विनोद (नारकंडा)
सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्ज़ा दिया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी। गौर रहें कि हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में एक- एक आदर्श स्वास्थ्य प्रदेश सरकार द्वारा खोलने की योजना है। जिसके लिए सरकार ने पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। लेकिन पुरानी अधिसूचना में ठियोग कुमारसैन विधान सभा क्षेत्र में सिविल अस्पताल ठियोग को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की योजना थी लेकिन कुमारसैन की जनता के हस्तक्षेप व आपत्तियां दर्ज होने के कारण अब सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र का दर्ज़ा दिया जाएगा जिसके लिए अब नए सिरे से सरकार द्वारा अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब आदर्श स्वास्थ्य केंद्र ठियोग में नहीं बल्कि कुमारसैन में खोला जाएगा। जिसके लिए शीघ्र अधिसूचना भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में सभी विधान सभा क्षेत्र में एक -एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र सरकार द्वारा खोले जाने की योजना है जिसके लिए प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। बता दें कि इन आदर्श स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों से सम्बन्धित हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जाएंगे तथा अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के मध्य नज़र सिविल अस्पताल कुमारसैन को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र का दर्ज़ा दिया जाएगा। सिविल अस्पताल कुमारसैन में लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है व शीघ्र सिविल अस्पताल कुमारसैन को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि सिविल अस्पताल कुमारसैन के नए भवन का उद्घाटन पूर्व भाजपा सरकार के दौरान आनन- फानन में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था। जबकि इस भवन का शिलान्यास कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था।
Month: January 2025
-
सिविल अस्पताल कुमारसैन को दिया जाएगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्ज़ा
-
दिल्ली की नांगलोई सीट पर रोहित चौधरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे शशिकांत शर्मा।
अर्की ब्यूरो
दिल्ली में 05 फरवरी को विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे है।
इस चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की नांगलोई विधानसभा सीट पर रोहित चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय युवा कांग्रेस ने हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है।
शशिकांत शर्मा नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी के पक्ष में प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
शशिकांत शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है वह उसे पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। -
आज 19 जनवरी का राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
19-01-2025♈ मेष :
मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप पर आलस भावी रह सकता है और आप कुछ लापरवाह भी रह सकते हैं। ऐसे में आपको आज नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लाभ के करीब पहुंचकर भी अपने लचीले स्वभाव के कारण आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। वैसे आप चाहें तो आज का दिन आपके नाम हो सकता है और सफलता आपके कदम चूम सकती है क्योंकि आपकी राशि में बना गजकेसरी योग आपको लाभ दिलाने के लिए तैयार है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
वृष
19-01-2025♉ वृषभ :
वृषभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज भले ही परिस्थितियां लाभकारी बन रही हों, लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे की जगह मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। दोपहर तक का समय सोच-विचार में नष्ट कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि विचारों और प्लानिंग में अधिक उलझने की बजाय काम पर फोकस करेंगे तो फायदे में रहेंगे। सितारे कहते हैं कि आपकी तार्किक क्षमता आज अच्छी रहेगी और आपको अपनी बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: ग्रे
मिथुन
19-01-2025♊ मिथुन :
आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आप आज अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार करेंगे जिससे आपको जानने वाले लोग भी आपके बदले स्वरूप से हैरान रहेंगे। आप अपना काम बनाने के लिए किसी की भी चापलूसी करने से परहेज नहीं करेंगे। बाहरी लोगों के बीच आपकी छवि एक परोपकारी व्यक्ति की तरह रहेगी और लोग आपको आदर भी देंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
कर्क
19-01-2025♋ कर्क :
आज कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज के दिन आपको लाभ पाने के लिए काफी परिश्रम और प्रयास करने होंगे। आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे और साहसिक कदम उठाने से घबराएंगे। व्यर्थ की भागदौड़ में समय व्यतीत होगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा में अनजाने में कोई बड़ी गलती होने की आशंका है इसलिए बेहद सतर्कता के साथ काम करें।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: चंदन
सिंह
19-01-2025♌ सिंह :
सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपनी कुशल वाणी व्यवहार और से आज लोगों से काम निकलवाने में सफल होंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिेलेगी। परिवार में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आप किसी बात को लेकर दूसरों की सलाह पर चलना चाहेंगे लेकिन परिवार के लोग आपको अपने विचारों पर आगे बढ़ने की सलाह दे सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलेगा, कुछ ऐसे मौके भी मिलेंगे जो आपको भविष्य में लाभ दिला सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
कन्या
19-01-2025♍ कन्या :
आज का दिन कन्या राशि के लिए कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। दोपहर तक पेट संबंधी रोग या शरीर के अन्य अंगों में शिथिलता के कारण मन उदास और परेशान रह सकता है। लेकिन आप अपनी परेशानी को दबाकर कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और कारोबार में लाभ बढेगा। बिजनस में आज उधार लेन देन अधिक हो जाने से आपको परेशानी हो सकती है। खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: सफेद और पीला
तुला
19-01-2025♎ तुला
आज के दिन आपके मन के अंदर से उथल-पुथल रहेगी, लेकिन बाहर आप इसका प्रदर्शन नहीं करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में आपका स्वभाव और व्यवहार काफी रूखा रहेगा, वादे के अंत में मुकरने पर किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसायी वर्ग योजनाएं तो बनाएंगे लेकिन उन्हें लागू नहीं कर पाएंगे। जिस कार्य से लाभ की उम्मीद नहीं होगी, उसी से धन की प्राप्ति होगी। आज आप खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे, लेकिन आकस्मिक खर्चे आज आपको अधिक परेशान करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
वृश्चिक
19-01-2025♏ वृश्चिक :
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उलझन और मानसिक परेशानी वाला रह सकता है। आपके लिए सलाह है कि मनमर्जी वाली भावना को आज अपने ऊपर हावी नहीं होने दें नहीं तो आपको घर बाहर दोनों ही जगह लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में धन संबंधी मामलों में आपको व्यवहारिक होना पड़ेगा। किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। घर में कोई नया या पुराना मामला खुलने से विवाद होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नीला
धनु
19-01-2025♐ धनु :
धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, धन प्राप्ति के योग हैं। कम या ज्यादा यह आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर करेगा। दिन की शुरुआत से ही मन में किसी इच्छा को पूरा करने की इच्छा रहेगी, लेकिन बीच में कोई न कोई रुकावट डालेगा, विशेषकर आज परिवार के लोग आपको गलत मार्गदर्शन देंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। कुछ समय के लिए उलझन में रहेंगे, दोपहर के बाद आपमें कुछ साहस भी आएगा। खुलकर अपनी बात कहने से आप उलझन भरी स्थिति से बाहर निकल आएंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सफेद
मकर
19-01-2025♑ मकर :
आज का दिन आपका बढ़िया रहेगा। आपके मन में अधिक धन पाने की इच्छा जरूर रहेगी, भले ही आप इसे व्यक्त न करें लेकिन आपके परिवार के सदस्यों को आपकी मानसिकता पढ़ने में देर नहीं लगेगी। परिजनों के साथ रिश्ते भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कड़वे अनुभव भी मिलेंगे। वरिष्ठजन आपके मन में चल रही उलझन को जानकर आपक आज उचित मार्गदर्शन भी करेंगे जिससे आपकी समस्या का समाधान होगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
कुंभ
19-01-2025♒ कुंभ :
कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका दिन बेहतर और सुखद बीतेगा। दोपहर तक आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे और अपनी हास्यप्रद बातों से आसपास के लोगों को हंसाएंगे भी, लेकिन घर में अमर्यादित बातें करना भारी पड़ सकता है, ध्यान रखें बड़ों से डांट-फटकार मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज आप कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लक्ष्य से काम करेंगे, इसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगे, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान भी दे सकते है। पैसों के लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें नहीं तो दिक्कत होगी।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: सफेद और पीला
मीन
19-01-2025♓ मीन :
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढाव भरा रहेगा। नौकरी से संबंधित या प्रोफेशनल कोई भी काम करने में उत्साह नहीं दिखाएंगे, मन आपका उलझन में रहेगा। आप मन को काम से हटाकर और घर परिवार की समस्याओं से हटाकर मौज-मस्ती करना चाहेंगे और शौक पर धन खर्च करेंगे। कोई अच्छी डील मिल जाने से आपको खुशी मिेलेगी। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर चिंतित रहेंगे, थोड़े प्रयास से धन की प्राप्ति अवश्य होगी, लेकिन दिखावे पर अधिक खर्च होने से संचित धन में कमी आएगी। माता पिता से आपको सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
-
आज 18 जनवरी का राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
18-01-2025♈ मेष :
मेष राशि के जातक आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे ऐसे में आवेश में आकर कुछ फैसले ले सकते हैं लेकिन आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज अपनी महत्वाकांक्षा पर कंट्रोल करना चाहिए नहीं तो लाभ के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा, आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव और मनमुटाव होने की आशंका है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: ग्रे
वृष
18-01-2025♉ वृषभ :
आज वृषभ राशि के जातकों को व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आय के साथ-साथ आपका रुतबा भी बढ़ने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सेवा शर्तों में सुधार हो सकता है और आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव भी संभव है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। यदि आपकी उम्र विवाह योग्य है और विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहेगा और घर में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: सफेद
मिथुन
18-01-2025♊ मिथुन :
मिथुन राशि के जातकों को आज नौकरी कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपकी किसी चल रही समस्या का आज समाधान हो सकता है। बिजनस में लाभ से आपका मन आज उत्साहित रह सकता है। आप अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिसका आपको करियर में फायदा मिल सकता है। जिन लोगों की नौकरी में पदोन्नति अटकी हुई है उनके लिए प्रमोशन के चांस बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ सकती है। आप अपने साथी की व्यक्तिगत जरूरतों का ख्याल रखेंगे और आपके प्रयास व्यक्तिगत संबंधों को बढ़ाएंगे और आपके पारिवारिक रिश्तों को समृद्ध करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: सफेद
कर्क
18-01-2025♋ कर्क :
कर्क राशि के जातकों को आज कामकाज में गंभीर बने रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि अगर आप आज काम पर फोकस नहीं करेंगे तो लाभ नहीं मिलेगा साथ ही आपके प्रयास और किए गए कार्य को सम्मान नहीं मिलेगा। आपको आज भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेना होगा तभी आपको फायदा मिलेगा। आपको अपने मान सम्मान के प्रति सजग रहने की भी जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आपको फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: पीला
सिंह
18-01-2025♌ सिंह :
सिंह राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया और व्यापक बदलाव करने की सोच सकते हैं। लेकिन आपको आज अति उत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर परिवार के बाकी सदस्यों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। सामाजिक मामलों में आप रुचि लेंगे और आपका प्रभाव भी समाज में आज बढेगा। पिता और बड़े भाई से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, प्रेमी के साथ आपका मधुर संबंध आज बना रहेगा।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी
कन्या
18-01-2025♍ कन्या :
कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको आपकी बुद्धिमत्ता और चतुराई से करियर में लाभ मिलेगा। आपके सामने बेहतरीन मौके आएंगे, जो आपको सफलता की सीढ़ियां चढ़वाएंगे। आय के साथ-साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन आप आज उन्हें व्यवहारिकता से निपटा सकते हैं। लव लाइफ में आज आप तालमेल बनाए रख पाएंगे और आपको प्रेमी के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज रुचिकर भोजन भी प्राप्त होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
तुला
18-01-2025♎ तुला
तुला राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपका करियर आगे बढ़ेगा और आप लोग आपके महत्व और प्रभाव को समझेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि सफलता से अहंकार को हावी न होने दें। आप कोई अन्य उद्यम या काम शुरू करना चाह सकते हैं और अपनी चतुराई से आप सफल भी होंगे। आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे और रोमांटिक मिजाज बना रहेगा। शांति और सद्भाव कायम रहने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आप पारिवारिक मामलों पर बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं। सलाह है कि आप भावनात्मक और शारीरिक रूप से अपना ख्याल रखें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
वृश्चिक
18-01-2025♏ वृश्चिक :
किसी भी तरह का नया निवेश उसके फायदे और नुकसान को समझे बिना नहीं करना चाहिए। अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो अधिकारियों के सामने अपना दिखावा करने की कोशिश न करें, क्योंकि आपकी यह हरकत आपको परेशानी में डाल सकती है। आप स्वयं अपने पेशेवर लाभ के प्रति अधिक प्रेरित होंगे जिससे आपका व्यक्तिगत लाभ प्रभावित होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं उनको आज अपना प्रयास तेज कर देना चाहिए। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
धनु
18-01-2025♐ धनु :
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आपको सफलता के कई अवसर प्राप्त होंगे। अपने कारोबार के सिलसिले में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। प्यार में आध्यात्मिक भावनाओं का मिश्रण होगा और जीवनसाथी के साथ मंदिर या किसी आध्यात्मिक स्थान पर लेकर जा सकते हैं। आपको जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका साथी आपके कामकाज में आपका समर्थन करेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में शांति और पारिवारिक समृद्धि के संकेत मिल सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: हरा
मकर
18-01-2025♑ मकर :
मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, किए गए कार्यों में नतीजों में देरी और रूकावट आपको चिंतित कर सकती है। आप अपने करियर में जितना प्रयास करेंगे और जो शुद्ध परिणाम आपको मिलेगा, उसकी तुलना करने पर यह बहुत कम होगा। कड़ी मेहनत ही आज आपकी सफलता का मंत्र होगी। प्रेम संबंध हवा से नहीं बल्कि जमीन से जुड़े होंगे और आपसी समझ, देखभाल और स्नेह पर आधारित होंगे जो आपके प्यार की सबसे बड़ी विशेषता हैं। वैवाहिक संबंध आपसी समझ और एक-दूसरे की भावनाओं के सम्मान से बहुत अच्छा व्यतीत होगा, जीवनसाथी के साथ आज की समय आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल
कुंभ
18-01-2025♒ कुंभ :
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि नौकरी कारोबार में आज आपको उलझन का सामना करना होगा। आपको कामकाज में आज तर्क और व्यवहारिकता से काम लेना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। आपके करियर की बेहतरी के लिए सतही स्तर पर काफी मेहनत की जरूरत होती है, इसलिए आज काम में लापरवाही करने से बचें। घरेलू जीवन में प्रेम और सौहार्द कायम रहेगा और आप अपने घर में शांति और सद्भाव के निर्माता होंगे। आप अपने प्रयासों से अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाए रख सकते हैं। इसलिए आपको अपनी भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
मीन
18-01-2025♓ मीन :
आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आप आज काम के प्रति गंभीर नहीं रहेंगे बिना लाभ नुकसान का विचार किए आप कोई फैसला ले सकते हैं। ऐसे में आपको आज नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन आपका उलझन में रह सकता है। राशि में बैठा राहु आपको ख्याली पुलाव का आनंद दिलाएगा और आप विचारों में प्लानिंग में खोए रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आप जीवनसाथी और परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे बताते हैं कि राशि से दूसरे घर में बना गजकेसरी योग आपको परिवार से सहयोग और लाभ दिलाएगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
-
प्रदेश में तकनीकी शिक्षा पर इस वर्ष खर्च किए जा रहे 330 करोड़ रुपए: संजय अवस्थीतकनीकी
हिमाचल आज तक (ब्यूरो)
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को भविष्य की तकनीक सीखाने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही हैं ताकि छात्रों को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर मिल सकें। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि आई.टी.आई. अर्की में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और अंग्रेजी में स्टेनो पाठ्यक्रम आरम्भ करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और स्वीकृत होते ही यह पाठ्यक्रम यहां आरम्भ किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भविष्य में तकनीक के माध्यम से ही अनेक कार्य सम्पन्न होंगे। इसलिए यह आवश्यक है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों को भविष्य की तकनीक के विशेषज्ञ प्रयोग के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में सतत् प्रत्यनशील हैं और गत दो वर्षों में राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों और आई.टी.आई. में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन विज्ञान एवं डाटा साईंस में बीटेक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरम्भ किए गए हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार नीवन पाठ्यक्रम आरम्भ करने के साथ-साथ छात्रों को रोज़गार प्रदाता बनाने और बेहतर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से लाभ उठाकर रोज़गार प्रदाता बने। प्रदेश सरकार विशेष रूप से आई.टी.आई. छात्रों के लिए कैंपस इंटरव्यू भी आयोजित कर रही है ताकि युवाओं को उनकी दक्षता के अनुरूप अच्छा रोज़गार मिल सके। इस वित्त वर्ष पर तकनीकी शिक्षा क्षेत्र पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि आई.टी.आई. प्रशिक्षुओं को न केवल कौशल प्रदान करना अपितु उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि आई.टी.आई. में छात्रों के कौशल को सुधार कर भविष्य के लिए उन्हें तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और जन-जन को स्वावलम्बी बनाने के लिए शिक्षा एवं तकनीक का प्रयोग करना हर छात्र को आना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्र व्यायाम, शिक्षा एवं अपने लक्ष्य निर्धारण के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किया गया कठिन परिश्रम ही भविष्य की सफलता की नींव रखता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि क्षितिज तक अपनी सीमाओं का विस्तार करें और परिश्रम के माध्यम से अपना, समाज का और देश तथा प्रदेश का हित साधें।
उन्होंने आई.टी.आई. अर्की में कम्प्यूटर बेस्ड लैब के निर्माण के लिए प्राक्लन अनुरूप धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यहां आवश्यक खाली पदों को भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंच निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, आयोजन समिति को 21 हज़ार रुपए व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपए देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजय कुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, नगर पंचायत के पार्षदगण, ग्राम पंचायत जलाणा की प्रधान सुनीता गर्ग, संस्थान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद पंवर व कार्यकारणी के सदस्य, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविन्द्र पाल, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताराचन्द नेगी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल, राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थान के अध्यापक और प्रशिक्षु, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
बॉक्स:- सम्मानित किए आईटीआई अर्की के प्रशिक्षुओं की सूची
जयवंती,ललित कुमार ,जितेंद्र कुमार,पवन कुमार,कर्ण शर्मा,जतिन शर्मा,हिमांशु भाटिया,आशीष ठाकुर निकेश शर्मा,लेखन सिंह ठाकुर,पूजा देवी,दिवेश,पंकज,दीपक,पंकज,भारती,कल्पना,प्रीति,योगिता, उदित,रमादेवी,मोहित कुमार,विशाल कुमार व शिव कुमार। -
सर्दियों में सुबह सुबह अचानक जी घबराने लग जाए तो ये करें
आज का घरेलू नुस्खा
गहरी सांस लेने की आदत डालें
सुबह के समय घबराहट महसूस होने पर सबसे पहले गहरी सांसें लें। यह आपके दिमाग और शरीर में ऑक्सीजन की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है, जिससे तनाव और घबराहट कम होती है। गहरी सांस लेने के लिए अपनी नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें, उसे कुछ सेकंड रोकें और फिर धीरे-धीरे मुंह से छोड़ें।गुनगुना पानी पिएं
सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिससे शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है। सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह आपके शरीर को हाइड्रेट करता है, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और सर्दी के कारण मांसपेशियों में हुई जकड़न को भी कम करता है। आप पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते हैं, जिससे आपकी ऊर्जा भी बढ़ेगीहल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें
सुबह उठकर हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज करना न केवल शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है। ठंड के कारण हमारी मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, जिससे शरीर में असहजता महसूस हो सकती है।हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें
ठंड के मौसम में हमारा शरीर अधिक ऊर्जा खर्च करता है, जिससे शुगर लेवल में गिरावट हो सकती है। इसलिए, सुबह के नाश्ते में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, फल, या गर्म दूध के साथ हल्का नाश्ता आपके शरीर को जरूरी पोषण देता है और आपको बेहतर महसूस कराता है।ध्यान और मेडिटेशन करें
सुबह-सुबह 10-15 मिनट का ध्यान या मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है। ठंड के मौसम में सूरज की रोशनी कम मिलती है, जिससे मूड स्विंग्स और घबराहट की संभावना बढ़ जाती है। ध्यान करने से मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। -
सोलन मे महिलाओं की चीखों के बीच सलोगड़ा में टला बड़ा हादसा, क्रैश बैरियर ने बचाई 40 लोगों की जान
पवन कुमार
नैशनल हाईवे-5 पर सलोगड़ा में उस समय एक बड़ा हादसा होने टल गया जब पर्यटकों से भरी बस अचानक पीछे की ओर उतराई में चलने लगी। थोड़ी देर बाद बस ने स्पीड पकड़ ली और कार से टकराती हुई आगे क्रैश बैरियर में जाकर अटक गई। बस में उस समय करीब 40 पर्यटक बैठे हुए थे। जैसे ही बस चलने लगी तो महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर चालक के साथ बस से उतरे पर्यटक बस की ओर भागे। बस जैसे ही क्रैश बैरियर से टकरा कर रुकी वैसे ही सभी संवारियां नीचे उतर गईं।
यदि क्रैश बैरियर से बस नहीं रुकती तो गहरी खाई में गिर सकती थी और बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पंजाब के रोपड़ की यह बस शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। चाय पीने के लिए चालक ने बस को सलोगड़ा में रोका था। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बस में बैठी महिलाओं ने बताया कि एक समय के लिए लगा कि सब खत्म हो गया, लेकिन बस जैसे ही रुकी तो राहत की सांस ली। बस की स्पीड बहुत थी इसलिए छलांग लगाने की हिम्मत भी नहीं हुई। -
कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल
राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
17-01-2025♈ मेष :
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई उलझन या परेशानी चल रही है तो उससे निकलने में आपको परिवार के सदस्यों से बात करनी चाहिए। प्रेम के मामले में दिन आपका अच्छा है। लव लाइफ में प्रेमी का आपको समर्थन और मिलेगा और आपकी किसी चाहत को पूरा करने में प्रेमी सहयोग करेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। आपकी सकारात्मक दिशा में सोच रख पाएंगे और आर्थिक क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी।
शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : नारंगी
वृष
17-01-2025♉ वृषभ :
आज वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपके लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। आज ऐसा हो सकता है कि आपके खर्च का भुगतान कोई और करे। घर के बड़ों से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपके बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा और अगर आपके बीच अब तक प्यार का इजहार नहीं हुआ है तो मुमकिन है कि आज दिल की बात जुबान पर भी आ जाए। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ आज आपको मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: सफेद रंग
मिथुन
17-01-2025♊ मिथुन :
आज मिथुन राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आपको मन को शांत और संयमित रखकर अपने अंदर की भावनाओं को समझना होगा क्योंकि आज आपके ऊपर नकारात्मक भावनाएं हावी होना चाहेंगी। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। नई चीजें को आज़माएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। सितारे कहते हैं कि वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और रोमांस बना रहेगा। आपको जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
कर्क
17-01-2025♋ कर्क :
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए निवेश के मामले में अच्छा रहेगा। लेकिन आपको उतावलेपन में और किसी के उकसावे में आकर निवेश करने से बचना चाहिए। परिजनों के साथ समय व्यतीत करना सुखद अनुभव रहेगा। लेकिन लव लाइफ के मामले में दिन कुछ तनाव वाला रह सकता है, प्रेमी का मूड किसी बात से बिगड़ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी और आप उनकी शिक्षा और करियर संबंधी विषयों में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
17-01-2025♌ सिंह :
सिंह राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको कई समस्याओं और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस कर सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके लिए ठीक नहीं है, आज के दिन आपको अपना पैसा बहुत संभालकर रखना चाहिए और सोच समझकर धन खर्च करना चाहिए। मित्रों का साथ राहत देगा। लव लाइफ के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा आपको आज किसी का साथ और सहयोग मिलेगा जो आपको खुशी देगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कन्या
17-01-2025♍ कन्या :
कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। आपको किसी समस्या से निकालने में मित्र सहयोग करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और हास्य की भावना आपके आस-पास के लोगों को प्रभावित करेगी। आपको अपने प्रिय को अपनी स्थिति समझाने में दिक्कत महसूस होगी और आपको इस वजह से उलझन का सामना करना होगा। व्यवसाय में किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनी आँखें और कान खुले रखें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
17-01-2025♎ तुला
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको संतान पक्ष से खुशी और लाभ मिलने का योग है। संतान पक्ष की कामयाबी से आपका मन आज प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं घूमाने या शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। आपके बीच प्रेम का नाता बेहतर होगा। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें आज मन को शांत रखकर अपनी पढाई पर फोकस करना होगा क्योंकि आज किसी न किसी वजह से आपका मन अशांत रह सकता है। नौकरी कारोबार में आज आपके प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
वृश्चिक
17-01-2025♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सेहत के प्रति सजग और गंभीर रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की आशंका है। आपके लिए सलाह है कि अपनी सोच और विचारों को स्पष्ट रखें इससे आप उलझन और परेशानी से बचेंगे। आपको आज कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग
धनु
17-01-2025♐ धनु :
धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने व्यवहार और बोली पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो कुछ करीबी लोगों को आपसे परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आज समझदारी से चलना होगा किसी से पैसा उधार लिया है तो आपको पैसा लौटना पड़ सकता है। वैसे आज आप रचनात्मक और कलात्मक भाव की वजह से लाभ पा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बातचीत में अपना कीमती समय बर्बाद करने से बचें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
मकर
17-01-2025♑ मकर :
मकर राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आप कर्म का सहारा लें भाग्य भरोसे बैठेंगे तो बनता काम भी बिगड़ सकता है। पैसे की अहमियत आप अच्छे से जानते हैं इसलिए मन की भावनाओं को कंट्रोल करें और खर्च पर काबू बनाए रखने की कोशिश करें। सलाह है कि आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। एक तरफा लगाव आपका केवल दिल तोड़ने का काम करेगा इसलिए एक तरफ प्रेम के चक्कर में हैं तो इससे खुद को निकाल लीजिए।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: नीला रंग
कुंभ
17-01-2025♒ कुंभ :
कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है इसलिए आत्मविश्वास को बनाए रखें। आज ऐसी चीजें खरीदने के लिए अच्छा दिन है, जिनकी कीमत भविष्य में बढ़ सकती है। दीर्घकालीन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने होंगे। आज मुमकिन है कि कोई आपको पहली नज़र में ही पसंद कर ले। ऐसा लगता है कि आपके वरिष्ठजन आज आज आप पर मेहरबान रहेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
मीन
17-01-2025♓ मीन :
आज का दिन मीन राशि के जातकों धर्म कर्म और आध्यात्मिक मामलों में उन्नति प्रदान करेगा। आपको आज ईश्वरीय कृपा का अहसास हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको अपने खर्च का ध्यान रखना होगा। घर पर रखा पैसा आज अचानक से काम आ सकता है। आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा और मददगार साबित होगा। लेकिन आपको लगेगा कि आपके लिए परिवार या अपने दोस्तों के लिए समय नहीं है। बच्चों और जीवनसाथी की भावनाओं को समझिए और उनके साथ खुशी के पल बिताने की कोशिश कीजिए इससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग
-
बीबीएनडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी से बुनियादी ढांचे के विकास को मिलेगा बढ़ावाः मुख्यमंत्री
शिमला। ब्यूरो
राज्य सरकार ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) लैंड पूलिंग पॉलिसी-2025 आरम्भ की है। इसका मुख्य उद्देश्य सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में संगठित और सतत् विकास को बढ़ावा देना है। यह नीति भूमि मालिकों की सक्रिय भागीदारी से असंगठित भूमि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित नियोजन से बदलने पर केन्द्रित है। इससे बिना अनिवार्य भूमि अधिग्रहण के भी बेहतर शहरी योजना और बुनियादी ढांचे का विकास संभव होगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस नीति के माध्यम से भूमि मालिकों के सहयोग से भूमि को पूल एवं विकसित करके क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं और नियोजित लेआउट की सुविधा प्राप्त होगी। इस नीति के तहत आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत, मिश्रित उपयोग और बुनियादी ढांचे के उन क्षेत्रों में बीबीएनडीए विकास परियोजना को बढ़ावा देगा जिन्हें अनुमोदित विकास योजना के तहत शहरीकरण क्षेत्रों में शामिल किया गया है।
प्राधिकरण परियोजनाओं के लिए स्वयं भूमि की पहचान करेगा या फिर विज्ञापनों के माध्यम से भूमि मालिकों को स्वैच्छिक भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। भूमि मालिक सीधे या एग्रीगेटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कम से कम 60 दिनों की निर्दिष्ट अवधि के भीतर अपनी भूमि का विवरण ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसे प्राधिकरण द्वारा बढ़ाया जा सकता है। आवेदनों की 30 दिनों के भीतर जांच की जाएगी, और परियोजना कार्यान्वयन के लिए आवश्यक अनुमोदन मांगे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लेआउट की मंजूरी मिलने के बाद इसे दो महीने के भीतर प्रकाशित किया जाएगा, और भूमि मालिकों को अनुमोदित योजना के अनुसार भूमि क्षेत्र के अनुपात में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद भूमि मालिक आवंटन अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों के भीतर एक बिक्री विलेख निष्पादित कर भूमि का स्वामित्व प्राधिकरण को देंगे। भूमि प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दी जाएगी, जिसमें राज्य सरकार पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क से छूट प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति बीबीएन क्षेत्र में विकास को सुव्यवस्थित करने, बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। भूमि मालिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने से क्षेत्र में सतत और समावेशी विकास सुनिश्चित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। -
राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान : जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी के बयान का विरोध
शिमला, ब्यूरो
शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान है। किसी नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश के विरोध पर उतर आए हैं। यह शर्मनाक बात है। इंडियन स्टेट से लड़ाई की बातें हमेशा एंटी नेशनल एलिमेंट्स के द्वारा ही की जाती रही हैं और आज देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सर्वेसर्वा भी वही बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जी भारत के संविधान की शपथ लेते है और साथ ही कहते हैं कि ‘वी आर फाइटिंग द इंडियन स्टेट इटसेल्फ’। क्या विपक्ष के नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है? उन्हे पूरे देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरा देश सेना दिवस मना रहा था। देश की सेना के बलिदान शौर्य साहस का गुणगान और नमन कर रहा था। उस समय देश के नेता प्रतिपक्ष इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई का इरादा जता रहे थे। इंडियन स्टेट का मतलब भारत का सब कुछ। जो कुछ भी भारत के हित के लिए है, भले के लिए है, भारत के लोगों की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है, भारत की संप्रभुता, सुरक्षा, संरक्षा के लिए काम कर रहा है, सब कुछ इंडियन स्टेट है और राहुल गांधी उसी के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे हैं। आखिर कांग्रेस देश के खिलाफ इस तरह का मंसूबा क्यों रखती है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा और इरादा सामने आ गया है। जिस समय राहुल गांधी द्वारा इतनी आपत्तिजनक बातें की जा रही थी उस समय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री वहीं मौजूद थे और उन्होंने उनकी इस बात का प्रतिकार नहीं किया। यह प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बात से सहमत हैं या नहीं? अगर हिमाचल के नेता राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं तो वह खुलकर सामने आए और अगर असहमत है तो अपने नेता का विरोध करें।