुजुर्गो व प्रदेश के हर निराश वर्ग की बद दुआये इस सरकार के पतन का कारण बनेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण, रमेश योगिराज, राजेश जोशी, अशोक शर्मा, भवानी शंकर, चेत राम तनवर, उपस्थिति रहे।

  • अर्की से प्रयागराज जा रही बस कौशाम्बी के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, यहां देखें घायलों की सूची

    अर्की

    कौशाम्बी के समीप प्रयागराज जा रहे कुनिहार के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार हुई है। घायलों की सूची इस प्रकार है बबिता पत्नी सुरेंद्र (45), नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60), चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60), पार्वती पत्नी नंदलाल (62), सीता देवी पत्नी तेजराम (55), कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47), विमला देवी पत्नी शालिगराम (58), दयापति पत्नी देवीचंद्र (54), ममता पुत्री देवीचंद्र (30), आषवी पुत्री अंकित राज (25), बाबूराम पुत्र दयाराम (65), मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48), महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50), रूपराम पुत्र राज कुमार (40) , लेखराज पुत्र दिलक राम (51), बबलू पुत्र दिलेर राम (39), लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60), ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50), नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45), गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70), धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65), पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20), तुलसीराम पुत्र कुंत राम (75), रुप राम पुत्र राज कुमार (40) घायल हुए हैं।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    28-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कारोबार व्यवसाय के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक सेहत का ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे सतर्क रहें। जोखिम वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। कीमती सामान सुरक्षित रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    वृष
    28-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी यात्रा दिलचस्प और रोमांचक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की सराहना होगी और आपका मनोबल बढेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टेबाजी और लॉटरी से दूर रहें नुकसान हो सकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: लाल

    मिथुन
    28-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कीमती सामान का ध्यान रखना चाहिए। बेवजह चिड़चिड़ापन हो सकता है। कहीं पैसा फंसा है तो वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा दिलचस्प रहेगी। मित्रों से सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। अनावश्यक खर्च होगा। शत्रु पराजित होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: पीला

    कर्क
    28-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य भी आज आपका नरम रह सकता है, ध्यान रखें। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। बुरी संगत से बचें नहीं तो धन हानि हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दुःखद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 1

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    सिंह
    28-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी और भूमि एवं भवन की योजना में आप सफल होंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाइयों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    कन्या
    28-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कामकाज में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकती है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आपको प्रयास करना चाहिए, धन वापस मिल सकता है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज आपको बेचैनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    तुला
    28-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में तेजी रहने से कमाई में इजाफा होगा। नौकरी में काम की सराहना होगी। तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, घर के बड़ों से आशीर्वाद पाएंगे। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    वृश्चिक
    28-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगी। आज यात्रा का प्रसंग बन सकता है। पारिवारिक मित्र और रिश्तेदार मेहमान बनकर घर आ सकते हैं। वाणी मधुरता और व्यवहार कुशलता से आपका सम्मान बढेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। सलाह है कि आज आलस से बचें और कुसंगति वाले लोगों से दूर रहें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सेहत का ध्यान रखें। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आपके वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा हरा

    धनु
    28-01-2025

    ♐ धनु :

    आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचकर रहना चाहिए। कमाई के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर रहने वाले मित्र और संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। नई आर्थिक नीतियां बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। व्यापारिक अनुबंध बढ़ सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। कानूनी मामलों में आज लापरवाही से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मकर
    28-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज किसी व्यक्ति का व्यवहार अपमान जैसा लगेगा। नई योजना बनेगी और कामकाज में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। आंखों को चोट और तकलीफ रहने की आशंका है। वाणी में कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें नहीं तो आपके करीबी लोग भी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है। जिन लोगों को घुटनों दर्द की समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कोई जरूरी काम आज अटक सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कुंभ
    28-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति पर आज आप धन खर्च करेंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से संभव है। यात्रा दिलचस्प रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाइयों के बीच मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी और वरिष्ठजनों से सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति से मन आनंदित होगा लेकिन किसी बात को लेकर चिंता भी बनी रहेगी। भूमि, भवन, दुकान व फैक्ट्री आदि खरीदने की योजना बनेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला

    मीन
    28-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम वाले काम से आज आपको दूर रहना चाहिए। सेहत के मामले में आपके सितारे बताते हैं कि कोई पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें और बातों को शांति से सुलझाएं। कारोबार अच्छा चलेगा और कमाई भी संतोषजनक रहेगी। दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आशंका और शंका के कारण कोई बड़ी गलती हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

  • जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कमांडेंट का विशेष दौरा

    कुनिहार
    जवाहर नवोदय विद्यालय में आज एनसीसी के कमांडेंट का विशेष दौरा हुआ। उनका स्वागत विद्यालय प्राचार्य के. के. यादव एवं ए.एन.ओ. योगेश कुमार पाठक के द्वारा किया गया। विद्यालय प्राचार्य के.के. यादव ने कमांडेंट सर को विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी। इसके पश्चात कमांडेंट सर ने विद्यालय का भ्रमण किया और विद्यार्थियों की अनुशासनात्मक व रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।

    कमांडेंट सर ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें देश सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान कैडेट्स द्वारा किए जा रहे प्रयासों की कमांडेंट सर द्वारा जानकारी ली गई तथा उसे सराहा गया। कैडेट्स को इसके पश्चात रिफ्रेशमेंट भी दिया गया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य यादव ने कमांडेंट सर को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका सम्मान किया। इस स्मरणीय अवसर पर कैडेट्स और संबंधित स्टाफ के साथ कमांडेंट सर की सामूहिक फोटो भी खिंचवाई गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, देशभक्ति और समर्पण के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय अर्की में मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह

    अर्की

    अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय अर्की में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यादविन्दर पॉल ने उपमंडलाधिकारी अर्की ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया। ततपश्चात स्कूल की एनएसएस, एनसीसी टीमों द्वारा परेड द्वारा मुख्यातिथि को सलामी दी व स्कूली छात्रों ने देश भक्ति गीतों व नृत्यों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम भारत की सेनाओं के दम पर सुरक्षित है। हमे सेना का सम्मान करना चाहिए ।इस मौके पर उन्होंने शहीद हुए सेनिको की वीर नारियों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएसपी संदीप शर्मा, तहसीलदार विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार, पूर्व सैनिक व सभी विभागों के अधिकारी अन्य गनमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • डुमैहर(अर्की) के राज कुमार पाल नेशनल गेम्स में तकनीकी अधिकारी चयनित।

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 38वीं राष्ट्रीय खेलें उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा रुद्रपुर शहरों में 28 जनवरी,2025 से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जा रही है। इन खेलों में डुमैहर (अर्की) के राज कुमार पाल का चयन बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए एक तकनीकी अधिकारी के रूप में हुआ है । राज कुमार पाल वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं । इससे पहले वह दो बार स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में बास्केटबॉल हैड कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह खेलो इंडिया , स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा फेडरेशन नेशनल में भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एक तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं । राज कुमार पाल के चयन की पुष्टि बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने आधिकारिक पत्र जारी कर की। राज कुमार पाल ने इस नियुक्ति के लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति अध्यक्ष श्री नॉरमन इसाक, प्रदेश बास्केटबॉल संघ के सी.ई.ओ श्री अजय सूद, महासचिव श्री मुनीश शर्मा, अध्यक्ष सुशील शर्मा, रैफरी बोर्ड के अध्यक्ष संजय ठाकुर, तकनीकी समिति अध्यक्ष उमेश कुमार , चयन समिती के अध्यक्ष राज कुमार राणा व अशोक शर्मा तथा समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है । उनके चयन पर उनकी इस उपलब्धि के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की )के प्रधानाचार्य अरुण कुमार , समस्त विद्यालय स्टाफ के सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्राम पंचायत डुमैहर के नागरिकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़े अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    27-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार में मेलजोल बनाकर रखना होगा, किसी की बात बुरी भी लगे तो उसे हंसकर टाल दें इससे परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। आज आपको परिवार के लिए कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। लेकिन कारोबार में लाभ की भी स्थिति बनी रहेगी।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    27-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि आपको धन का लाभ मिलेगा, उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी संतान के विवाह से संबंधित कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। आपको अपने कुछ उद्देश्यों को लेकर चिंता होगी लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता का समाधान हो सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    27-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका कोई चल रहा विवाद दूर हो सकता है। किसी मित्र या परिचित का सहयोग आपको आनंदित करेगा। माता पिता की ओर से स्नेह और आशीर्वाद पाएंगे। घर के लिए आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए सलाह है कि, समय के महत्व को समझते हुए आज उन कार्यों को प्राथमिकता दें जो अधिक महत्वपूर्ण हों। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपके प्रयास सफल रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    27-01-2025

    ♋ कर्क :

    घर परिवार के मामले में आज कर्क राशि के जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार आपको कष्ट दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपको आज परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा और उन्हें समय देना होगा इससे आपका पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। घर पर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    27-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति आज थोड़ी कमजोर रह सकती है। अपने खर्च को आपको कंट्रोल करना चाहिए। बिजनस में डील करते संयम सभी पक्षों पर आपको विचार कर लेना चाहिए। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। आपके लिए सलाह है कि आज परिस्थिति कैसी भी हो आप सकारात्मक रहें और धैर्य बनाए रखें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए थोड़ा बेहतर होगा। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    27-01-2025

    ♍ कन्या :

    आज कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आप अपने परिवार के किसी सदस्य के सहयोग और व्यवहार से भावुक और आनंदित होंगे। पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। संतान पक्ष से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। परिचितों से मनमुटाव के कारण थोड़ी परेशानी होगी लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभालने में सफल होंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में भी प्राप्त होगा। जोखिम वाले काम से आपको सतर्क रहना चाहिए। दूसरों के झगड़े विवाद में न पड़ें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    27-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है, किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें अपने मन से दवाई लेना नुकसानदायक हो सकता है। आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए विरोधियों से दूर रहें और कही सुनी बातों पर ध्यान न दें। आप साथी को कहीं बाहर घुमाने या शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, आज मानसिक भटकाव से पढ़ाई में मन नहीं लगेाग। आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    27-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार में आज चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपका आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसलिए वाणी व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। कान के रोग एवं पीड़ा की आशंका है। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    27-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको संभलकर बात व्यवहार करना चाहिए। व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो उसमें किसी भी तरह के लेन-देन से बचें, अन्यथा आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों से संबंधित समस्या है, उन लोगों को विशेष रूप से अपना ध्यान रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति का उपहास असफलता का कारण बन सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    27-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको अपने माता-पिता या भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत उम्मीदें हैं और आपका जीवनसाथी उन सभी पर खरा उतरेगा। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा चिंतित हो सकता है लेकिन चिंता न करें, भगवान सब ठीक कर देंगे। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    27-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के जातक आज सभी मामलों को संयम से संभालने का प्रयास करें। अहंकार को बीच में न लाएं, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। आज कोई बड़ा काम करने में आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज खरीदारी करते हुए बजट का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। कष्ट, चिंता व बेचैनी से राहत पाएंगे। दिन के दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेग।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    27-01-2025

    ♓ मीन :

    आज मीन राशि के सितारे बताते हैं किसी विवाद मामले में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रभाव बढेगा। किसी पारिवारिक जरूरत की वजह से आपको धन खर्च करना होगा। यात्रा पर भी धन व्यय होने का योग है। आज यात्रा के दौरान आपको अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • नेर गांवों में गणतन्त्र दिवस पर किया गया सफाई अभियान

    अर्की

    रविवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलोग के गांवों नेर में रास्ते की साफ सफाई की गई व मंदिर परिसर तक रास्ते को साफ व रास्ते का निर्माण कार्य गांवों के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसमें समिति प्रधान चेतराम शर्मा की उपस्थिति में कार्य को पूर्ण किया गया। सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा व हेमचन्द व सदस्यों द्वारा सड़क से लेकर माँ मनसा मंदिर तक रास्ते की झाड़ियाँ व रास्ते को दुरुस्त किया गया,व साथ लगते रास्तो की साफ सफ़ाई की गई। समिति प्रधान चेतराम शर्मा ने कहा कि हर दूसरे रविवार को समिति सदस्यों द्वारा गांवों में साफ सफाई व अन्य प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है जिस से गांवों में स्वछता रहे व किसी भी बीमारी के पनपने की संभावना को खत्म किया जा सके । इस अवसर पर मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा,पुनीत शर्मा,उमाशंकर शर्मा, नंद लाल शर्मा,कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे

  • अखिल भारतीय पूर्व अर्ध सैनिक कल्याण एवं समन्वय संघ द्वारा श्री राजवर्धन राठौड़ को उनके विवेक हीन बयान पर विरोध एवं चेतवानी

    हिमाचल आजतक(ब्यूरो)

    सेवानिवृत्त कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा पैरामिलिट्री पर गैर जिम्मेदाराना दिए गए बयान पर दिनांक 25 जनवरी 2025 में अखिल भारतीय पूर्व अर्ध सैनिक कल्याण एवं समन्वय संघ ने विडियो कंप्रेसिंग का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष वी के शर्मा (सेवानिवृत्त डीआईजी) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्य पैटर्न एम एल ठाकुर, नेशनल सेक्रेटरी देवेन्द्र बक्शी, जम्मू-कश्मीर के महासचिव दर्शन सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनवीर चन्द कटोच एवं अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    भारत के अर्धसैनिक बलों के सदस्यों द्वारा व्यक्त की गई भावनाएँ गहरी हताशा, निराशा और चोट की भावना को दर्शाती हैं। उनकी शिकायत का मूल कारण कर्नल राजवर्धन राठौर द्वारा हाल ही में की गई टिप्पणी के इर्द-गिर्द घूमता है, जिन्होंने एक मंत्री के रूप में पेंशन प्रणाली के बारे में एक बयान दिया था, जो उनके अनुसार उनकी सेवा और बलिदान को गलत तरीके से प्रस्तुत करता है।

    मान्यता और सम्मान: अर्धसैनिक बलों को लगता है कि उनके समर्पण और सेवा, जो बलिदान, साहस और वफादारी के मामले में सेना के समान है, को पर्याप्त रूप से मान्यता नहीं दी गई है। उनका मानना है कि सरकार, विशेष रूप से राठौर जैसे लोगों के माध्यम से, अर्धसैनिक बलों की भूमिका को ठीक से नहीं समझ पाई है या उसका प्रतिनिधित्व नहीं कर पाई है, जो आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।पेंशन बहस: अर्धसैनिक बलों के सदस्य पेंशन के बारे में बयान से विशेष रूप से परेशान हैं, खासकर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के संबंध में। यह तर्क कि पेंशन सेवा अवधि पर आधारित है, अग्निवीरों के छोटे कार्यकाल के संदर्भ में, एक गलत सूचना या भ्रामक टिप्पणी के रूप में देखा जाता है। अर्धसैनिक बलों के जवानों को 2004 के बाद नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत ओपीएस से वंचित किया गया था, और वे इसे अन्यायपूर्ण मानते हैं। उनका तर्क है कि सेना में अपने समकक्षों की तरह, वे भी अपनी जिम्मेदारी और जोखिम के तुलनीय स्तर को देखते हुए पुरानी पेंशन योजना का हिस्सा बनने के हकदार हैं कथित अज्ञानता और अनादर: अर्धसैनिक बलों को कर्नल राठौर की टिप्पणियों से अपमानित महसूस होता है, विशेष रूप से एक मंत्री के रूप में उनके पद को देखते हुए। अर्धसैनिक सेवा की प्रकृति और उनके उचित अधिकारों के बारे में उनकी स्पष्टता की कमी और स्पष्ट अज्ञानता ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। बयान को उन बलों के मनोबल के लिए हानिकारक माना जाता है जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, अक्सर संघर्ष क्षेत्रों में, और सेना को प्राप्त होने वाली सार्वजनिक मान्यता के समान स्तर के बिना सेवा करते हैं। प्रणालीगत मुद्दों से निराशा: अर्धसैनिक बलों ने कल्याण पुनर्वास बोर्ड (WARB) के गठन के बावजूद सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए समर्पित कल्याण बोर्ड की कमी जैसे प्रणालीगत मुद्दों को भी उजागर किया है। उनका तर्क है कि इन संरचनात्मक मुद्दों के कारण सेवानिवृत्त सदस्यों की चिंताओं, जैसे पेंशन पात्रता और समग्र कल्याण की उपेक्षा हुई है। 5. निष्पक्षता और समर्थन का अनुरोध: अर्धसैनिक बल प्रतिष्ठा या मान्यता के मामले में सेना से तुलना नहीं चाहते हैं। इसके बजाय, वे अनुरोध कर रहे हैं कि उनके योगदान का उनके अपने अधिकार में सम्मान किया जाए। वे अपने बलिदान और समर्पण के लिए पहचाने जाना चाहते हैं, विशेष रूप से यह देखते हुए कि वे राष्ट्रीय संकटों, युद्धों या संयुक्त राष्ट्र मिशनों जैसी शांति स्थापना भूमिकाओं के दौरान रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं। अर्धसैनिक बलों के सदस्य सरकारी अधिकारियों, विशेष रूप से प्रमुख पदों पर बैठे लोगों से अधिक सूचित, सम्मानजनक संवाद की मांग कर रहे हैं। वे पेंशन पात्रता की बहाली सहित अपने कल्याण पर बेहतर ध्यान देने की भी मांग कर रहे हैं, और सरकार से भारत के सुरक्षा ढांचे में उनकी अद्वितीय और महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए अन्य सशस्त्र बलों के समान सम्मान के साथ उनका इलाज करने की मांग कर रहे हैं।

    1. पैरामिलिट्री सदस्यो जो मूलभूत सुविधाओं के वंचित होने के बावजूद भी हमेशा उच्च मनोबल , शोर्य वीरता के साथ देश की आन बान शान बनाए रखने में अपनी जान तक न्योछावर करने तक की परवाह नहीं करते हैं उनकी भावनाओं को आहत करने जैसे गैर जिम्मेदाराना बयान देना उचित नहीं है. V K Sharma. DIGP. Rtd