Month: January 2025

  • राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल

    शिमला

    भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के बारे में राहुल गांधी जी का बयान निंदनीय है और अक्षम्य है। राष्ट्र, देश और भारत की संस्कृति के संबंध में अधूरा एवं विकृत ज्ञान होने के कारण नेहरू-गांधी परिवार लगातार संघ को गाली देता आया है। नेहरू जी ने देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसने 1947 में देश के विभाजन के समय हजारों-हजारों हिन्दुओं के जान-माल की रक्षा की और उन्हें सुरक्षित भारत लाने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी, ऐसे संगठन पर प्रतिबंध लगाया और हजारों स्वयंसेवको को जेल में डाला। उस समय के पूजनीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर जी को भी जेल में रहना पड़ा। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाने के लिए 1975 में देश में आपातकाल लगाया और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की सलाखों के पीछे डाला। उस समय के पूजनीय सरसंघचालक श्री बाला साहब देवरस जी को 19 महीने इस नेहरू-गांधी परिवार ने जेल की सलाखों के पीछे रखा। 1992-93 में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के आंदोलन के दौरान संघ पर एक बार फिर प्रतिबंध लगाया।
    डाॅ बिन्दल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर चला यह संगठन नेहरू-गांधी परिवार के भारी विरोध के बावजूद देश के हर क्षेत्र में राष्ट्र सेवा में जुटा हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्रों में अनुसूचित समाज में, समाज के हर वर्ग में सेवा एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र उत्थान के कार्यों में लगे दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन के सरसंघचालक जी को राहुल गांधी जी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और हमारी राहुल गांधी जी को सलाह है कि पहले संघ को समझे और फिर बोले, तो अच्छा रहेगा।
    बिंदल ने कहा 1975 में इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर प्रतिबंध लगाया, देश में इमरजेंसी लगाई और एक लाख स्वयंसेवकों को जेल की काल कोठड़ी में बंद किया। उस समय के माननीय सर संघचालक माननीय बालासाहेब देवरस 19 महीने जेल में रहे, तत्पश्चात 1992-93 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु चलने वाले आंदोलन के समय पुनः एक बार संघ पर प्रतिबंध लगाया और आज फिर इस प्रकार की बात राहुल गांधी कर रहे हैं। परंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक
    संघ वह संगठन है जो निर्बाध गति से राष्ट्र उत्थान हेतु अपने कार्य में जुटा है और आगे बढ़ रहा है, इसलिए राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले।
    डाॅ बिन्दल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के खिलाफ दिए गए बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

  • राज्य के बच्चों ने कहा ‘थैक्यू सीएम सर’, मुख्यमंत्री ने कहा ‘मैं हूं न’

    शिमला
    अपनी पहली हवाई यात्रा और तीन सितारा होटलों में यादगार प्रवास से लौटने के पश्चात आज राज्य के 22 बच्चों ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की।
    अपने 13 दिवसीय शैक्षणिक और मनोरंजक यात्रा के बारे में इन बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और इस अविस्मरणीय यात्रा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए, यात्रा के दौरान उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
    कक्षा 12 की छात्रा नैन्सी ने हवाई यात्रा के दौरान अपने उत्साह का वर्णन करते हुए कहा, हवाई अड्डे की व्यवस्था से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ अनुभव करना रोमांचकारी था। नैन्सी ने बताया कि हमने ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा किया, जो भारत के सदियों पुराने समृद्ध इतिहास को जीवंत करते हैं। कशिश ने दिल्ली के विज्ञान संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं के प्रति अपने आकर्षण और काल्पनिक सवारी की खुशी को साझा किया। इस बीच, धर्मेंद्र ने गोवा के समुद्र तटों पर समूह के साथ बिताए पलों को याद किया, जहां उन्होंने जमकर नृत्य किया और खूब मौज-मस्ती की। उन्होंने कहा, इस यात्रा के दौरान हम समूह में यात्रा करते समय अनुशासन के महत्व और हवाई यात्रा की योजना के तरीके को भी सीख पाए।
    मुख्यमंत्री की देखभाल और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए बच्चों ने कहा कि, अगर सीएम सर न होते तो हम सिर्फ सहानुभूति के पात्र बनकर रह जाते। मुख्यमंत्री की इस पहल ने हमें राज्य के बच्चों का दर्जा दिलाया है, जिसके लिए हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विनम्रता से जवाब देते हुए कहा, यह कोई उपकार नहीं है, राज्य के संसाधनों से लाभ उठाना आपका अधिकार है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों की देखभाल राज्य के बच्चों के रूप में करने के लिए कानून बनाए हैं। सरकार उनके अभिभावक के रूप में कार्य करेगी और उनके पालन-पोषण, शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता प्रदान करेगी।
    उन्होंने कहा कि जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों को भ्रमण पर ले जाते हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के बच्चों को भी इसी तरह के अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की यात्राएं कुछ नया सीखने और अनुभव प्राप्त करने के लिए तैयार की गई हैं, जो उन्हें भविष्य में समाज और राष्ट्र में योगदान देने में सहायक सिद्ध होंगी। राज्य के बच्चों के सबसे पहले शिमला जिला के समूह ने अपनी यात्रा के दौरान पिंजौर, चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण किया। उन्होंने भारत की प्रमुख शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा की, तीन सितारा होटलों में ठहरे और कई ऐतिहासिक स्थलों की सैर की। इन बच्चों की यात्रा 2 जनवरी को शुरू हुई, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और यह यात्रा 14 जनवरी को शिमला वापिस पहुंचकर समाप्त हुई।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक संजय अवस्थी, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

  • सड़क सुरक्षा नियमों पर आईटीआई दिगल में जागरूकता कार्यक्रम ।

    कुनिहार
    आई टी आई दिग्गल में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में संस्थान तथा गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा स्त्रोत व्यक्ति के रूप में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी कुनिहार के निदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा को आमंत्रित किया गया। संस्था के निदेशक के साथ रमा शर्मा तथा दामिनी ठाकुर ने संस्था की तरफ से कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ रोशन लाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में उपस्थित व्यक्तियों तथा विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। संस्थान प्राध्यापक श्यामलाल ,स्टाफ सहित 200 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ रोशन लाल शर्मा द्वारा जो भाषण प्रस्तुत किया गया वो मुख्यत: सड़क सुरक्षा नियमों, सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों तथा सड़क सुरक्षा नियमों की अवेहलना, प्राथमिक चिकित्सा तथा नेक व्यक्ति के कर्तव्यों के ऊपर केंद्रित था। डॉ रोशन लाल शर्मा ने बताया कि किस तरह से लोग जिसमें बेहतर युवा शामिल हैं सड़क सुरक्षा नियमों की अवेहलना करके अपने शरीर के हिस्सों तथा अपनी जान से हाथ धो रहे है। उपयुक्त साधनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाओं की दरों, घावों तथा सदमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थी इस जानकारी को सुनने में अत्याधिक उत्सुकता जाहिर कर रहे थे कि किस तरह इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जाए। इसके उपरांत डॉ रोशन लाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा नियमों तथा किस तरह से इन दुर्घटनाओं से बचा जाए, वाहन चलाते समय हेलमेट को इस्तेमाल करने, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करने, गाड़ी चलाने के लिए कम से कम 18 वर्ष की उम्र का होना तथा लाइसेंस बनाने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नेक व्यक्ति के कर्तव्यों के बारे में बताया गया तथा बच्चों को शपथ दिलाई गई कि यदि रास्ते में किसी दुर्घटनाग्रस व्यक्ति को गंभीर स्थिति में देखे तो सर्वप्रथम उसे प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करवाई जाए तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर्तव्य समझ कर किया जाए तथा ये जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाए। अंत में संस्थान प्रशासन द्वारा डॉ रोशन लाल शर्मा का बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया गया। विभिन्न गतिविधियों जैसे – भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नारा लेखन के लिए बच्चों को सम्मानित किया गया।

  • लकड़ी के बुरादे पर उगा दी औषधीय गुणों से भरपूर टर्की टेल मशरूम, खुंब अनुसंधान निदेशालय चम्बाघाट को मिली सफलता

    पवन कुमार

    खुंब अनुसंधान निदेशालय ने स्तन, फेफड़े, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में सहायक टर्की टेल मशरूम को लकड़ी के बुरादे में उगाने का सफल प्रशिक्षण कर लिया है। इस पर दो वर्ष तक शोध हुआ। इस विधि से मशरूम उत्पादन भी चार गुना अधिक हुआ है। इससे पहले विशेषज्ञ यह मशरूम गेहूं के भूसे पर ठगा रहे थे। इसके बाद अब लकड़ी के लकड़ी के बुरादे पर फसल उगाई। इसके चार फ्लैश आए हैं। यह एक औषधीय मशरूम है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के साथ साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी हैं। इसके सेवन से कैंसर रोगी को कीमोथैरेपी के कारण होने वाली कमजोरी से निजात मिलेगी। इससे रिकवर भी जल्द होगी। इस विधि से अधिक उत्पादन हुआ है। एक बैग से चार फ्लैश निकलने हैं। इसमें पहला फ्लैश 35 से 40 दिनों में आया है। औषधीय मशरूम होने से इसकी बाजार में अच्छी मांग है। यह मशरूम सूखाकर बेची जाती है।अब तक चीन और जापान में उगाई जाती थी मशरूम
    डीएमआर के विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक यह मशरूम चीन और जापान में उगाई जा रही थी। पहले टर्की टेल मशरूम को उगाने के गेहूं के भूसे से बनी खाद का प्रयोग किया गया था। इसके बाद पिछले दो वर्षों से तूनी समेत कई अन्य मजबूत लकड़ी के बुरादे पर इसे तैयार करने का शोध किया जा रहा था।
    20 हजार रुपये प्रति किलो है दाम
    टर्की टेल मशरूम का बाजार में 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिलता है। अभी तक यह मशरूम जंगलों में प्राकृतिक रूप से पेड़ों के ढूंड पर उगती थी।औषधीय मशरूम की तरफ बढ़ रहा रुझान
    प्रदेश समेत देश में औषधीय मशरूम उगाने की ओर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। शिटाके के बाद अब टर्की टेल मशरूम को तैयार करने में अनुसंधान ने सफलता हासिल की है। इस मशरूम में कई औषधीय गुण हैं। खासतौर पर जिन मरीजों की कैंसर में कीमोथैरेपी चल रही है, वह इसके सेवन से जल्दी स्वस्थ होंगे। लकड़ी के बुरादे पर इसकी चार गुना अधिक फसल मिली है। निदेशालय उगाने के लिए किसानों को मशरूम उपलब्ध करवाएगा।-डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक, खुब अनुसंधान एवं निदेशालय

  • 2022-24 में सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक व डीपीई के लिए कुनिहार में सम्मान समारोह आयोजित ।

    कुनिहार
    15 जनवरी 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार में जिला सोलन के सत्र 01 जनवरी ,2022 से 31 दिसंबर, 2024 तक जो शारीरिक शिक्षा शिक्षक जिसमें प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक और डीपीई शारीरिक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं उनके लिए एक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया । यह सम्मान समारोह जिला सोलन प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक संघ व जिला सोलन डीपीई शारीरिक शिक्षक संघ दोनों संघों की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस समारोह में जिन सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षकों ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया उनमें  मनजीत कौर , सुखदेव सिंह राणा,  शेर सिंह , केवल राम तथा  मुनीलाल ठाकुर उपस्थित थे। जिला सोलन शारीरिक शिक्षक संघ की तरफ से  मोहिंद्र राठौर,  जसपाल राणा ,  चंदन ठाकुर, किशोर शर्मा,  धनीराम , राज कुमार पाल ,  रेणु बाला,  सुभाष चंद,  धर्मपाल आदि ने विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शाल , टोपी व मफलर देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सभी विशेष अतिथियों ने अपने सरकारी सेवा काल में जो अनुभव रहे उन्हें सभी के साथ सांझा किया और विशेष अतिथियों ने इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम की प्रथा जो आयोजकों ने शुरू की यह बहुत ही सराहनीय कदम है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए । इस कार्यक्रम में जिला सोलन के कई शारीरिक शिक्षकों जिसमें रत्न ठाकुर, जोगिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, भागीरथ, संगत सिंह , लछमन दास, सुशील ठाकुर, अनिल कुमार, विनीत कुमार, विकास सकलानी तथा निरंजन ठाकुर आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन राज कुमार पाल ने किया।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    16-01-2025

    ♈ मेष :

    मेष राशि वालों का दिन शांति और संतोष से बीतेगा। प्रफेशनल लाइफ में काफी बदलाव होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। संतान पक्ष के कार्यों से आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। शाम के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा

    शुभ दिशा :पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    16-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृषभ राशि वालों की आज कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों का आज का दिन अच्छा रहेगा, गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी, साथ ही जो गठबंधन हैं, उनसे लाभ भी मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अधिकारियों से सराहना मिलेगी। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय लोगों से की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    मिथुन
    16-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। यात्रा करते समय किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा, इसलिए चीजों को लेकर सतर्क रहें। अचानक कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। शोध और रहस्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। शाम के समय कोई योजना बना सकते हैं, जिससे आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हरा

    कर्क
    16-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यों को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले आज कार्यों को लेकर सतर्क रहें। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    सिंह
    16-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि वालों को आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सकारात्मक तरीके से सोचेंगे तो जीवन में आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रगति हुई है, वह आज पूरी होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप देखने से बचें अन्यथा नेत्र विकार रहने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। शाम को आपके प्रयासों से आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    कन्या
    16-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि वाले आज वाणी में सौम्यता बनाकर रखें यह आपके लिए फायदेमंद होगा इससे न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिलेगी और कार्य करेंगे। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है, परिजनों का सहयोग आपको राहत की सांस देगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी

    तुला
    16-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में संतोषजनक समाचार मिलने के आसार बन रहे हैं, जिससे आपकी मेहनत सफल होगी। स्वास्थ्य और घरेलू जीवन में परेशानियां बढ़ने से कार्यों में थोड़ा बेक्र लग सकता है। आज आपके खर्चे कम होंगे और सामाजिक कार्यों से यश में वृद्धि होगी। आज आपके शत्रु आपस में ही लड़ेंगे, जिससे उनका नाश होगा। दैनिक व्यापारियों को अल्पकालीन सफलता मिलती दिख रही है। भाई-बहन के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद करने से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    16-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि वाले आज आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी भी तरह की बहस बाजी में ना उलझें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से लेन-देन की कोई समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों के साथ आपके संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे। अचानक कोई काम आ जाने की वजह से पास की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां आसमान छूती नजर आएंगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: चंदन

    धनु
    16-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि वाले आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। साथ ही धन बचत करने में भी सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को अधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी। आज आपके आसपास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे और सत्ता पक्ष से आपकी नजदीकी का फायदा भी मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

    मकर
    16-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि वाले आज ऊर्जावान महसूस करेंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे और रोजगार व व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बीमार अवस्था में कार्यों की वजह से काफी घूमना फिरना पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और पारिवारिक सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे। शाम के समय किसी भी झगड़े व विवाद में न पड़ें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    कुंभ
    16-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि वालों का आज धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम का नेतृत्व करने का मौका भी मिल सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में कोई नया प्रयास कर रहे हैं तो आज उसका फल मिलेगा। समाज में स्थान मजबूत होगा लेकिन माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: चंदन

    मीन
    16-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि वालों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कामकाज की वजह से अधिक भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य और सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। भाग्य के भरोसे ना बैठें, सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सरकारी नौकरी करने वाले अपना ध्यान रखें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज मीन राशि वालों को लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

  • जन्मदिन बधाई संदेश

    शिमला जिला के गांव चनोग के कमल कुमार को हिमाचल आजतक व स्वजनों की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हिमाचल आज तक आपके इस खास दिन पर आपके साथ है।
    आपका दिन मंगलमय हो!

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    15-01-2025

    ♈ मेष :

    आज आपके लिए यह दिन मेहनत का है। कार्यस्थल पर आपको अच्छा सहयोग मिलेगा और आपकी कोशिशों का फल भी मिलेगा। लेकिन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। ताजगी बनाए रखने के लिए हल्के व्यायाम या ध्यान का अभ्यास करें। रिश्तों में थोड़ी दूरियां हो सकती हैं। अपने प्रियजन से समय बिताने का प्रयास करें ताकि आपसी समझ बढ़े।

    शुभ दिशा : दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 1

    शुभ रंग : बैंगनी

    वृष
    15-01-2025

    ♉ वृषभ :

    आपके लिए यह दिन सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में सफलता के अच्छे संकेत हैं। खासकर जो लोग नए व्यवसाय की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त है। सेहत में सुधार होगा। हालांकि, अगर आप बहुत अधिक मानसिक दबाव में हैं तो आराम करना आवश्यक होगा। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मिथुन
    15-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपकी सूझबूझ से आप इन समस्याओं का हल निकाल पाएंगे। मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और ध्यान की आवश्यकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बातों को सही तरीके से समझने और संवाद करने की जरूरत होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    कर्क
    15-01-2025

    ♋ कर्क :

    आज आपके लिए सफलता के अच्छे संकेत हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय में भी आपको नया मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्का आहार लें। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। साथी के साथ किसी खास पल का आनंद लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    सिंह
    15-01-2025

    ♌ सिंह :

    कार्यक्षेत्र में आपको कोई अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकता है। लेकिन, आपकी मेहनत से आप इसका सामना करने में सक्षम होंगे। सेहत के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। सिरदर्द या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अपने प्रियजन के साथ समय बिताना महत्वपूर्ण होगा।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

    कन्या
    15-01-2025

    ♍ कन्या :

    आपके लिए यह दिन सफलता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। साथ ही, आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक कार्यभार से मानसिक थकान हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। किसी पुराने रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    तुला
    15-01-2025

    ♎ तुला

    कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी चतुराई से इनका हल निकालने में सक्षम होंगे। सेहत को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति हो सकती है। मानसिक और शारीरिक आराम पर ध्यान दें। रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। बातचीत के माध्यम से किसी विवाद को सुलझाने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    15-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपके प्रयास आपको सफलता दिला सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान या आलस्य महसूस हो सकता है। रिश्तों में समय और समझदारी की आवश्यकता होगी। आपसी विवादों से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम-पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    धनु
    15-01-2025

    ♐ धनु :

    आज आपके लिए दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। काम में कोई बदलाव आ सकता है, लेकिन आपको इसे सकारात्मक रूप से लेना होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं, जिससे मन को शांति मिले।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    मकर
    15-01-2025

    ♑ मकर :

    आज का दिन: आज आप अपने कार्यों में ध्यान केंद्रित करेंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और आपके प्रयासों का फल मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। हालांकि, खुद को फिट रखने के लिए हल्का व्यायाम और ताजगी से भरा आहार लें। परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बने रहेंगे। आपसी समझ बढ़ेगी और मन में शांति बनी रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कुंभ
    15-01-2025

    ♒ कुंभ :

    आज का दिन: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें। प्रेम संबंधों में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छे समय का आनंद लें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    15-01-2025

    ♓ मीन :

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कार्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी से आप उन्हें हल कर सकते हैं। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन थकान हो सकती है। आराम करने की आवश्यकता होगी रिश्तों में प्यार और समझदारी बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

  • हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, प्रदेशभर में उत्साह

    ब्यूरो

    हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज अपने संगठन को नया नेतृत्व प्रदान किया है। एनएसयूआई के पूर्व नेता और संघर्षशील व्यक्तित्व  छत्तर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है।

    युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशि कांत शर्मा ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर  छत्तर सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए कहा:
    “छत्तर सिंह ठाकुर जी का संघर्ष, समर्पण और अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और प्रदेश के युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।”

    शशि कांत शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस “जनसेवा ही संकल्प” के उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है और श्री छत्तर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

    प्रदेशभर के युवा कार्यकर्ता इस नियुक्ति को ऐतिहासिक मान रहे हैं और मानते हैं कि छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संगठन और अधिक संगठित और प्रभावी बनेगा। उनके अनुभव और नेतृत्व से हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

    जोश और समर्थन का माहौल
    प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस ऐलान का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की। उनका मानना है कि छत्तर सिंह ठाकुर का नेतृत्व संगठन को प्रदेश में नई पहचान दिलाने और युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होगा।

    नए नेतृत्व के साथ नई उम्मीदें
    इस नियुक्ति के साथ ही हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस एक नए दौर की शुरुआत कर रही है। कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना है कि अब संगठन की ताकत और बढ़ेगी, जिससे कांग्रेस का आधार मजबूत होगा।

  • ठेकेदारों की भुगतान राशि पर व्हाइट पेपर लिए मंत्री, हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक आत्महत्या प्रकरण पर हो उच्च स्तरीय जांच:राजीव सहजल

    शिमला(ब्यूरो)

    भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव सहजल ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य को अपने विभागों की जानकारी लेने के उपरांत ही बयान देना चाहिए, जहां पूरे हिमाचल प्रदेश में ठेकेदारों के कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है वही मंत्री अपनी सरकार को बचाने का झूठ ढोंग कर रहे हैं।
    अगर मंत्री को इतनी ही चिंता है तो उनको अपने विभाग में इस विषय के बारे में व्हाइट पेपर प्रस्तुत करना चाहिए जिसमें सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पूरे प्रदेश में छोटे-छोटे ठेकेदार भी अपने भुगतान बारे चिंतित है और जगह-जगह से सार्वजनिक रूप में सरकार की निंदा कर रहे हैं, क्या आपको यह दिखता नहीं है ? क्या आपको भी सुक्खू प्रेम का चश्मा लग गया है ?
    अच्छा होता की पीडब्लूडी मंत्री भुगतान हेतु ठोस काम करते अपितु नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी करते और टिप्पणी भी बिना आधार की।
    उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी कह रही है कि हिमाचल प्रदेश में ठेकेदारों का भुगतान 1001 करोड़ से अधिक हो गया है।

    भाजपा नेता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से भी पूछना चाहती है कि उनके विभाग में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) धर्मपुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
    उन्होंने कहा कि इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था और सरकार सोई हुई थी। इस वीडियो में चालक ने क्षेत्रीय प्रबंधक पर वेतन रोकने और उसे नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। संजय धर्मपुर डिपो के चालक के पद पर तैनात था। मूल रूप से वह कुल्लू जिले के बदाह का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। इसका पता नहीं चल पाया है कि उसने जहर कहां खाया है। इस पूरे प्रकरण की जांच तो बनती है।