कुनिहार
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में मनाया 76वां गणतन्त्र दिवस पर्व I जानकारी देते हुए एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया की विद्यालय में बड़ी धूम धाम से गणतन्त्र दिवस मनाया गया I इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बतौर मुखातिथि शिरकत की I मंच का संचालन करते हुए सुमन देवी ने मुखातिथि का स्वागत किया उसके उपरान्त मुखातिथि ने ध्वजारोहण किया गया उसके उपरांत विद्यालय से विभिन्न एन एस एस , एन सी सी व् स्काउट्स एंड गाइड्स कि टुकड़ियों ने परेड की I इस गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने भाषण , नृत्य ,कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये और देशभक्ति गाने गाये I विद्यालय अद्यापक वर्ग मीरा देवी , रजनी सूद , पूनम शर्मा व् आरती भारद्वाज ने मुख्यातिथि को तिरंगा और भेंट देकर सम्मानित किया I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी बच्चों को और अध्यापकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी I I मुख्यातिथि ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने वक्तव्य में कहा की हमे अपने सविंधान के नियमो का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए तथा देश सेवा के कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए I मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा एन सी सी कैडेट्स को एन सी सी A सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया I इस अवसर पर सभी अध्यापक वर्ग ए एनओ अमर देव , एन एस एस प्रभारी पूनम शर्मा, वंदना , निधि जोशी, अरुणा शर्मा , संगीता देवी , अनन्या , कमलेश शर्मा, भानु प्रिया , मीरा कौशल , पिंकी कुमारी , रजनी सूद, आरती भारद्वाज और एन एस एस, एन सी सी, स्काउट्स एंड गाइड्स, लायन एको क्लब इस्काइयों के बच्चे और विद्यालय के अन्य बच्चे भी मौजूद रहे I सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई I
Month: January 2025
-
बी एल पाठशाला कुनिहार में गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा
-
जेएनवी कुनिहार में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया ।
कुनिहार
26 जनवरी 2025 को पीएम श्री जेएनवी बनिया देवी कुनिहार सोलन हिमाचल प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य केके यादव द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुआ ।मातृभूमि को श्रद्धांजलि देने के लिए ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के एनसीसी एनएसएस वि स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने परेड सहित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।प्राचार्य के.के. यादव ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और देश की वृद्धि और विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रिंसिपल ने विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से अपने छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना जगाने में स्कूल के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। कक्षा 6वीं के विद्यार्थियों का लिलिपुट नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लेकर गणतंत्र दिवस को यादगार बनाया।
-
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
26-01-2025♈ मेष :
आज का दिन करियर कारोबार के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके लिए सलाह है कि आज उधार के काम से बचें और किसी को उधार और कर्ज न दें। नौकरी पेशा जातक आज थोड़े रिलैक्स रहेंगे और परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे। किसी से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। छोटी यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: नीला
वृष
26-01-2025♉ वृषभ :
आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा जिसका लाभ आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पा सकेंगे। संतान से सहयोग मिलेगा। आप अपनी प्लानिंग मेहनत से पूरी करेंगे और उसका फायदा भी आपको मिल सकता है। आज आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
मिथुन
26-01-2025♊ मिथुन :
मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको कारोबार में अचानक धन लाभ मिलेगा। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छी और मीठी वाणी बोलकर आप अपना काम पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें। कहीं पैसा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, नहीं तो पैसा डूब सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: हरा
कर्क
26-01-2025♋ कर्क :
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुरूप न होने से आपका मूड खराब हो सकता है। लव लाइफ की खींचतानी में कोई फैसला नहीं ले पाएंगे। रोजमर्रा के कामकाज में आज कुछ परेशानी बनी रहेगी। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी आपने योजना बनाई थी। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने का प्रयास करें। किसी पर निर्भर न रहें। स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क बरतें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
सिंह
26-01-2025♌ सिंह :
सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोग आपको व्यक्तित्व और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आपके सोचने का तरीका लोगों को पसंद आएगा और लोग आपके सुझाव सलाह से लाभ पाएंगे। आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सुखद और सामान्य है। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: हरा
कन्या
26-01-2025♍ कन्या :
आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। कन्या राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सोच का दायरा बढेगा। बुद्धि कौशल से आप लाभ ले पाएंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण काम जो टल रहे थे आज उसे पूरा कर पाएंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नए और बेहतरीन मौके भी मिल सकते हैं। आपको पैसों और परिवार की स्थिति पर पूरा ध्यान देना चाहिए। सेहत में भी सुधार हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। आज अपनी ऊर्जा का लाभ उठाने का दिन है, लगन के साथ अपने काम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
तुला
26-01-2025♎ तुला
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी मेहनत और लगन शीलता का लाभ मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी होगी। आज पद प्रभाव बढ़ने का भी योग बना हुआ है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। लोगों से अपना काम निकलवाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कई तरह के काम अचानक से आज जाने की वजह से चिड़चिड़ापन और क्रोध आ सकता है। संयम बरतने की जरूरत है। खर्च पर काबू रखें, गैर जरूरी चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: ग्रे
वृश्चिक
26-01-2025♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी से चलना होगा, नुकसान होने की आशंका है। आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। अचानक बनने वाली परिस्थितियों की वजह से थोड़ी परेशानी और चिंता हो सकती है। सलाह है कि किसी आकस्मिक घटना पर तुरंत कोई निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ी थकान और सुस्ती महसूस होगी। अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचे। खर्च पर काबू रखें ऑफर के चक्कर में धन अधिक खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
धनु
26-01-2025♐ धनु :
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कूटनीति और अनुभव से आपको लाभ मिलेगा। अपनी योजना को गुप्त रखकर काम करना हितकारी रहेगा। कोई जरूरी काम आज आपका अटक सकता है जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
मकर
26-01-2025♑ मकर :
मकर राशि के जातकों को आज दिखावे और आडंबर से बचना चाहिए। आप जितना ही साफ छवि बनाकर चलेंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। परिवार में आर्थिक विषयों को लेकर कुछ कहासुनी और बहस हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी और आपको उसे पूरा करने के लिए कुछ जरूरी काम टालने होंगे। पैसों के मामले में आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको तालमेल बनाकर चलना होगा, आपस में मतभेद और किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सेहत के मामले में अपना ख्याल रखें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
कुंभ
26-01-2025♒ कुंभ :
आज कुंभ राशि के जातकों को नौकरी कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन विरोधी और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। कुछ उलझे मामले आज आप समय निकालकर सुलझा सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार में कुछ नया करने में भी आप सफल हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आज छोटी-छोटी खुशियों और सुखों का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। यह खुशी आपको काम करने की ऊर्जा देगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
मीन
26-01-2025♓ मीन :
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज करियर से जुड़ी संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक लेनदेन और निवेश सोच-समझकर करें। बिना पेपर के आर्थिक लेनदेन न करें। आज आप कोई खास काम भूल सकते हैं और आपके काम में कुछ कमी निकाली जा सकती है। आज आपको अत्यधिक थकान भी हो सकती है। घर परिवार के मामले में दिन सुखद रहेगा। बच्चों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज शॉपिंग पर धन खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा
-
वासनी से बगैर सिर का अधजला शव बरामद
सोलनहिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के वासनी से बगैर सिर का अधजला शव बरामद किया है। साथ ही कई किलोमीटर दूर सोलन जिला में सिर बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक सोलन पुलिस ने जघन्य अपराध की मिस्ट्री को बेपर्दा कर लिया है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अज्ञात व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को दो हिस्सों में अलग-अलग जगह नष्ट करने का प्रयास किया गया। शुरुआती जांच में ये भी पता चल रहा है कि देऊंघाट इलाके में तीन व्यक्ति शिकार करने के चक्कर में जंगल की तरफ गए थे, लेकिन एक लापता हो गया था। इसी दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वाला व्यक्ति वही हो सकता है, जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की थी।अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों द्वारा लाश से गर्दन को अलग कर दिया गया और उन्हें अलग-अलग जगहों पर दफना दिया गया। सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के वासनी के नजदीक भी धड़ को जलाने का प्रयास किया गया। आरोपी धड़ से अलग की गई गर्दन को वाहन में लेकर वापस सोलन जिला में दाखिल हुए। इसके बाद इसे जलाने की कोशिश हुई।
पता चला है कि पुलिस गुमशुदा व्यक्ति की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बड़ोग के आसपास इस बात का सुराग मिला कि लापता व्यक्ति किसके साथ दो व्यक्ति थे। इसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिससे एक खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझ गई। अब आरोपियों की निशानदेही पर शव के हिस्सों को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक लापता व्यक्ति संगटी गांव में अपनी बहन के घर आया हुआ था, जहां से वह अपने साथियों के साथ शिकार करने के लिए निकला था। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया है और जांच जारी है।
एक अन्य जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने स्वीकार किया है कि मृतक वही व्यक्ति था जो लापता चल रहा था। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर भी इस तथ्य की गहन जांच और क्रॉस-चेक कर रही है। इसके बाद ही पुलिस मृतक समेत आरोपियों की पहचान को उजागर करेगी।
एसपी गौरव सिंह ने केवल इतनी पुष्टि की है कि हत्या की वारदात में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसको लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी ने कहा कि जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। -
अर्की के बखालग के बाहवां के विद्यालय (डीसीएम) में मनाया गया हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस
अर्की
अर्की उपमंडल के बखालग के बाहवां के निजी विद्यालय (डीसीएम) में मनाया गया हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से कार्यक्रम के मुख्यातिथि मोहन लाल शर्मा (अध्य्क्ष पूर्व सैनिक लीग इकाई अर्की) व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अर्की अनुज गुप्ता रहे ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य आनंद दुबे द्वारा हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस के बारे में बताया गया । इस दौरान उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई ।
इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अर्की क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों की नामी विभूतियो॔ व संस्थाओं के साथ एक्स सर्विस मैंन लीग इकाई अर्की के सदस्यों, वीर नारियों को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
-
अंबुजा सीमेंट्स ने रौड़ी,दाड़लाघाट में आयोजित किया खेल उत्सव शामिल हुए 400 से अधिक प्रतिभागी
दाड़लाघाट
अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स युवा खिलाड़ियों और खेलकूद में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति को समान अवसर प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है।अंबुजा सीमेंट्स ने अपनी सीएसआर पहलों के तहत हाल में खेल उत्सव का आयोजन किया जिसका उद्देश्य युवा छात्रों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना था।यह आयोजन दाड़लाघाट में रौड़ी संयंत्र के पास आयोजित किया गया।यह सामुदायिक आयोजन 24 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के 400 से ज्यादा छात्रों की जोशपूर्ण भागीदारी से सफल रहा जिसमें शिक्षक,स्थानीय गणमान्य जनों और स्वयंसेवकों भी मौजूद रहे।खेल उत्सव में विभिन्न आयु वर्गों और कौशल स्तरों के अनुसार खेलों का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्रों ने वॉलीबॉल में प्रतिस्पर्धा की जबकि प्राथमिक कक्षा के छात्रों ने डॉजबॉल और रिले रेस में हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में 50 मीटर,100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने मैदान पर अपनी क्षमता,टीमवर्क और मेहनत का प्रदर्शन किया।अंबुजा सीमेंट्स की सीएसआर टीम अपने गुणवत्ता शिक्षा कार्यक्रम के तहत छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करती है साथ ही उन्हें जीवन की महत्वपूर्ण क्षमताओं जैसे अनुशासन और टीमवर्क को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।खेल उत्सव जैसी पहलों से स्थानीय समुदायों में समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है और भविष्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने, एकता की भावना को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय युवाओं की खेलों में और उससे परे की आकांक्षाओं को समर्थन देने की अंबुजा सीमेंट्स की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
-
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
25-01-2025♈ मेष :
आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा पर ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बुखार हो सकता है, इसलिए बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बनेगा और अपने जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्रेम में बदले नजर आएंगे। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : गुलाबी
वृष
25-01-2025♉ वृषभ :
आप काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। दोस्तों के साथ तालमेल बढ़िया होगा और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे तनाव कम होगा। आपके परिवार में खुशी का दिन रहेगा। किसी की शादी की बात चल सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े उनकी सलाह मानने से आपको कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो का दिन प्यार को बढ़ाएगा। आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
मिथुन
25-01-2025♊ मिथुन :
पैसे को लेकर स्थिति अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे और आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
कर्क
25-01-2025♋ कर्क :
मन को समझाने के बहुत तरीके हैं, लेकिन खुद को अकेला महसूस करना अच्छी बात नहीं है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। पूरे जोश के साथ के दिन की शुरुआत करेंगे और आपकी इनकम अच्छी रहेगी। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद रंग
सिंह
25-01-2025♌ सिंह :
अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आप इंटरनेट के जरिए, कोई नई नौकरी का ऑफर पा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बहुत खुश महसूस करेंगे और हो सकता है कि आप अपने प्रिय से शादी करने का सपना साकार करने की बात करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
कन्या
25-01-2025♍ कन्या :
अपने काम में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका खूब मन लगेगा और आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा लेंगे और खाली समय में अपने साथियों के साथ गपशप का भी समय निकाल लेंगे। परिवार के लोग काफी खुश होंगे। घर का माहौल थोड़ा धार्मिक हो सकता है। कुछ रिश्तेदारों के आने से रौनक आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा निराश हो सकते हैं। इसके लिए उनसे बात करें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
तुला
25-01-2025♎ तुला
तुला राशि वाले के जातक अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ आप ही अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। इसलिए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। किसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
वृश्चिक
25-01-2025
♏ वृश्चिक :
आपको थोड़ा परेशान करेगी और इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए ज्यादा विचार ना करें और खुद को अकेला ना छोड़े। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आपका जीवन साथी पूरी कोशिश करेगा कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सके। आपको भी उनकी यह अदा बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी अधिक खुश होंगे और अपने प्रिय से मिलने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे। शाम का समय अपने प्रिय के साथ बिताना आपकी प्राथमिकता में होगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
धनु
25-01-2025♐ धनु :
धनु राशि के जातकों को किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। इसके अलावा अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अगर कहीं अरसे से आपका धन रुका हुआ है तो वह भी आपको मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में किसी तरह की लापरवाही न करें। अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
मकर
25-01-2025♑ मकर :
आप अपने अनुभव और अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज का दिन आपकी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन एक संपूर्ण सुखद जीवन के रूप में दिखाई देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर सजग रहेंगे और वह अपने प्रिय से सच्चाई की उम्मीद करेंगे क्योंकि उनके मन में कुछ गलतफहमी होगी, जिसे दूर करना जरूरी होगा। काम को लेकर स्थिति आज बहुत बढ़िया होगी। उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
कुंभ
25-01-2025♒ कुंभ :
ज्यादा सोचने से पेट में अजीब सी बेचैनी होगी। पूजा-पाठ या धार्मिक कामों पर अच्छा खर्च करेंगे। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जिससे काम के सिलसिले में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके साथी भी आपको सपोर्ट करेंगे, लेकिन आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए बातें सोच समझ कर करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा एनर्जी टिक होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
मीन
25-01-2025♓ मीन :
आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा। अपनी संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके मन में हर्ष की भावना भर देगी। जीवन साथी से भी प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। यह मुस्कुराहट आपके चेहरे पर दिन भर रहेगी यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो भी आज आप अपने प्रिय के साथ नज़दीकियां बढ़ाते हुए नजर आएंगे। आपको किसी को भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 4
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
-
सनवारा टोलप्लाजा पर एनएचएआई के रकतदान शिविर मे 120 लोगो ने किया रकतदान I
पवन कुमार (सोलन)
धर्मपुर
एनएचएआई की और से सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है I सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत सनवारा टोलप्लाजा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया I रकतदान शिविर मे एनएचएआई के प्रोजेकट डारेकटर आनंद दहिया ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की I रक्तदान शिविर मे एनएचएआई ग्रील कम्पनी के कर्मचारी ने रकतदान मे भाग लिया I रकतदान एकत्रित टीम के मुखिया डा.हरमनजीत सिह ने बताया की रकत दान के लिए स्वास्थय विभाग की और से नई गाईड लाईन आई है जिसके अनुसार पुरष तीन महिने व महिला चार महिने बाद रक्तदान कर सकते है हर व्यक्ति 18 से 65 वर्ष की आयु तक रक्तदान कर सकता है I शरीर मे रक्तदान करने के बाद 24 से 48 घंटे के अन्दर शरीर से निकला हुआ रक्त पुरा हो जाता है I 120 लोगो द्वारा रक्तदान मे भाग लिया गया I रकतदान शिविर मे महिलाओ ने भी भाग लिया I एनएचएआई के अधिकारी ने कहा की सडक पर हर रोज वाहन चालक नियमो को ताक पर रखकर वाहन चलाते है जिससे सडक पर दुर्घटनाऐ हो रही है I सडक सुरक्षा सप्ताह मे हम शिविर लगाकर लोगो को वाहन नियम के अनुसार चलाने की अपील करते है I ताकि सडक पर दुर्घटनाओ की सख्या कम हो I रकतदान शिविर भी इसका ही भाग है I रकतदान हर आदमी को करना चाहिये जिससे आपका शरीर स्वस्थ रह सके I समाज मे अच्छे समाजिक कार्य करने वालो की सख्या कम नही है आज युवाओ को समाजिक कार्य मे बढचढ कर भाग लेना चाहिये वही युवाओ को नशे जैसी गंदी कुरीतियो को खत्म करने के लिए सभी को एक जुट होना पडेगा तभी इस गंदी कुरीति को रोका जा सकता है I इस अवसर पर आंतल जिन्दल,साहिल उपावल,दिनेश पुनिया,पंकज चरण, ग्रील कम्पनी के प्रोजेकट मैनेजर पंकज,टाटा मामोरियल कैंसर अस्पताल न्यू चंडीगढ के चिकित्सक टीम मे निपेश ,संदेश,प्रयिंका,तजेदर कौर ,संजीव,शुभम मौजुद रहे I
-
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
24-01-2025♈ मेष :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इससे लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग : हरा
वृष
24-01-2025♒ वृषभ :
आज आपका मन खुशियों से सराबोर रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। यदि आप उनको कोई सुझाव देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आप किसी संपत्ति के खरीदारी की योजना बनाने जा रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आप किसी परिजन से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें, क्योंकि उसे समय पर वापस देने में आपको समस्या आएगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग : लाल
मिथुन
24-01-2025♊ मिथुन :
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी काम के शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपका मन कार्यक्षेत्र में अपने कामों को छोड़कर बाकी के कामों पर लगेगा, जो आपकी थोड़ी टेंशन को बढ़ा सकता है। आप मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
शुभाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कर्क
24-01-2025♊ कर्क :
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय लेने से पहले समझकर चलना होगा। किसी से प्रॉपर्टी संबंधित बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस में आपका कोई लिया गया फैसला आपको खुशी देगा। माता-पिता से आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग : लाल
सिंह
24-01-2025♌ सिंह :
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आप नाम कमाएंगे। घर की साज सज्जा पर आपको पूरा ध्यान रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग : सफेद
कन्या
24-01-2025♍ कन्या :
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको यदि कोई बेवजह की टेंशन परेशान कर रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। माता-पिता से आप कुछ पारिवारिक कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
तुला
24-01-2025♎ तुला
तुला राशि के जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो उसमें वह मित्र की मदद से दूर होगी। आपको लंबे समय से रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील के फाइनल होने की संभावना है। आपके चारों ओर खुशियों से भरा माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग : पीला
वृश्चिक
24-01-2025♏ वृश्चिक :
आज आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपकी किसी से कहासुनी होने से आप परेशान रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को कल पर छोड़ने से बचें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
धनु
24-01-2025♐ धनु :
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने दिनचर्या पर पूरा ध्यान देना होगा। धन को लेकर आप कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिया, तो उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : चंदन रंग
मकर
24-01-2025♑ मकर :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी बेवजह के काम को लेकर चिंता रहने वाली है। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको किसी सहयोगी से कामों को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
कुंभ
24-01-2025♒ कुंभ :
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मलेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग : सफेद
मीन
24-01-2025♓ मीन :
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करेंगे और आपको किसी काम से अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी फैसले को जल्दबाजी में नहीं करना है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग : चाँदी रंग
-
प्रभु श्री रामचंद्र जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अर्की में भजन संध्या का आयोजन
अर्की
अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामचंद्र जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर गत रात्रि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अर्की में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री रामलीला क्लब अर्की, हिंदू जागृति मंच तथा मां भगवती संकीर्तन मंडली अर्की के सदस्यों एवं नगर के युवाओं,बुजुर्गों तथा महिलाओं ने भजन संकीर्तन के माध्यम से प्रभु श्री रामचंद्र जी की महिमा का गुणगान किया। राम भक्तों ने भजनों तथा नृत्य के माध्यम से भगवान श्री रामचंद्र जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।