19/02/2025 7:33 am

कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

[adsforwp id="60"]

राशिफ़ल(भार्गव)

मेष
30-01-2025

♈ मेष :

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला हो सकता है। आज ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी के साथ आपकी अनबन होने से नुकसान हो सकता है। आज का दिन मिश्रित फलकारक है और बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नएं संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रंग : हरा

वृष
30-01-2025

♉ वृषभ :

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍या वाला रहेगा और आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकते हैं। शाम के वक्‍त आपको सामाजिक संबंधों से लाभ होगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। परिवार में सभी के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

मिथुन
30-01-2025

♊ मिथुन :

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज नौकरी और कारोबार में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, आप मेहनत करके हर काम में सफलता पा सकते हैं। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क
30-01-2025

♋ कर्क :

कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। धन और करियर के मामले में आपको लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

सिंह
30-01-2025

♌ सिंह :

सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपको शत्रुओं से दूर रहने की सलाह है। विवाद से बचने का प्रयास करें। बिना वजह की चिंताओं से आज मन परेशान होगा। नई उपलब्धियों से आपको लाभ होगा और आपको कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कन्या
30-01-2025

♍ कन्या :

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और धन सम्‍मान के मामले में सफलता मिलेगी। स्वजनों से सुख मिलेगा और पारिवारिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

तुला
30-01-2025

♎ तुला

तुला राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके पद व अधिकार में वृद्धि होगी। समस्‍याओं का अंत होगा और मानसिक रूप से अशांति दूर होगी। कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम में आपका मन कम लगेगा। कारोबार के मामले में लाभ होगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

वृश्चिक
30-01-2025

♏ वृश्चिक :

वृश्चिक राशि के लोगों को सम्‍मान प्राप्‍त होगा और आपके मन में कुछ कर दिखाने की उधेड़बुन होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों से आपकी अच्‍छी साठ-गांठ रहेगी और आपको लाभ होगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा। निराशाजनक विचारों से बचें। संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

धनु

30-01-2025

♐ धनु :

धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका हुआ धन लाभ मिलेगा। आपके आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी और हर कार्य में सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मकर
30-01-2025

♑ मकर :

मकर राशि के लोगों का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। आपको आज पुण्‍य कर्मों का लाभ होगा। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

कुंभ
30-01-2025

♒ कुंभ :

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपको ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध में किसी प्रकार की अस्थिरता से आपको परेशानी हो सकती है। काम करने में मन नहीं लगेगा। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के उपयोग की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

मीन
30-01-2025

♓ मीन :

मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: हरा रंग

Leave a Reply

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री  तथा कुनिहार इकाई के सभी वरीष्ठ नागरिको ने कुनिहार बीडीओ कार्यालय के पास बनने वाले उपतहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य के लिए निविदा कंटेक्टर का दिया नाम

Advertisement