Month: January 2025

  • हिम एकादश क्रिकेट प्रतियोगिता केविजेता व उप विजेता टीम को प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ।

    कुनिहार

    अक्षरेश शर्मा
    महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब कुनिहार द्वारा आयोजित हिम एकादश ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उनका आयोजकों व स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
    मुख्यतिथि विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। हमें इसमें निरन्तर भाग लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है वहीं अनुशासन भी पनपता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। विक्रमादित्य सिंह ने महाराजा पदम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में फेंसिंग व फ्लड लाइट्स लगवाने का आश्वासन दिया ।
    वहीं कार्यक्रम के अंत में मुख्यतिथि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विजेता टीम कमांडो इलेवन व उप विजेता टीम हाटकोट वारियर्स को ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया।

  • वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व।

    कुनिहार
    वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में लोहड़ी पर्व बहुत ही उमंग और हर्षोल्लास के साथ कॉलेज परिसर में मनाया गया l इस अवसर बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओ के साथ-साथ संपूर्ण वी एस एल एम परिवार ने इस पर्व को बहुत ही धार्मिक उत्साह एवं भाव के साथ मनाते हुए कॉलेज परिसर में सर्वप्रथम रेवड़िया ,गच्चक ,मूंगफली को अग्नि में डालकर आहूति दी और सभी ने एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी l इस अवसर पर बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने कॉलेज प्रांगण सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी l जिसमें लोहड़ी गीत , भांगड़ा , गिद्दा , हिमाचली लोकनाटी की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई l कॉलेज संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ,कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा , कॉलेज उप प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा ,डीएलएड के विभागाध्यक्ष हीरा दत शर्मा ने भी लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की सभी को बधाई दी l इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्यों में संजीव चौहान , महेश शर्मा , हुक्मीदत , तनुजा शर्मा , सपना चौहान , हितेश शर्मा, दीपिका गौतम, कुसुम लता शर्मा, शीतल शर्मा , निशा चौहान ,अनुराधा ठाकुर, रवीना देवी के साथ-साथ बीएड एवं डीएलएड के समस्त प्रशिक्षु भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे l

  • नवोदय विद्यालय कुनिहार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

    कुनिहार
    जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और रणनीति का प्रदर्शन किया।

    जानकारी देते हुए कुनिहार चैस एंड स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान योगेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी में 23 टीमों के 103 खिलाड़ी और महिला कैटेगरी में 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल डायरेक्टर यूथ एंड स्पोर्ट्स सर्विसेज मुकेश आजाद थे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के जॉइंट सेक्रेटरी संजीव ठाकुर और जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्रिंसिपल कमल कुमार यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    जोशी ने बताया कि महिला कैटेगरी में टीम मंडी-बी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि चंबा दूसरे और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ओपन कैटेगरी में शिमला-डी ने प्रथम, सोलन- ए ने द्वितीय और मंडी-ए ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेलों के प्रति रुचि को बढ़ाने के साथ-साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होती हैं। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    13-01-2025

    ♈ मेष :

    आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा और आप नए कार्यों को शुरू करने के लिए प्रेरित होंगे। हालांकि, जल्दीबाजी में निर्णय लेने से बचें। धैर्य रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके पास ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। आप अपनी व्यक्तिगत योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले को जल्दी में लेने से बचें। संतुलन बनाए रखें और सोच-समझ कर काम करें।

    शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 5

    शुभ रंग : हरा

    वृष
    13-01-2025

    ♉ वृषभ :

    आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। आपमें रचनात्मकता अधिक होगी, और यह समय अपने शौक और रुचियों को आगे बढ़ाने का है। फिज़िकल और मानसिक सेहत का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए खुद को शांत रखें और आराम करने के लिए थोड़ा समय निकालें। मानसिक शांति महत्वपूर्ण होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    मिथुन
    13-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आप अपने संपर्कों और रिश्तों में सक्रिय रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिल सकती है, जो आपके करियर या व्यक्तिगत जीवन में लाभकारी हो। अगर किसी के साथ कोई विवाद है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। आप अपनी सामाजिक क्षमताओं के साथ आकर्षक दिखेंगे। बातचीत में आप बेहतरीन होंगे और आपके विचार दूसरों को प्रभावित करेंगे। पेशेवर संपर्कों में भी मदद मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कर्क
    13-01-2025

    ♋ कर्क :

    आज वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भविष्य के लिए बचत पर ध्यान दें। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर भी सावधानी बरतें और धैर्य से काम लें। आपकी वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चों को नियंत्रित करने और भविष्य के लिए बचत योजनाओं पर विचार करने का समय है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    सिंह
    13-01-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक करेंगे। आपके विचारों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा और आप नेतृत्व की भूमिका में नजर आएंगे। अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें और हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। आप आत्ममंथन करेंगे। यह अपने भीतर झांकने और किसी पुराने भावनात्मक बोझ को हल करने का समय हो सकता है। मानसिक शांति पाने के लिए ध्यान और योग करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    कन्या
    13-01-2025

    ♍ कन्या :

    आज आत्ममंथन और विश्लेषणात्मक सोच में समय व्यतीत होगा। आप मानसिक शांति और संतुलन की तलाश में रहेंगे। पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए यह अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके मित्रों और सोशल नेटवर्क का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। किसी खास व्यक्ति से मदद या सलाह मिल सकती है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    तुला
    13-01-2025

    ♎ तुला

    आज आपके सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य में हाथ डालने की सोच रहे हैं तो सही समय है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। आपके पेशेवर जीवन में कुछ महत्वपूर्ण अवसर आ सकते हैं। मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण आपके कार्यों की सराहना होगी। अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    वृश्चिक
    13-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज पेशेवर मामलों पर ध्यान केंद्रित करें। किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें, खासकर करियर संबंधित। सफलता के रास्ते में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। परिवार और दोस्तों से समर्थन मिलेगा। आपको नए अनुभवों के लिए प्रेरणा मिल सकती है। शिक्षा, यात्रा या किसी नए कौशल को सीखने के लिए यह एक अच्छा समय है। खुले मन से नए अवसरों को अपनाएं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग

    धनु
    13-01-2025

    ♐ धनु :

    आज आपको शिक्षा, यात्रा या नए अनुभवों के लिए प्रेरणा मिलेगी। आप खुलकर अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और किसी नई दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। दूसरों से भी नए दृष्टिकोण प्राप्त होंगे। आपको वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। किसी साझेदारी या संयुक्त संसाधन के संबंध में भावनाओं की तीव्रता महसूस हो सकती है। सावधानी से कदम उठाएं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    13-01-2025

    ♑ मकर :

    आज आपको अपने वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुराने ऋण या निवेश पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन आप इसे समझदारी से सुलझा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सहयोग और समझ बढ़ाने पर ध्यान दें। किसी विशेष व्यक्ति के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का अवसर हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग

    कुंभ
    13-01-2025

    ♒ कुंभ :

    आज आपके रिश्तों में सामंजस्य और सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने साथी या किसी करीबी से अच्छे सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखें। आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए नए सकारात्मक आदतें अपनाएं। यह समय खुद को सुधारने का है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मीन
    13-01-2025

    ♓ मीन :

    आज आपकी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए समय निकालें। यह समय खुद को सुधारने और सकारात्मक बदलाव लाने का है। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

  • अर्की उपमंडल के जयनगर में सर्वोदय रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन ।

    अर्की (ब्यूरो)
    उपमण्डल के जयनगर में सर्वोदय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।यह रक्तदान शिविर मुख्य आयोजक शशिकांत शर्मा व सहयोगी मनोज कुमार, अशोक भारद्वाज, दूनी चंद शर्मा, सुशील शर्मा, ललित शर्मा, राहुल ठाकुर, मयंक के सहयोग से किया गया।
    आयोजक टीम द्वारा यह रक्तदान शिविर वन विभाग में कार्यरत वन रक्षक स्वर्गीय भानू शर्मा के आदर्श व सेवा भावना को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी के रूप में डॉक्टर बालकृष्ण कौंडल ने शिरकत की
    इस शिविर में कुल 113 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना नाम दर्ज कराया लेकिन जिला स्तर पर 50 लोग ही रक्तदान कर सकते हैं। इस प्रकार शिविर में 44 पुरुषों तथा 06 महिलाओं ने रक्तदान किया। शिविर से 63 लोगों को बिना रक्तदान किए ही लौटना पड़ा।
    मुख्य आयोजक शशिकांत शर्मा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सहयोगी टीम के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।
    इस शिविर में प्रसिद्ध समाजसेवी अमरनाथ कौशल, डी.डी. शर्मा, भगत जगोता, सुरजीत सिंह, डी.पी. शर्मा, दलवीर सिंह, सुरेंद्र जगोता, राकेश शर्मा, बलविंदर कंवर ने विशेष रूप से भाग लिया।

  • बी एल पाठशाला कुनिहार के जमा दो छात्रों ने फन सिटी चंडीगढ़ में लिया पिकनिक का आनंद

    कुनिहार
    बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं ने फन सिटी चंडीगढ़ में मनाई पिकनिक I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फन सिटी चंडीगढ़ में एक दिवसीय पिकनिक टूर का आयोजन किया गया था I उन्होंने बताया कि इस पिकनिक टूर का आयोजन 11 जनवरी को किया गया था जिसमे जमा दो कक्षा से 35 छात्र-छात्राओं ने इस टूर में भाग लिया इनके साथ गाइड अध्यापक इशान भाटिया , अरुणा शर्मा और संजय शर्मा मोजूद रहे I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि 11 जनवरी को प्रात : 7 बजे कुनिहार से फन सिटी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए और फन सिटी पहुँचने के बाद सभी बच्चों ने वह पर पहुँच कर विभीन्न पप्रकार के झूलों , एडवेंचर गतिविधियाँ कि I उसके बाद सभी बाचों के लिए एक शानदार दोपहर के भोजन कि वयवस्था भी कि गई थी I सभी बच्चे इस पिकनिक टूर से बहुत खुश और आन्दित थे I उसके बाद सभी बच्चे सकुशल वापिस कुनिहार वापिस लोट गये I विद्यालय प्रधानाचार्य , मुख्याध्यापिका और पी टी ए अध्यक्ष ने भी सभी को पिकनिक टूर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    12-01-2025

    ♈ मेष :

    आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी बड़े खर्चे से बचने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, खासकर सिरदर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    वृष
    12-01-2025

    ♉ वृषभ :

    वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में किसी नए अवसर का सामना हो सकता है। पैसों के मामले में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में कोई खास समस्या नहीं रहेगी, लेकिन संतुलित आहार लें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    मिथुन
    12-01-2025

    ♊ मिथुन :

    आज आपका दिन थोड़ी चिंता और तनाव से भरा हो सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, ध्यान रखें और आराम करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    कर्क
    12-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। काम में सफलता मिलेगी, और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझ लें। सेहत में कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम करें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: पीला

    सिंह
    12-01-2025

    ♌ सिंह :

    आज आपका दिन शुभ रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी। नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने रिश्तों में सुधार होगा, और परिवार में अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में थोड़ा सचेत रहें।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद

    कन्या
    12-01-2025

    ♍ कन्या :

    आज का दिन आपके लिए कुछ चैलेंजिंग हो सकता है। किसी पुराने काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन यदि आप लगातार मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    तुला
    12-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी छोटे-से दर्द को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद

    वृश्चिक
    12-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपका दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसायिक जीवन में किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आप इससे उबरने में सफल होंगे। सेहत का ध्यान रखें और खुद को आराम देने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा

    धनु
    12-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कार्यों में प्रगति हो सकती है और नए अवसर मिलेंगे। आपके विचारों और योजनाओं को समर्थन मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन अधिक मेहनत से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: लाल

    मकर
    12-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम में सुधार की संभावना है, लेकिन किसी भी निर्णय को जल्दीबाजी में न लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन किसी के साथ विवाद से बचें। सेहत में कोई खास समस्या नहीं होगी, लेकिन अधिक तनाव से बचें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 8

    भाग्यशाली रंग: नीला

    कुंभ
    12-01-2025

    ♒ कुंभ :

    आज कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी और आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे

    मीन
    12-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाजी जीवन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप संयम और मेहनत से समस्याओं का समाधान निकालेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में भी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन तनाव से बचने की कोशिश करें।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला

  • 2 फरवरी को होगा समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह

    अर्की

    मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दो फरवरी, रविवार को गौ रक्षक सभा अर्की के सामुदायिक भवन में किया जाएगा।
    ज्ञात हो कि समिति हर वर्ष यह समारोह आयोजित करती है जिसमें अर्की क्षेत्र की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली विभूतियों के अतिरिक्त क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं में तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।
    इस बार इस समारोह में बातल निवासी, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त पुष्पेंद्र कौशिक, मोहल गांव के जानेमाने मूर्तिकार जगत राम व कोलका के स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी  कुलवंत सिंह के साथ साथ अर्की में बतौर ई० एम० टी० कार्यरत श्री पराग वर्मा जो कि 108 एम्बुलेंस में रिकार्ड 41 प्रसव करवा चुके हैं, को भी सम्मानित किया जाएगा।
    सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूलों में तहसील स्तर पर जमा दो की परीक्षा में प्रथम स्थान के लिए अर्की स्कूल की ईशा, द्वितीय स्थान के लिए चंडी के गौरव शर्मा व तृतीय स्थान के लिए दाड़लाघाट की छात्राओं नेहा व भारती तथा इसी तरह मैट्रिक परीक्षा में चंडी स्कूल से राहुल , पंजल स्कूल से भारती व भूमती के मयंक को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
    समिति के प्रथम सचिव रहे स्व० भवेशीराज शर्मा की पुण्य स्मृति में आशा शर्मा द्वारा छात्राओं के लिए घोषित ‘बी०आर०शर्मा मैमोरियल पुरस्कार’ के लिए जमा दो वर्ग में चंडी की मीनाक्षी, मांगू की राशि तथा मैट्रिक वर्ग में कुनिहार की आंचल व धुन्दन की हिमाक्षी को नामित किया गया है।
    समिति के संस्थापक डॉ० संत लाल शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रतिभाओं से संपर्क स्थापित कर समारोह में पधारने का अनुरोध किया जा रहा है। इनके अलावा समिति के निशुल्क चिकित्सा शिविरों में सहयोग करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों व अन्य दानी सज्जनों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
    बैठक में सी० डी० बंसल, चमन लाल शर्मा, मनोहर लाल, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, धर्मपाल शर्मा, रोशन लाल वर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी (अर्की ) के सहदेव ने प्राप्त किया दूसरा स्थान।

    अर्की

    पीएम श्री राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चंडी (अर्की) के सहदेव रघुवंशी ने डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर पर इसके अतिरिक्त सोलन जिला ने चम्मच दौड़ में प्रथम, डिजिटल क्वेस्ट में भी प्रथम तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। आज विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों के साथ गई अध्यापिका अंग्रेजी प्रवक्ता कुमारी मोहिंद्रा का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने विद्यार्थियों व अध्यापिका मोहिंद्रा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह चंडी (अर्की) विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है कि राज्य स्तर पर पूरे सोलन जिले और चंडी विद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

  • कैसा रहेगा आज आप का दिन पढ़ें सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफ़ल(भार्गव)

    मेष
    11-01-2025

    ♈ मेष :

    आज मेष राशि के लिए ग्रहों की स्थिति बताती है कि काम के सिलसिले में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और काफी भागदौड़ रहेगी। आज यात्रा का संयोग भी बन सकता है और आप आज घर से दूर की यात्रा कर सकते हैं। खर्चों में तेजी आएगी, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन कमाई की स्थिति आज बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग बना रहेगा

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    वृष
    11-01-2025

    ♉ वृषभ :

    आपका दिन आज अच्छा और सुखद बीतेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे मन आपका प्रसन्न रहेगा। आज आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। रोमांटिक पलों का आप आनंद लेंगे और जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आप खुद के लिए और बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। लव लाइफ में आपको एक दूसरे के साथ तालमेल और भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

    मिथुन
    11-01-2025

    ♊ मिथुन :

    मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको ग्रहों की कृपा का लाभ मिल रहा है ऐसे में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका परिवार आपकी मदद करेगा जिससे आप घर और बाहर दोनों ही जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और उनमें सफलता मिलेगी। आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी और इसमें आपको किसी जानने वाले का सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ आज आपकी सुखद रहने वाली है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कर्क
    11-01-2025

    ♋ कर्क :

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ चिंताएं रहेंगी, जो सुबह से ही आपको मानसिक तौर पर उलझाए रखेगी। हालांकि शाम होते-होते इनमें काफी हद तक कमी आ जाएगी। आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी, जिससे कोई अच्छा मौका आपके सामने आ सकता है। आमदनी में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। वहीं लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ यादगार पलों का आनंद लेंगे और उपहार का आदान प्रदान हो सकता। विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    सिंह
    11-01-2025

    ♌ सिंह :

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी बात को लेकर आपका मन उलझन में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है जिसकी वजह से भी आप मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको विचलित हुए बिना काम पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ख्याल रखना होगा। मौसम के अनुरूप अपना आहार विहार रखें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    कन्या
    11-01-2025

    ♍ कन्या :

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खर्चीला रह सकता है ऐसे में आपको आज अपने बजट का ध्यान रखना होगा नहीं तो बाद में परेशानी होगी। नौकरी और कारोबार में आज आपको अपनी बुद्धि कौशल का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। प्रेमी के साथ आप आनंददायक पल बिताएंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको आज संयम से चलना होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल रंग

    तुला
    11-01-2025

    ♎ तुला

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। बच्चों और परिवार की ओर से आज आपको खुशी मिेलेगी। लेकिन शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन से कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत और परिवार के कुछ सदस्यों के व्यवहार को लेकर मन में चिंता होगी। लव लाइफ में आज अपनी रचनात्मकता से अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की कोशिश करेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 6

    भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

    वृश्चिक
    11-01-2025

    ♏ वृश्चिक :

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आज आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान दे पाएंगे और कोई पुराना घरेलू काम जो अटका हुआ था वह आज पूरा कर पाएंगे। काम के सिलसिले में भी आज का दिन अच्छा है। आप अपने काम पर भी उतना ही ध्यान देंगे, जिससे आज आपके जीवन में अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्य आपके समर्थन और सहयोग में रहेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण-पश्चिम

    भाग्यशाली अंक: 7

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल रंग

    धनु
    11-01-2025

    ♐ धनु :

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन सुखद और आनंददायक बीतेगा। आज आपको अपनी योजना के अनुसार काम करने का अवसर मिल सकता है और आपको सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्य की चर्चा और प्लानिंग हो सकती है। लव लाइफ में आज आप खुशी के पल बिताएंगे, जिनके प्रेमी दूर हैं वह संचार माध्यम द्वार लंबी वार्ता कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मकर
    11-01-2025

    ♑ मकर :

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और अनुकूल बीतेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले जातक आज लाभ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और काम से संबंधित कुछ जरूरी जानकारी भी मिलेगी। आपका मन आज भावुक रहेगा और आप दूसरों का की मदद के लिए आगे आएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली अंक: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    कुंभ
    11-01-2025

    ♒ कुंभ :

    कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं, आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जो लोग प्रोपर्टी में निवेश करना चाहते हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों पर खर्च होगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, मन भटकने से काम में गड़बड़ी होने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में आज दिल की बात जुबान पर रहेगी और दिन का पूरा आनंद उठाएंगे।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व-उत्तर

    भाग्यशाली अंक: 2

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

    मीन
    11-01-2025

    ♓ मीन :

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अपेक्षित और अनुकूल नतीजे मिलेंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके मन में किसी बात को लेकर क्रोध आ सकता है, जिससे दोपहर के बाद का समय आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ में आज आप काफी खुश नजर आएंगे और संतुष्टि का भाव रहेगा। पिता से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर-पूर्व

    भाग्यशाली अंक: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल रंग